थार रेगिस्तान | 11 Apr 2025
स्रोत: डाउन टू अर्थ
एक नए अध्ययन के अनुसार, भारत में थार रेगिस्तान में पिछले दो दशकों में महत्त्वपूर्ण मानसूनी वर्षा और कृषि विस्तार के कारण हरियाली (Greening) में 38% की वार्षिक वृद्धि हुई है।
- थार रेगिस्तान (द ग्रेट इंडियन डेजर्ट) की अवस्थिति: यह भारतीय उपमहाद्वीप पर रेत की पहाड़ियों (Sand Hills) का एक शुष्क क्षेत्र है। यह उत्तर-पश्चिमी भारत (राजस्थान, गुजरात, पंजाब और हरियाणा) और दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान (सिंध और पंजाब प्रांत) में 200,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।
- भूगोल और जलवायु: इसकी सीमा पश्चिम में सिंधु नदी के मैदान, उत्तर और उत्तर-पूर्व में पंजाब के मैदान, दक्षिण-पूर्व में अरावली पर्वतमाला और दक्षिण में कच्छ के रण से लगती है।
- इस रेगिस्तान में उपोष्णकटिबंधीय रेगिस्तानी जलवायु पाई जाती है, जिसमें लगातार उच्च दबाव और अवतलन की स्थिति बनी रहती है।
- मृदा संरचना: रेगिस्तान की मृदा में रेगिस्तानी, लाल रेगिस्तानी, सिरोज़ेम, लाल और पीली, लवणीय, लिथोसोल और रेगोसोल शामिल हैं।
- ये मृदा मोटे बनावट वाली, अच्छी जल निकासी वाली, तथा कैल्शियम युक्त होती है, जो विशिष्ट वनस्पति और कृषि के लिये सहायक होती है।
- जैवविविधता: यह अपेक्षाकृत समृद्ध जैवविविधता को बढ़ावा देता है, जिसमें ब्लू बुल (नीलगाय), ब्लैकबक, ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (GIB) और इंडियन गज़ेला (चिंकारा) शामिल हैं।
- भारत के सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यानों में से एक, डेजर्ट नेशनल पार्क (राजस्थान) यहीं स्थित है।
- खनिज संसाधन: यह रेगिस्तान में विश्व के सबसे बड़े लिग्नाइट कोयला भंडारों में से एक है।
- यह जिप्सम और नमक (लवणीय झीलों- सांभर और कुचामन के साथ) से समृद्ध है।
और पढ़ें: थार रेगिस्तान