जयपुर शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 7 अक्तूबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

स्टेट पी.सी.एस.

  • 21 Sep 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

नए पर्यटन स्थल

चर्चा में क्यों

मध्य प्रदेश सरकार हाल ही में अनूठे अनुभव प्रदान करने और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को संभालने के लिये कम ज्ञात पर्यटन स्थलों को बढ़ावा दे रही है।

मुख्य बिंदु

  • ऑफबीट गंतव्यों का विकास :
    • राज्य शांतिपूर्ण और कम भीड़-भाड़ वाले स्थानों की खोज करने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के लिये 50 नए ऑफबीट पर्यटन स्थलों का विकास कर रहा है।
    • इस पहल का उद्देश्य पूरे राज्य में पर्यटन का विस्तार करना है, ताकि आगंतुकों को मध्य प्रदेश के छिपे हुए रत्नों और कम ज्ञात क्षेत्रों की खोज करने का अवसर मिल सके।
  • स्थिरता और ज़िम्मेदार पर्यटन पर ध्यान केंद्रित :
    • मध्य प्रदेश हरित, स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक स्थायी पर्यटन पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर रहा है।
    • पूरी तरह से महिलाओं द्वारा प्रबंधित पचमढ़ी होटल ज़िम्मेदार पर्यटन और महिला सशक्तीकरण में राज्य के नेतृत्व को दर्शाता है।
  • रोज़गार और महिला भागीदारी को बढ़ावा देना :
    • इस पहल के तहत 40,000 से अधिक महिलाओं को पर्यटन से संबंधित नौकरियों के लिये प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे राज्य में रोज़गार सृजन में योगदान मिलेगा।
  • विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य :
    • अपने पुरातात्विक, भूवैज्ञानिक और सांस्कृतिक चमत्कारों के लिये प्रसिद्ध मध्य प्रदेश इन अनोखे स्थलों को बढ़ावा देकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने पर्यटन आकर्षण को बढ़ा रहा है।






झारखंड Switch to English

IED विस्फोट में कोबरा बटालियन का जवान घायल

चर्चा में क्यों? 

हाल ही में झारखंड के चाईबासा (सिंहभूम ज़िला)  में चल रहे तलाशी अभियान के दौरान IED विस्फोट में कोबरा (CoBRA) बटालियन का एक जवान घायल हो गया ।

 मुख्य बिंदु: 

  • ऑपरेशन का विवरण: यह ऑपरेशन माओवादी नेता को निशाना बनाकर किया जा रहा है, जिस पर राज्य सरकार ने 1 करोड़ रुपए का इनाम घोषित किया है।
    • माओवादी नेताओं को पकड़ने के लिये चाईबासा पुलिस, 209 कोबरा बटालियन और CRPF की टीमों द्वारा क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।
  • कोबरा: कोबरा भारत के केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल की एक विशेष ऑपरेशन इकाई है जो गुरिल्ला रणनीति और जंगल युद्ध में कुशल है। जिसे मूल रूप से नक्सली आंदोलन का मुकाबला करने के लिये स्थापित किया गया था। 
  • कोबरा को विषम युद्ध में संलग्न विद्रोही समूहों से निपटने के लिये तैनात किया गया है। 
  • सिंहभूम ज़िला: सिंहभूम ज़िले की स्थापना वर्ष 1990 में हुई थी जब मूल सिंहभूम ज़िले को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ज़िला मुख्यालय के रूप में) और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा ज़िला मुख्यालय के रूप में) में विभाजित किया गया था। 
    • वर्ष 2001 में पश्चिमी सिंहभूम को विभाजित कर सरायकेला-खरसावाँ ज़िला बनाया गया, जिससे पश्चिमी सिंहभूम में 15 प्रखंड और 3 उप-मंडल रह गए।
    • इस ज़िले की विशेषता पहाड़ी इलाका, खड़ी पहाड़ियाँ और घने वन हैं, जिनमें प्रसिद्ध साल वन और विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त सारंडा वन क्षेत्र शामिल हैं। 
    • यह विविध वन्यजीवों का घर है, जिसमें हाथी, बाइसन, बाघ, तेंदुआ और विभिन्न हिरण प्रजातियाँ शामिल हैं, हालाँकि मानव आवास के निकट उनकी आबादी घट रही है। 
    • ऐसा माना जाता है कि "सिंहभूम" नाम की उत्पत्ति या तो पोराहाट के सिंह राजाओं या स्थानीय जनजातीय आबादी के प्रमुख देवता "सिंह बोंगा" के बिगड़े हुए रूप से हुई है।

 इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस

  • इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) एक घरेलू बम है जिसे लक्ष्यों को नष्ट करने या अक्षम करने के लिये डिज़ाइन किया गया है, जिसका उपयोग आमतौर पर अपराधियों, आतंकवादियों और विद्रोहियों द्वारा विभिन्न रूपों में किया जाता है।
  • IED को कई तरीकों से पहुँचाया जा सकता है, जिसमें वाहनों द्वारा, व्यक्तियों द्वारा रखा जाना, या सड़क के किनारे छिपाया जाना शामिल होता है, तथा वर्ष 2003 में शुरू हुए इराक युद्ध के दौरान इसे प्रमुखता मिली।

 


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2