नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

छत्तीसगढ स्टेट पी.सी.एस.

  • 06 Feb 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
छत्तीसगढ़ Switch to English

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में माओवादी मारा गया

चर्चा में क्यों?

हाल ही में छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक माओवादी को मार गिराया। कांकेर-नारायणपुर सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान वन में गोलीबारी की एक घटना घटित हुई।

मुख्य बिंदु

  • नक्सल विरोधी अभियान:
    • ज़िला रिज़र्व गार्ड (DRG) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र में उत्तर बस्तर और माड़ डिवीज़नों के माओवादी कैडरों की उपस्थिति के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान शुरू किया।
    • जनवरी 2025 से अब तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में 50 माओवादी मारे जा चुके हैं।
    • बस्तर संभाग में सबसे अधिक 34 माओवादी मारे गये।
  • वार्षिक माओवादी हताहत:
    • वर्ष 2024 में, सुरक्षा बलों ने राज्य भर में विभिन्न मुठभेड़ों में 219 माओवादियों को ढेर कर दिया था।

ज़िला रिज़र्व गार्ड (DRG)

  • ज़िला रिज़र्व गार्ड (DRG) छत्तीसगढ़ में एक विशेष पुलिस इकाई है, जिसे वर्ष 2008 में माओवादी हिंसा से निपटने के लिये स्थापित किया गया था।
  • इसमें विशेष रूप से प्रशिक्षित कर्मचारी शामिल होते हैं, जो प्रभावित ज़िलों में माओवाद-विरोधी अभियानों का संचालन करते हैं, तलाशी एवं ज़ब्ती करते हैं और खुफिया जानकारी एकत्रित करते हैं।
  • माओवादी विद्रोह का सामना करने के लिये DRG केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) जैसे अन्य सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करता है।

सीमा सुरक्षा बल (BSF)


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2