ध्यान दें:

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 13 Mar 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

COAIEMA सम्मेलन

चर्चा में क्यों?

8 मार्च, 2025 को लखनऊ में 8वें अंतर्राष्ट्रीय COAIEMA (Council of Asian Industry and Emerging Market Alliances) सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ।

मुख्य बिंदु 

  • सम्मेलन के बारे में:
    • यह सम्मेलन लखनऊ स्थित अंबालिका इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित किया गया था। 
    • इसमें उद्योगों के बीच सहयोग को सशक्त करने और सतत् विकास को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। 
    • विभिन्न देशों के प्रतिनिधि, नीति-निर्माता और उद्योग विशेषज्ञ इस सम्मेलन में भागीदार बने। 
    • इसका मुख्य उद्देश्य एशियाई देशों के उद्योगों और नवाचार क्षेत्र को प्रगति और सशक्तीकरण की दिशा में प्रोत्साहित करना था।
  • चर्चा के विषय:
  • COAIEMA के बारे में: 
    • यह एक प्रमुख क्षेत्रीय संगठन है, जो एशियाई देशों के उद्योगों और उभरते बाजारों के बीच सहयोग को मज़बूती प्रदान करने के लिये कार्य करता है। 
    • इसके मुख्य उद्देश्य हैं:
      • नवाचार को बढ़ावा देना।
      • हरित प्रौद्योगिकी को अपनाने की प्रक्रिया में तेज़ी लाना।
      • उद्योगों के डिजिटलीकरण की दिशा में त्वरित कदम उठाना।
      • एशियाई देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को सशक्त बनाना।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI)

  • परिचय:
    • AI को मशीनों और प्रणालियों का ज्ञान प्राप्त करने, इसे लागू करने और बुद्धिमत्तापूर्ण व्यवहार करने की क्षमता के रूप में परिभाषित किया गया है।
      • “कृत्रिम बुद्धिमत्ता” शब्द का सर्वप्रथम उपयोग अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक और संज्ञानात्मक वैज्ञानिक जॉन मैककार्थी ने किया था। उन्हें AI का जनक माना जाता है।
    • इसमें मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, बिग डेटा, न्यूरल नेटवर्क, कंप्यूटर विज़न, लार्ज लैंग्वेज मॉडल आदि तकनीकें शामिल हैं।
    • कृत्रिम बुद्धिमत्ता की आदर्श विशेषता ऐसे कार्य करने और उन्हें तर्कसंगत बनाने की क्षमता है जिनमें किसी विशिष्ट लक्ष्य को प्राप्त करने की सबसे अच्छी संभावना होती है।


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2