नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:



State PCS Current Affairs

मध्य प्रदेश

भीमबेटका

  • 10 Mar 2025
  • 4 min read

चर्चा में क्यों?

हाल ही में 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया और उनके सदस्यों ने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भीमबेटका का दौरा किया। 

  • इस दौरान उन्होंने राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखा और इसकी भव्यता की सराहना की।

मुख्य बिंदु

  • दौरा के बार  में:
    • वित्त आयोग के सदस्यों ने भीमबेटका को भारत की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का अमूल्य प्रतीक बताया।
    • उन्होंने भीमबेटका के शैलचित्रों की विषयवस्तु (सामूहिक नृत्य, शिकार, युद्ध, आदि) तथा इनमें प्रयुक्त खनिज रंगों (गेरुआ, लाल, सफेद) की कलात्मक और ऐतिहासिक विशेषता का अवलोकन किया।
    • साथ ही उन्हें प्रस्तावित ‘रॉक आर्ट इको पार्क म्यूजियम’ के बारे में जानकारी दी गई।
  • भीमबेटका
    • अवस्थित: यह मध्य प्रदेश के विंध्य पर्वतमाला में भोपाल के दक्षिण में स्थित है, जहाँ 500 से अधिक शैलचित्रों वाले शैलाश्रय हैं।
      • भीमबेटका की गुफाओं की खोज वर्ष 1957-58 में वी. एस. वाकणकर ने की थी।
      • इसे वर्ष 2003 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।
    • समयावधि: अनुमान है कि सबसे पुरानी चित्रकारी 30,000 वर्ष पुरानी हैं तथा गुफाओं के अंदर स्थित होने के कारण आज भी सुरक्षित हैं।
    • चित्रकारी तकनीक: इसमें प्राकृतिक संसाधनों से प्राप्त विभिन्न रंगों जैसे लाल गेरू, बैंगनी, भूरा, सफेद, पीला और हरा आदि का उपयोग किया जाता है।
    • चित्रों की विषय-वस्तु: प्रागैतिहासिक पुरुषों के रोज़मर्रा के जीवन को अक्सर छड़ी जैसी मानव आकृतियों में दर्शाया गया है।
      • हाथी, बाइसन, हिरण, मोर और साँप जैसे विभिन्न जानवरों को दर्शाया गया है।
      • शस्त्रधारी पुरुषों के साथ शिकार के दृश्य और युद्ध के दृश्य।
      • सरल ज्यामितीय डिज़ाइन और प्रतीक।

वित्त आयोग 

  • परिचय
    • वित्त आयोग एक संवैधानिक निकाय है, जिसे संविधान के अनुच्छेद 280 के तहत गठित किया जाता है।
    • इसका मुख्य उद्देश्य संघ और राज्यों के बीच राजस्व संसाधनों के न्यायसंगत आवंटन को सुनिश्चित करना है।
    • यह एक अर्ध-न्यायिक निकाय है, जो वित्तीय मामलों में निष्पक्ष एवं संतुलित संस्तुतियाँ प्रदान करता है।
  • गठन एवं कार्यकाल
    • वित्त आयोग का गठन राष्ट्रपति द्वारा प्रत्येक पाँच वर्ष में या आवश्यकतानुसार मध्यावधि में किया जाता है।
    • आयोग राजकोषीय संतुलन को बनाए रखने और सहकारी संघवाद को सुदृढ़ करने का कार्य करता है।
    • इसकी संस्तुतियाँ सरकार के सभी स्तरों पर वित्तीय समन्वय स्थापित करने में सहायक होती हैं।
  • ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य
    • प्रथम वित्त आयोग वर्ष 1951 में गठित किया गया था।
    • अब तक 15 वित्त आयोग गठित हो चुके हैं और वर्तमान में 16वाँ वित्त आयोग कार्यरत है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2