उत्तर प्रदेश Switch to English
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम पर नेशनल कॉन्फ्रेंस
चर्चा में क्यों?
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) पर नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
मुख्य बिंदु
- कॉन्फ्रेंस के बारे में:
- गोरखपुर नगर निगम और WRI इंडिया के संयुक्त प्रयास से इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
- मुख्यमंत्री ने कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन न्यूनतम करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी और जन जागरूकता के समन्वय से ही नेट जीरो लक्ष्य (2070) प्राप्त किया जा सकता है।
- उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि 2017 से अब तक 17 लाख हैलोजन हटाकर LED स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। जिससे 1000 करोड़ रुपए की बचत और ऊर्जा की खपत में कमी हुई।
- मुख्यमंत्री ने बताया कि लखीमपुर में केले के रेशे से उत्पाद बनाने के लिये एक प्लांट की आधारशिला रखी गई, जहाँ निर्मित उत्पाद तीन माह में विघटित होकर मिट्टी में मिल जाएंगे।
- इस कॉन्फ्रेंस में वर्ष 2027 तक गोरखपुर को खुले में कचरा जलाने से मुक्त करने के लिये प्रभावी रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा हुई।
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP):
- परिचय: राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) का उद्देश्य सभी हितधारकों को शामिल करके और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कर वायु प्रदूषण को व्यवस्थित रूप से संबोधित करना है।
- NCAP के तहत शहर विशिष्ट कार्य योजनाओं के कार्यान्वयन के लिये 131 शहरों की पहचान की गई है।
- लक्ष्य: समयबद्ध कमी के लक्ष्य के साथ वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिये एक राष्ट्रीय ढाँचा तैयार करने का यह देश में पहला प्रयास है।
- इसका लक्ष्य अगले पाँच वर्षों (तुलना के लिये आधार वर्ष- 2017) में मोटे (PM10) और महीन कणों (PM2.5) की सांद्रता में कम-से-कम 20% की कमी करना है।
- निगरानी: MoEFCC द्वारा "प्राण" पोर्टल भी लॉन्च किया गया है:
- NCAP के कार्यान्वयन की निगरानी करना।
- शहरों की कार्य योजनाओं और कार्यान्वयन की स्थिति की निगरानी करना।
- शहरों द्वारा अपनाई गई सर्वोत्तम प्रथाओं को दूसरों के अनुकरण के लिये साझा करना।
WRI इंडिया:
- परिचय
- WRI इंडिया (World Resources Institute India) एक स्वतंत्र अनुसंधान संगठन है, जो India Resources Trust के रूप में पंजीकृत है।
- यह World Resources Institute (WRI) से प्रेरित और संबद्ध है, जो वैश्विक पर्यावरण और विकास चुनौतियों के समाधान हेतु 1982 में वाशिंगटन, डीसी में स्थापित किया गया था।
- उद्देश्य
- इसका उद्देश्य पर्यावरणीय रूप से स्वस्थ और सामाजिक रूप से न्यायसंगत विकास को बढ़ावा देना है।
- WRI India शोध, विश्लेषण और नीतिगत सिफारिशों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, आजीविका संवर्द्धन और मानव कल्याण को बढ़ाने के लिये परिवर्तनकारी समाधान विकसित करता है।
- यह भारत के विभिन्न राज्यों में सतत् विकास परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है।
- मुख्यालय
- WRI इंडिया का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

