प्रारंभिक परीक्षा
8वाँ हिंद महासागर सम्मेलन
- 18 Feb 2025
- 5 min read
स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस
चर्चा में क्यों?
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मस्कट, ओमान में आयोजित 8वें हिंद महासागर सम्मेलन (IOC) में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस सम्मेलन का विषय, ‘समुद्री साझेदारी के नए क्षितिज की यात्रा’ है।
हिंद महासागर सम्मेलन क्या है?
- परिचय: IOC एक वार्षिक शिखर सम्मेलन है जिसके तहत भू-राजनीतिक, आर्थिक एवं सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा करने के क्रम में हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) के नेताओं, नीति निर्माताओं और विशेषज्ञों को एक साथ लाया जाता है।
- इसकी स्थापना इंडिया फाउंडेशन (भारत स्थित थिंक टैंक) द्वारा वर्ष 2016 में सिंगापुर में 30 देशों की भागीदारी के साथ की गई थी।
- उद्देश्य: इसका उद्देश्य क्षेत्र में सभी के लिये सुरक्षा और विकास (SAGAR) दृष्टिकोण के तहत क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाने के लिये हिंद महासागर क्षेत्र में प्रमुख राज्यों और समुद्री साझेदारों को एकजुट करना है।
हिंद महासागर क्षेत्र क्या है?
- परिचय: हिंद महासागर से तात्पर्य हिंद महासागर के आसपास के क्षेत्र से है, जिसमें इसके सीमावर्ती देश भी शामिल हैं।
- यह पूर्व में मलक्का जलडमरूमध्य और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया से लेकर पश्चिम में मोज़ाम्बिक चैनल तक फैला हुआ है।
- यह वैश्विक जल सतह का लगभग 20%, वैश्विक भूमि क्षेत्र का एक चौथाई, और वैश्विक तेल भंडार का तीन-चौथाई हिस्सा कवर करता है।
- सामरिक महत्त्व:
- आर्थिक महत्त्व: वैश्विक समुद्री तेल का लगभग 80% और भारत के तेल आयात का 80% प्रतिवर्ष हिंद महासागर के माध्यम से होता है।
- प्रमुख चोक पॉइंट:
- मलक्का जलडमरूमध्य (दक्षिण पूर्व एशिया और प्रशांत महासागर को हिंद महासागर से जोड़ता है)।
- होर्मुज जलडमरूमध्य (फारस की खाड़ी को हिंद महासागर से जोड़ता है; जो वैश्विक तेल परिवहन के लिये महत्त्वपूर्ण)।
- बाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्य (लाल सागर और हिंद महासागर को जोड़ता है, अफ्रीका और मध्य पूर्व के साथ व्यापार को प्रभावित करता है)।
- मोज़ाम्बिक चैनल (केप ऑफ गुड होप से मध्य पूर्व और एशिया तक वस्तु परिवहन के लिये महत्त्वपूर्ण)।
- सैन्य महत्त्व: यह प्रमुख नौसैनिक अड्डों का केंद्र है, जो समुद्री डकैती, अवैध मत्स्य संग्रहण और क्षेत्रीय विवाद जैसी समुद्री सुरक्षा चिंताओं का सामना करता है।
- महत्त्वपूर्ण खनिज: अनुमान है कि मध्य हिंद महासागर बेसिन (CIOB) में निकल, तांबा, कोबाल्ट और मैंगनीज के विशाल भंडार मौजूद हैं।
और पढ़ें..हिंद महासागर क्षेत्र से संबंधित प्रमुख चुनौतियाँ क्या हैं?, हिंद महासागर क्षेत्र में चुनौतियों से कैसे निपटें?
UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न (PYQ)प्रिलिम्स:प्रश्न. हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2017)
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (a) केवल 1 उत्तर: b प्रश्न. 'क्षेत्रीय सहयोग के लिये इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन फॉर रीजनल को-ऑपरेशन (IOR_ARC)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2015)
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (a) केवल 1 उत्तर: (d) |