नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 12 Feb 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

मध्यप्रदेश में पहली बार सफल हृदय प्रत्यारोपण

चर्चा में क्यों 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के AIIMS में पहली बार सफल हृदय प्रत्यारोपण किया गया है।

  • मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर डॉक्टरों को बधाई दी और राज्य में अंगदान को बढ़ावा देने के लिये कई महत्त्वपूर्ण घोषणाएँ कीं।

मुख्य बिंदु 

  • दिनेश मालवीय को मिला नया जीवन: यह ट्रांसप्लांट नर्मदापुरम निवासी दिनेश मालवीय के शरीर में किया गया है जिससे उन्हे नया जीवन मिल पाया।
  • दिनेश मालवीय हृदय रोग से पीड़ित थे। उनका हृदय सिर्फ 20% ही काम कर रहा था।
  • अंगदानकर्त्ता: यह ट्रांसप्लांट सागर ज़िले के बलिराम कुशवाहा के परिवार द्वारा किये गए अंगदान के परिणामस्वरूप संभव हुआ। हृदय को पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा के माध्यम से AIIMS भोपाल लाया गया था और वहाँ इसे ट्रांसप्लांट किया गया।
  • तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा का प्रमाण: यह स्वास्थ्य विभाग, नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर और एम्स भोपाल के चिकित्सीय स्टॉफ की तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा का प्रमाण है।
  • एम्स भोपाल के डॉक्टरों की एक टीम रातों-रात जबलपुर पहुँची और अंग रिट्रीवल की प्रक्रिया को अंजाम दिया। 
  • इस पूरी प्रक्रिया में जबलपुर, भोपाल और इंदौर में तीन ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए। पुलिस और चिकित्सा विभाग ने बेहतरीन समन्वय से अंगों का समय पर परिवहन सुनिश्चित हुआ। 
  • ब्रेन डेड मरीज़ का हृदय ग्रीन कॉरिडोर और एयर एम्बुलेंस के माध्यम से जबलपुर से भोपाल लाया गया।
  • राज्य स्तरीय संस्थान की होगी स्थापना: मुख्यमंत्री ने घोषणा की, कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजो में ट्रांसप्लांट की सुविधा बढ़ाई जाएगी और राज्य स्तरीय संस्थान की स्थापना की जाएगी।
  • इससे मेडिकल छात्रों को सीखने की सुविधा मिल सकेगी, साथ ही अंग प्रत्यारोपण और देहदान को लेकर जागरुकता को बढ़ावा दिया जाएगा 
  • अंगदानकर्त्ता को राजकीय सम्मान: प्रदेश सरकार अंगदान को बढ़ावा देने के कई प्रयास कर रही है- 
  • जो लोग देहदान करेंगे, उनके परिवार के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।
  • अंगदान करने वाले का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा और राष्ट्रीय पर्वों पर सम्मानित किया जाएगा। 

पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने फरवरी 2024 में प्रदेश की पहली इमरजेंसी एयर एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया था। 
  • मुख्यमंत्री ने इस सेवा की शुरुआत करते हुए इसका नाम "मुख्यमंत्री एयर एंबुलेंस सेवा" से "पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा" कर दिया।
  • मध्य प्रदेश यह सेवा देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। पवनहंस के साथ मिलकर यह सेवाएँ दी जा रही हैं।
  • यह सेवा सड़कों व औद्योगिक स्थलों में होने वाले हादसों, प्राकृतिक आपदा में गंभीर पीड़ित घायल व्यक्ति को त्वरित उपचार के लिये हवाई परिवहन सुविधा उपलब्ध कराती है।
  • यह सेवा सभी जिलों में लागू है और कोई भी व्यक्ति इसका लाभ ले सकता है।


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2