रैपिड फायर
कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता शावकों का जन्म
- 14 Feb 2025
- 1 min read
स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (NP) में एक चीता ने दो शावकों को जन्म दिया, जिससे कुल चीतों की संख्या 26 हो गई, जिनमें 14 शावक शामिल हैं।
- कूनो राष्ट्रीय उद्यान (NP) के बारे में: कूनो राष्ट्रीय उद्यान (NP) (श्योपुर, मध्य प्रदेश) को वर्ष 1981 में एक वन्यजीव अभयारण्य के रूप में स्थापित किया गया था और वर्ष 2018 में इसे राष्ट्रीय उद्यान में अपग्रेड किया गया।
- भूगोल: इसमें मुख्य रूप से शुष्क पर्णपाती वन हैं और चंबल की एक प्रमुख सहायक नदी कुनो नदी उद्यान से होकर बहती है।
- यह विंध्य पर्वतमाला में स्थित है।
- जीव-जंतु: तेंदुआ, धारीदार लकड़बग्घा, भारतीय भेड़िया, कृष्णमृग, सांभर हिरण, घड़ियाल (कुनो नदी)।
- इसका चयन भारत में चीता के आगमन हेतु कार्य योजना के अंतर्गत किया गया था।
- भूगोल: इसमें मुख्य रूप से शुष्क पर्णपाती वन हैं और चंबल की एक प्रमुख सहायक नदी कुनो नदी उद्यान से होकर बहती है।
- वनस्पति: प्राथमिक वृक्ष प्रजातियाँ करधई, खैर और सलाई हैं।
और पढ़ें: प्रोजेक्ट चीता का एक वर्ष