रैपिड फायर
विश्व क्षय रोग दिवस 2025
- 25 Mar 2025
- 2 min read
स्रोत: पी.आई.बी.
विश्व क्षय रोग दिवस (24 मार्च ) क्षय रोग (TB) के स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाता है।
- इतिहास: डॉ. रॉबर्ट कोच ने 24 मार्च 1882 को माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस की खोज की, जिसके परिणामस्वरूप विश्व TB दिवस की स्थापना हुई।
- थीम 2025: “हाँ, हम क्षय रोग को समाप्त कर सकते हैं: प्रतिबद्ध, निवेश और परिणाम।”
- भारत में TB: भारत में TB का सबसे बड़ा बोझ है (वैश्विक मामलों का 26% और वैश्विक TB से संबंधित मौतों का 29%)। वर्ष 2023 में, 25.5 लाख TB मामले अधिसूचित किये गए।
- TB के मामलों में 17.7% की कमी आई (वर्ष 2015 में प्रति एक लाख पर 237 से वर्ष 2023 में 195 तक), जबकि TB से होने वाली मौतों में 21.4% की कमी आई (वर्ष 2015 में प्रति एक लाख पर 28 से वर्ष 2023 में 22 तक)।
- भारत के प्रयास: राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) का लक्ष्य वैश्विक 2030 सतत् विकास लक्ष्यों से पहले, वर्ष 2025 तक TB मुक्त भारत बनाना है ।
- प्रधानमंत्री TB मुक्त भारत अभियान (वर्ष 2022), NTEP का एक मिशन मोड है, जो TB उन्मूलन में तेज़ी लाने के लिये सामुदायिक भागीदारी, उन्नत निदान, बेहतर उपचार और नवाचार को बढ़ावा देता है।
- नि-क्षय पोषण योजना पोषण के लिये 1,000 रुपए प्रति माह प्रदान करती है। विकसित भारत संकल्प यात्रा में 3.8 करोड़ लोगों की TB की जाँच की गई।
- निक्षय मित्र पहल TB रोगियों को पोषण, निदान और व्यावसायिक सहायता प्रदान करती है। 1.55 लाख निक्षय मित्र पंजीकृत हैं, जो 8.66 लाख TB रोगियों की सहायता करते हैं।
और पढ़ें: क्षय रोग, क्षय रोग उन्मूलन के लिये हीरोरैट्स