ध्यान दें:

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 18 Apr 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

जीआई टैगिंग में उत्तर प्रदेश प्रथम

चर्चा में क्यों?

प्रधानमंत्री ने अपने वाराणसी दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश के 21 पारंपरिक उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रमाण-पत्र प्रदान किये।

मुख्य बिंदु

GI प्रमाण-पत्र प्राप्त उत्पाद:

  • वाराणसी  
    • बनारसी तबला, बनारसी भरवा मिर्च, शहनाई, मेटल कास्टिंग क्राफ्ट, म्यूरल पेंटिंग, लाल पेड़ा, ठंडाई, तिरंगी बर्फी और चिरईगांव का करौंदा।
  • बरेली  
    • बरेली का फर्नीचर, जरी जरदोजी, टेराकोटा
  • मथुरा 
    • मथुरा की सांझी क्राफ्ट,
  • अन्य ज़िलों के उत्पाद  
    • बुंदेलखंड का काठिया गेहूँ, 
    • पीलीभीत की बाँसुरी, 
    • चित्रकूट का वुड क्राफ्ट, 
    • आगरा का स्टोन इनले वर्क 
    • जौनपुर की इमरती।
  • उत्तर प्रदेश अब 77 GI टैग के साथ भारत का शीर्ष राज्य बन गया है।
  • काशी क्षेत्र के अकेले 32 GI टैग प्राप्त उत्पाद हैं, जिससे यह दुनिया के GI हब में शामिल हो गया है।

महत्त्व:

  • कानूनी संरक्षण मिलने से नकली उत्पादों पर रोक लगेगी और मौलिक उत्पादकों की बाज़ार में विश्वसनीयता बढ़ेगी।
  • आर्थिक दृष्टि से, GI टैग से उत्पादों की ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।
  • स्थानीय स्तर पर रोज़गार के नए अवसर सृजित होंगे।

भौगोलिक संकेत (GI) टैग

  • भौगोलिक संकेत (GI) टैग, एक ऐसा नाम या चिह्न है जिसका उपयोग उन विशेष उत्पादों पर किया जाता है जो किसी विशिष्ट भौगोलिक स्थान या मूल से संबंधित होते हैं।
  • GI टैग यह सुनिश्चित करता है कि केवल अधिकृत उपयोगकर्त्ताओं या भौगोलिक क्षेत्र में रहने वाले लोगों को ही लोकप्रिय उत्पाद के नाम का उपयोग करने की अनुमति है।
  • यह उत्पाद को दूसरों द्वारा नकल या अनुकरण किये जाने से भी बचाता है।
    • एक पंजीकृत GI टैग 10 वर्षों के लिये वैध होता है।
  • GI पंजीकरण की देखरेख वाणिज्य तथा उद्योग मंत्रालय के अधीन उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा की जाती है।

विधिक ढाँचा:


उत्तर प्रदेश Switch to English

मैकग्रेगर मेमोरियल मेडल

चर्चा में क्यों?

16 अप्रैल 2025 को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने पाँच सैन्य कर्मियों को वर्ष 2023 और 2024 के लिये मैकग्रेगर मेमोरियल मेडल से सम्मानित किया।

मुख्य बिंदु 

  • विजेताओं के बारे में: 
    • उन्हे यह सम्मान सैन्य टोही, अन्वेषण और साहसिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिये दिया गया है।
    • वर्ष 2023 के लिये पुरस्कार विजेताओं में वायुसेना के विंग कमांडर डी. पांडा और नौसेना के इलेक्ट्रिकल आर्टिफिसर (रेडियो) राहुल कुमार पांडे शामिल थे।
    • वहीं वर्ष 2024 के लिये नौसेना के चीफ इलेक्ट्रिकल एयरक्राफ्ट आर्टिफिसर (रेडियो) राम रतन जाट और वायुसेना के सार्जेंट झूमर राम पूनिया को पदक से सम्मानित किया गया।
    • इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रीय पर्वतारोहण और साहसिक खेल संस्थान के निदेशक कर्नल रणवीर सिंह जामवाल को भी सम्मानित किया गया।
  • मैकग्रेगर मेमोरियल मेडल 
    • मैकग्रेगर मेमोरियल मेडल यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ़ इंडिया (USI) के संस्थापक मेजर जनरल सर चार्ल्स मेटकाफ मैकग्रेगर की याद में दिया जाता है।
    • इस पुरस्कार की स्थापना 3 जुलाई, 1888 में गयी थी।
    • इस पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य सैन्य बलों द्वारा की गई टोही और खोजपूर्ण यात्राओं को सम्मानित करना था, लेकिन वर्ष 1986 में इस पुरस्कार के दायरे को बढ़ाकर इसमें सैन्य अभियानों और साहसिक गतिविधियों को भी शामिल कर लिया गया।
    • यह पुरस्कार अब भारतीय सशस्त्र बलों, प्रादेशिक सेना, रिज़र्व बलों, राष्ट्रीय राइफल्स और असम राइफल्स के सभी सेवारत और सेवानिवृत्त रैंकों के लिये खुला है।
    • अब तक कुल 127 मैकग्रेगर मेडल प्रदान किये जा चुके हैं, जिनमें से 103 पदक स्वतंत्रता से पहले के हैं।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS):

  • CDS ‘चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी’ के स्थायी अध्यक्ष के रूप में कार्य करता है जिसमें तीनों सेवाओं के प्रमुख भी सदस्य होंगे।
    • उसका मुख्य कार्य भारतीय सेना की त्रि-सेवाओं के बीच अधिक-से-अधिक परिचालन तालमेल को बढ़ावा देना और अंतर-सेवा विरोधाभास को कम-से-कम करना है।
  • वह रक्षा मंत्रालय में नवनिर्मित सैन्य मामलों के विभाग (DMA) का प्रमुख भी है।
    • वह सेना के तीनों अंगों के मामले में रक्षा मंत्री के प्रमुख सैन्य सलाहकार के रूप में कार्य करेगा, लेकिन इसके साथ ही तीनों सेनाओं के अध्यक्ष रक्षा मंत्री को अपनी सेनाओं के संबंध में सलाह देना जारी रखेंगे।
    • DMA के प्रमुख के तौर पर CDS को चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के स्थायी अध्यक्ष के रूप में अंतर-सेवा खरीद निर्णयों को प्राथमिकता देने का अधिकार प्राप्त है।
  • CDS को तीनों प्रमुखों को निर्देश देने का अधिकार भी दिया गया है।
    • हालाँकि उसे सेना के किसी भी कमांड का अधिकार प्राप्त नहीं है।
  • CDS का पद समकक्षों में प्रथम है, उसे DoD (रक्षा विभाग) के भीतर सचिव का पद प्राप्त है और उसकी शक्तियांँ केवल राजस्व बजट तक ही सीमित रहेंगी।
  • वह परमाणु कमान प्राधिकरण (NCA) में सलाहकार की भूमिका भी निभाता है।


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2