प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तराखंड

गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान में हिम तेंदुए

  • 20 May 2024
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

हाल ही में उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले के गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान में एक हिम तेंदुआ देखा गया था।

मुख्य बिंदु:

  • वर्ष 2024 की शुरुआत में जारी भारत की नवीनतम हिम तेंदुए की जीव-गणना के अनुसार भारत में 718 हिम तेंदुए हैं। जिनमें से 124 उत्तराखंड में हैं।
    • इस पहाड़ी राज्य में लद्दाख (477) के बाद भारत में हिम तेंदुओं की दूसरी सबसे अधिक आबादी है। गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान में 38-40 हिम तेंदुओं की आबादी है।
    • IUCN रेड लिस्ट में सुभेद्य के रूप में सूचीबद्ध, अनुमान है कि हिम तेंदुओं की वैश्विक आबादी 10,000 से कम है।
  • उत्तराखंड में हिम तेंदुए उत्तरकाशी, टेहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर ज़िलों में पाए जाते हैं।

गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान

  • इसे वर्ष 1989 में स्थापित किया गया था और यह उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में भागीरथी नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र स्थित है।
  • गंगोत्री ग्लेशियर पर गंगा नदी का उद्गम स्थल गौ-मुख इस पार्क के अंदर स्थित है।
  • इस उद्यान के तहत आने वाला क्षेत्र गोविंद राष्ट्रीय उद्यान और केदारनाथ वन्यजीव अभयारण्य के बीच एक जीवंत निरंतरता बनाता है।
  • वनस्पति: यह उद्यान घने शंकुधारी वनों से घिरा हुआ है जिनमें ज़्यादातर समशीतोष्ण वन हैं। इस पार्क की सामान्य वनस्पतियों में चिरपाइन, देवदार, फर, स्प्रूस, ओक एवं रोडोडेंड्रॉन शामिल हैं।
  • जीव-जंतु: इस उद्यान में विभिन्न दुर्लभ एवं लुप्तप्राय प्रजातियाँ, जैसे- नीली भेड़, काले भालू, भूरे भालू, हिमालयन मोनल, हिमालयन स्नोकॉक, हिमालयन तहर, कस्तूरी मृग और हिम तेंदुए पाई जाती हैं।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow