प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस

  • 18 Jul 2024
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा मध्य प्रदेश के सभी 55 ज़िलों में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया गया।

मुख्य बिंदु

  • मध्य प्रदेश नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है।
    • ये कॉलेज राज्य सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप पाठ्यक्रम प्रदान करने के लिये शुरू किये गए हैं।
    • NEP को केवल डिग्री प्रदान करने के बजाय युवाओं के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिये पेश किया गया था।
  • इसमें अकादमिक विषयों और जीवन कौशल दोनों को पढ़ाना शामिल है। छात्रों में पारंपरिक सोच के बजाय कुछ नया सोचने को प्रोत्साहित करने पर ज़ोर दिया जाता है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020

  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य भारत की उभरती विकास आवश्यकताओं से निपटना है।
    • इसमें शिक्षा प्रणाली में व्यापक बदलाव, इसके नियमन और प्रबंधन की मांग की गई है, ताकि एक आधुनिक प्रणाली स्थापित की जा सके, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत तथा मूल्यों का सम्मान करते हुए सतत् विकास लक्ष्य 4 (SDG4) सहित 21वीं सदी के शैक्षिक लक्ष्यों के अनुरूप हो।
  • यह 34 वर्ष पुरानी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986, जिसे वर्ष 1992 में संशोधित किया गया था (NPE 1986/92) का स्थान लेती है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2