नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:



State PCS Current Affairs

राजस्थान

हरियालो राजस्थान अभियान

  • 28 Mar 2025
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

राजस्थान सरकार ने "हरियालो राजस्थान अभियान" के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 10 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

मुख्य बिंदु

  • अभियान के बारे में:
    • हरियालो राजस्थान अभियान की शुरुआत 7 अगस्त 2024 को हरियाली तीज के अवसर पर की गई। 
    • राज्य के मुख्यमंत्री ने दूदू ज़िले के गाहोता में एक पीपल का पौधा लगाकर इस अभियान का शुभारंभ किया।
    • 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से प्रेरित होकर, राज्य सरकार ने 'मिशन हरियालो राजस्थान' के तहत अगले पाँच वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। 
    • इसके अंतर्गत वर्ष 2024-25 में 7 करोड़ पौधे लगाए गए।
  • उद्देश्य:

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान

  • परिचय
    • यह एक विशेष देशव्यापी वृक्षारोपण अभियान है, जिसे 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया है। 
    • इस अभियान के तहत लोगों को अपनी माँ के प्रति प्रेम, आदर और सम्मान के प्रतीक के रूप में एक पेड़ लगाने के लिये प्रोत्साहित किया जाता है और पेड़ों और धरती माँ की रक्षा करने का संकल्प भी लिया जाता है। 
  • उद्देश्य 
    • इस अभियान का उद्देश्य भूमि क्षरण की रोकथाम और क्षरित भूमि के पारिस्थितिक पुनर्स्थापन को सुनिश्चित करना है।
    • इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ावा देना है।
    • इसका लक्ष्य सितंबर 2024 तक 80 करोड़ पेड़ और मार्च 2025 तक 140 करोड़ पेड़ लगाना है।
  • रणनीति: 
    • यह अभियान "संपूर्ण सरकार" और "संपूर्ण समाज" की अवधारणा पर आधारित है, जो नागरिकों, समुदायों और स्थानीय प्रशासन की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से भारत के हरित आवरण के पुनर्जीवन के लिये सामूहिक प्रयास को प्रोत्साहित करता है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2