जयपुर शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 7 अक्तूबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

36 बिरादरी

  • 26 Sep 2024
  • 4 min read

चर्चा में क्यों? 

हरियाणा विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक दल "36 बिरादरी" शब्द का प्रयोग काफी करने लगे हैं, जो विभिन्न जाति समूहों के प्रति उनके समर्थन को दर्शाता है।

मुख्य बिंदु: 

  • बिरादरी का अर्थ:
  • यह शब्द फारसी शब्द बरादर  से लिया गया है , जिसका अर्थ है "भाईचारा" या "कबीला।"
  • उत्तर भारत में बिरादरी को प्रायः जाति का पर्यायवाची माना जाता है, यद्यपि कौम  या जाट  जैसे शब्दों का भी प्रयोग किया जा सकता है।
  • '36 बिरादरियों' की उत्पत्ति:
  • "36 बिरादरी" वाक्यांश शाब्दिक नहीं है; यह आमतौर पर विभिन्न जाति समूहों को संदर्भित करता है।
  • ऐतिहासिक स्रोत, जैसे अजमेर-मेवाड़ गज़ेटियर और लेफ्टिनेंट कर्नल जेम्स टॉड के लेखन, मध्यकालीन उत्तर भारत में 36 राजवंशों या समुदायों का उल्लेख करते हैं।
  • सामाजिक भूमिका:
  • बिरादरी विस्तृत परिवार के समान होती है तथा विवाह, जातिगत विवादों और सामाजिक पहचान में भूमिका निभाती है।
  • यह अवधारणा विशेष रूप से हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में एकता एवं सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देती है।

राष्ट्रीय दल

  • परिचय: क्षेत्रीय दल के विपरीत, जो एक ही राज्य या क्षेत्र तक सीमित होती है, राष्ट्रीय दल का दायरा राष्ट्रव्यापी है, जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट है।
    • राष्ट्रीय दल होना कभी-कभी एक विशिष्ट स्थिति से जुड़ा होता है, हालाँकि यह हमेशा महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय राजनीतिक प्रभाव में परिवर्तित नहीं होता है।
  • किसी दल को 'राष्ट्रीय' घोषित करने की शर्तें:
    • ECI की राजनीतिक दल और चुनाव चिह्न, 2019 पुस्तिका के अनुसार , किसी राजनीतिक दल को राष्ट्रीय दल माना जाएगा यदि:
      • इसे चार या अधिक राज्यों में 'मान्यता' प्राप्त है।
      • यदि उसके उम्मीदवारों ने कम से कम 4 राज्यों में कुल वैध मतों का कम से कम 6% वोट हासिल किया हो (नवीनतम लोकसभा या विधानसभा चुनावों में) और दल के पास पिछले लोकसभा चुनावों में कम से कम 4 सांसद हों।
      • यदि उसने कम से कम तीन राज्यों में लोकसभा की कुल सीटों में से कम से कम 2% सीटें जीती हों।

राज्य स्तरीय दल

  • किसी दल को राज्य में राज्य स्तरीय दल के रूप में मान्यता दी जाती है यदि निम्नलिखित में से कोई भी शर्त पूरी होती है:
    • यदि वह संबंधित राज्य विधान सभा के लिये आम चुनाव में राज्य में डाले गए वैध मतों में से 6% मत प्राप्त कर लेता है, तथा साथ ही, वह उसी राज्य विधानसभा में 2 सीटें भी जीत लेता है।
    • यदि वह राज्य में लोकसभा के आम चुनाव में कुल वैध मतों का 6% प्राप्त कर ले ; तथा उसी राज्य से लोकसभा में एक सीट भी जीत ले।
    • यदि वह संबंधित राज्य की विधानसभा के लिए होने वाले आम चुनाव में विधानसभा में 3% सीटें जीतता है, या विधानसभा में 3 सीटें जीतता है (जो भी अधिक हो)।
    • यदि वह संबंधित राज्य से लोकसभा के लिये होने वाले आम चुनाव में राज्य को आवंटित प्रत्येक 25 सीटों या उसके किसी अंश में से 1 सीट जीतता है।
    • यदि उसे राज्य से लोक सभा या राज्य लोक सभा के लिये होने वाले आम चुनाव में राज्य में डाले गए कुल वैध मतों का 8% प्राप्त हो जाए।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2