स्वतंत्रता दिवस पर पाएँ सभी ऑनलाइन, पेनड्राइव कोर्सेज़, डीएलपी और टेस्ट सीरीज़ पर 40% की छूट। 15-18 अगस्त । डिस्काउंट का लाभ उठाने के लिये यह फॉर्म ज़रूर भरें। कॉलबैक फॉर्म:
अभी रजिस्टर करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

IMD द्वारा तीव्र वर्षा की चेतावनी

  • 26 Aug 2024
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

हाल ही में भारतीय मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी है।

मुख्य बिंदु

  • उन्होंने मछुआरों को अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में जाने से बचने की सलाह दी है।
    • छोटे जहाज़ों और अन्वेषण एवं उत्पादन संचालकों को मौसम की गतिविधियों पर नज़र रखने तथा आवश्यक सावधानियाँ बरतने को कहा गया है।
  • लोगों को सलाह दी जाती है कि वे जलभराव वाले स्थानों पर जाने से बचें तथा यात्रा करने से पहले यातायात अलर्ट की जाँच कर लें।
  • प्रभावित क्षेत्रों के कृषकों को अपने खेतों में उचित जल निकासी की व्यवस्था करनी चाहिये और अपनी फसलों को समर्थन प्रदान करना चाहिये।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग

  • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की स्थापना वर्ष 1875 में हुई थी। यह देश की राष्ट्रीय मौसम विज्ञान सेवा है और मौसम विज्ञान एवं संबद्ध विषयों से संबंधित सभी मामलों में प्रमुख सरकारी एजेंसी है।
  • यह भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एक एजेंसी के रूप में कार्य करता है।
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
  • IMD विश्व मौसम विज्ञान संगठन के छह क्षेत्रीय विशिष्ट मौसम विज्ञान केंद्रों में से एक है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2