नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 03 Jan 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

गोमती नदी पुनरुद्धार के लिये टास्क फोर्स

चर्चा में क्यों?

हाल ही में प्रादेशिक सेना ने गोमती नदी के पुनरुद्धार और संरक्षण के लिये समर्पित एक नया टास्क फोर्स स्थापित किया है, जिसे गंगा टास्क फोर्स (GTF) नाम दिया गया है।

मुख्य बिंदु

  • GTF: परिचय 
  • उद्देश्य और फोकस:
  • GTF का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और सतत् विकास को बढ़ावा देना है।
  • प्रमुख ज़िम्मेदारियों में प्रदूषण निगरानी, ​​नदी तट और घाट पर गश्त, जन जागरूकता अभियान और नदी तट स्थिरीकरण शामिल हैं।
  • संघटन:
  • GTF में मुख्य रूप से पूर्व सैनिक शामिल हैं, जो राष्ट्रीय मिशनों के लिये अनुभवी कार्मिकों के उपयोग की प्रादेशिक सेना की परंपरा को दर्शाता है।
  • उद्घाटन:
  • औपचारिक स्थापना समारोह 1 जनवरी, 2025 को लखनऊ छावनी में हुआ।
  • राष्ट्रीय मिशन संरेखण:
  • GTF की स्थापना जल शक्ति मंत्रालय की पहल, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) के तहत की गई थी।
  • इसके निर्माण के आदेश रक्षा मंत्रालय द्वारा सितंबर 2024 में जारी किये गए थे।
  • महत्त्व:
  • यह पहल राष्ट्र निर्माण और पर्यावरणीय स्थिरता में भारतीय सेना की भूमिका को पुष्ट करती है।
  • GTF का उद्देश्य गोमती नदी के पुनरोद्धार और व्यापक स्वच्छ गंगा मिशन में महत्त्वपूर्ण योगदान देना है।

गोमती नदी

  • गोमती नदी मध्य उत्तर प्रदेश में गंगा नदी की एक सहायक नदी है।
  • इसका उद्गम उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के पूर्व में होता है।
  • सई नदी, एक दाहिनी तटवर्ती सहायक नदी, जौनपुर के पास गोमती में मिलती है।
  • गोमती नदी उत्तर प्रदेश के सैदपुर के पास गंगा में मिल जाती है।


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2