बिहार
बिहार में भूकंप के झटके
- 17 Feb 2025
- 1 min read
चर्चा में क्यों?
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, 17 फरवरी, 2025 को बिहार के सिवान में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था।
मुख्य बिंदु
- राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS):
- यह भारत और उसके पड़ोसी क्षेत्रों में भूकंपीय गतिविधियों की निगरानी और रिपोर्टिंग के लिये ज़िम्मेदार एजेंसी है।
- यह देशभर में भूकंपीय वेधशालाओं का एक नेटवर्क संचालित करता है तथा भूकंप और सुनामी पर वास्तविक समय का डेटा और सूचना प्रदान करता है।
- यह जनता को भूकंप संबंधी अलर्ट और अपडेट प्रदान करने के लिये BhooKamp नामक एक वेबसाइट और मोबाइल ऐप भी चलाता है।