मध्य प्रदेश Switch to English
वैश्विक यूनाइटेड कॉन्शियसनेस कॉन्क्लेव
चर्चा में क्यों?
पवित्र नगरी उज्जैन में 14 से 16 फरवरी 2025 तक तीन दिवसीय वैश्विक यूनाइटेड कॉन्शियसनेस कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे 20 से अधिक देशों के विचारक, विद्वान, आध्यात्मिक नेता और योगाचार्य शामिल होंगे।
मुख्य बिंदु
- उद्देश्य: इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य देश और दुनिया में शांति की संस्कृति स्थापित करना है। इसमें एकता की भावना, कल्याण, सेवा, आध्यात्मिकता और योग, पारिस्थिति, शिक्षा और लोकतंत्र, समावेश और भागीदारी तथा स्थायी अर्थव्यवस्था जैसे विषय शामिल हैं।
- आयोजन: यह आयोजन कालिदास अकादमी में यूनाइटेड कॉन्शियसनेस, योगा विद्या-जर्मनी, यूरोपियन योगा फेडरेशन एवं अक्षरा किड्स अकादमी-उज्जैन द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
- इसमें सहयोगी संस्थाओं में महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन, कालीदास संस्कृत अकादमी एवं विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन शामिल है।
- यह कार्यक्रम G20 के "एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य" मिशन के अनुरूप है और इसका उद्देश्य शांति, तनाव मुक्ति और रिश्तों को बेहतर बनाना है।
- प्रमुख विषय: इस कॉन्क्लेव के प्रमुख विषय है:
- एकता की भावना के माध्यम से शांति की संस्कृति
- कल्याण के माध्यम से शांति की संस्कृति
- सेवा की भावना के माध्यम से शांति की संस्कृति
- आध्यात्मिकता और योग के माध्यम से शांति की संस्कृति
- पारिस्थिति की के माध्यम से शांति की संस्कृति
- शिक्षा और लोकतंत्र के माध्यम से शांति की संस्कृति
- समावेश और भागीदारी के माध्यम से शांति की संस्कृति
- स्थायी अर्थव्यवस्था के माध्यम से शांति की संस्कृति
यूनाइटेड कॉन्शियसनेस
- यूनाइटेड कॉन्शियसनेस, प्रोजेक्ट सेल्फ इंक. की एक वैश्विक पहल है, जो अमेरिका और भारत में पंजीकृत एक गैर-लाभकारी संगठन है।
- इसका उद्देश्य पूरे विश्व में सार्वभौमिक शांति, आध्यात्मिक ज्ञान, एकता की भावना और खुशी को बढ़ावा देना है।
- यह एक चेतना, एक अस्तित्व की शक्ति में विश्वास करता है।