रामदेवरा गोडावण संरक्षण केंद्र | 12 Apr 2025

चर्चा में क्यों?

राजस्थान के जैसलमेर ज़िले में स्थित रामदेवरा गोडावण संरक्षण केंद्र में पहली बार कृत्रिम प्रजनन से एक चूजे ने जन्म लिया है।

मुख्य बिंदु

  • चूजे के बारे में:
    • इस जन्म के साथ ही कैप्टिव ब्रीडिंग (Captive Breeding) से जन्मे गोडावण की कुल संख्या 51 हो गई है।
    • चूजे का जन्म एक प्राकृतिक संभोग प्रक्रिया के ज़रिये हुआ, जिसमें मादा जेरी और नर सलखा शामिल थे।
    • इस कार्यक्रम को वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (WII), राज्य वन विभाग, और अबू धाबी स्थित इंटरनेशनल फंड फॉर होउबारा कंज़र्वेशन के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।
    • रामदेवरा संरक्षण केंद्र, जो 2022 में स्थापित किया गया था, डेजर्ट नेशनल पार्क के पास स्थित है, जो गोडावण का प्राकृतिक आवास है।
  • ग्रेट इंडियन बस्टर्ड

 

  • ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (Ardeotis nigriceps) राजस्थान का राजकीय पक्षी है और भारत का सबसे गंभीर रूप से संकटापन्न पक्षी माना जाता है।
  • यह घास के मैदान की प्रमुख प्रजाति मानी जाती है, जो चरागाह पारिस्थितिकी का प्रतिनिधित्व  करती है।
  • ये अधिकांशतः राजस्थान और गुजरात में पाए जाते हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं आंध्र प्रदेश में यह प्रजाति कम संख्या में पाई जाती है।

मरुस्थल राष्ट्रीय उद्यान