जेवियर विश्वविद्यालय | 03 Apr 2025

चर्चा में क्यों?

29 मार्च, 2025 को बिहार के मुख्यमंत्री ने पटना में 36 एकड़ में स्थित जेवियर विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया।

मुख्य बिंदु

  • पटना के बारे में:
    • परिचय 

      • यह बिहार की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। 
      • यह प्राचीन शहर गंगा के दक्षिणी छोर पर स्थित है।
      • पटना प्रशासनिक, शैक्षणिक, पर्यटन, ऐतिहासिक धरोहर, धर्म, अध्यात्म और संस्कृति का केंद्र रहा है।
    • जनसांख्यिकी (2011 जनगणना):
      • कुल जनसंख्या: 58,38,465 (पुरुष – 30,78,512, स्त्री – 27,59,953)
      • जनसंख्या वृद्धि दर (2001–2011): 23.73%
      • घनत्व: 1,800 किमी2
      • साक्षरता दर: 70.68% (पुरुष – 78.48%, स्त्री – 61.96%)
      • आधिकारिक भाषा: हिंदी
      • अन्य बोली जाने वाली भाषाएँ: अंग्रेज़ी, उर्दू, बंगला, उड़िया
      • स्थानीय बोली: मगही, भोजपुरी, मैथिली
    • इतिहास:
      •  पटना का पुराना नाम पाटलिपुत्र या पाटलीपट्टन था, जो 600 ईसा पूर्व इतिहास में पाया गया 
      • चंद्रगुप्त मौर्य ने 4वीं ईसा में यहाँ अपनी राजधानी बनाई।
      • अजातशत्रु ने पाटलिपुत्र की नींव रखी, जो बाद में पटना के रूप में विकसित हुआ।
      • ग्रीक इतिहास में इसे पाटलीबोथरा कहा गया।
      • सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त मौर्य और समुद्रगुप्त जैसे महान शासकों ने इस नगर से शासन किया।
      • प्रसिद्ध यात्री फाहियान (3वीं ईसा) और व्हेनसान (7वीं ईसा) ने इस नगर का दौरा किया और इसके शासन और समाज पर विस्तार से लिखा।
      • कौटिल्य जैसे विद्वान भी यहाँ रहे और अर्थशास्त्र जैसी महत्त्वपूर्ण रचना की।
      • 1703 ई. में शहजादा अजिमुशान को पटना का गवर्नर बनाया गया और उसने इसे आधुनिक रूप दिया तथा इसका नाम अजीमाबाद रखा, लेकिन जनसाधारण में यह पटना नाम से ही प्रचलित रहा।
    • प्रमुख दर्शनीय स्थल:
      • बिहार संग्रहालय
      • पटना तारामंडल
      • जापानी शांति पैगोडा
      • संजय गांधी वनस्पति उद्यान
      • लौरिया नंदनगढ़
      • गोलघर
      • कुम्हरार
      • अजंता गांधी संग्रहालय
      • जालान संग्रहालय