COAIEMA सम्मेलन | 13 Mar 2025
चर्चा में क्यों?
8 मार्च, 2025 को लखनऊ में 8वें अंतर्राष्ट्रीय COAIEMA (Council of Asian Industry and Emerging Market Alliances) सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ।
मुख्य बिंदु
- सम्मेलन के बारे में:
- यह सम्मेलन लखनऊ स्थित अंबालिका इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित किया गया था।
- इसमें उद्योगों के बीच सहयोग को सशक्त करने और सतत् विकास को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।
- विभिन्न देशों के प्रतिनिधि, नीति-निर्माता और उद्योग विशेषज्ञ इस सम्मेलन में भागीदार बने।
- इसका मुख्य उद्देश्य एशियाई देशों के उद्योगों और नवाचार क्षेत्र को प्रगति और सशक्तीकरण की दिशा में प्रोत्साहित करना था।
- चर्चा के विषय:
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में चुनौतियाँ और अवसर: इंजीनियरिंग एवं प्रबंधन अनुप्रयोग
- स्टार्टअप इकोसिस्टम
- नवीनतम तकनीकी विकास
- डिजिटल परिवर्तन और हरित ऊर्जा
- COAIEMA के बारे में:
- यह एक प्रमुख क्षेत्रीय संगठन है, जो एशियाई देशों के उद्योगों और उभरते बाजारों के बीच सहयोग को मज़बूती प्रदान करने के लिये कार्य करता है।
- इसके मुख्य उद्देश्य हैं:
- नवाचार को बढ़ावा देना।
- हरित प्रौद्योगिकी को अपनाने की प्रक्रिया में तेज़ी लाना।
- उद्योगों के डिजिटलीकरण की दिशा में त्वरित कदम उठाना।
- एशियाई देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को सशक्त बनाना।
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI)
- परिचय:
- AI को मशीनों और प्रणालियों का ज्ञान प्राप्त करने, इसे लागू करने और बुद्धिमत्तापूर्ण व्यवहार करने की क्षमता के रूप में परिभाषित किया गया है।
- “कृत्रिम बुद्धिमत्ता” शब्द का सर्वप्रथम उपयोग अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक और संज्ञानात्मक वैज्ञानिक जॉन मैककार्थी ने किया था। उन्हें AI का जनक माना जाता है।
- इसमें मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, बिग डेटा, न्यूरल नेटवर्क, कंप्यूटर विज़न, लार्ज लैंग्वेज मॉडल आदि तकनीकें शामिल हैं।
- कृत्रिम बुद्धिमत्ता की आदर्श विशेषता ऐसे कार्य करने और उन्हें तर्कसंगत बनाने की क्षमता है जिनमें किसी विशिष्ट लक्ष्य को प्राप्त करने की सबसे अच्छी संभावना होती है।
- AI को मशीनों और प्रणालियों का ज्ञान प्राप्त करने, इसे लागू करने और बुद्धिमत्तापूर्ण व्यवहार करने की क्षमता के रूप में परिभाषित किया गया है।