ऑक्सीजन बर्ड पार्क (अमृत महोत्सव पार्क) | 01 Oct 2024

स्रोत: पीआईबी

हाल ही में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा महाराष्ट्र के नागपुर में ऑक्सीजन बर्ड पार्क (अमृत महोत्सव पार्क) का उद्घाटन किया गया।

  • यह भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा नागपुर-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर की गई एक पर्यावरण पहल का हिस्सा है।
  • इसमें तीव्र वृद्धि वाले एवं ऑक्सीजन उत्सर्जित करने वाले पेड़ हैं जिनका उद्देश्य वायु प्रदूषण  रोकन के साथ स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा देना है। 
  • इसे स्थानीय और प्रवासी पक्षी प्रजातियों के  संरक्षण के क्रम में प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में विकसित किया गया है।
  • इसका उद्देश्य मध्य भारत की दुर्लभ एवं लुप्तप्राय वृक्ष प्रजातियों (जैसे कि सुभेद्य भारतीय बेल (Vulnerable Indian Bael), गम कराया (Gum Karaya) और जंगल की संकटग्रस्त यलो फ्लेम (Endangered Yellow Flame) को संरक्षित करना है।
  • इसमें कमल/लिली पैड तालाब, रीड बेड (प्राकृतिक जल निस्पंदन), बांस और ताड़ के बागान भी हैं।
  • इस पार्क का एक भाग सामाजिक वानिकी को समर्पित है। सामाजिक वानिकी के तहत व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से अप्रयुक्त भूमि पर पेड़ लगाए जाते हैं

और पढ़ें: वन संरक्षण प्रयासों पर पुनर्विचार