कुल प्रश्नों की संख्या : 4302
-
हाल के वर्षों में, देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार के एक के बाद एक कई मामले प्रकाश में आए, इसने युवाओं में निराशा व गुस्से का संचार किया। इस पूरे प्रकरण में सम्मिलित नैतिक मुद्दों की जाँच करें तथा इस समस्या के समाधान के लिये कुछ प्रभावी व नवाचारी उपाय सुझाएँ। (150 शब्द)
17 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था को पुनर्जीवित करने में आपातकाल का दौर एक मील का पत्थर सिद्ध हुआ। आकलन कीजिये। (250 शब्द)
17 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्लेट विवर्तनिकी के माध्यम से द्वीप चापों पर पर्वतों के निर्माण की प्रक्रिया का सोदाहरण विवेचन कीजिये।
17 Oct, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स भूगोल -
‘विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं को समग्र रूप से जलवायु परिवर्तन की विभीषिका के अंतर्गत देखा जा सकता है।’ कथन का विश्लेषण कीजिये। (200 शब्द)
16 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
आधार, कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के प्रति प्रतिबद्ध है। हालाँकि अपनी कुछ व्यवस्थागत परिसीमाओं के चलते, यह एक उभरता हुआ सुरक्षा खतरा भी बन गया है। इसके निदान हेतु उपाय सुझाइये। (250 शब्द)
16 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
क्या भक्तिकाव्य को लोकजागरण का काव्य कहना उचित है? सुचिंतित विचार प्रस्तुत कीजिये।
16 Oct, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
क्षेत्रवाद के बढ़ते ज्वार के पीछे निहित कारकों को सविस्तार स्पष्ट कीजिये। क्या क्षेत्रवाद राष्ट्रवाद का विरोधी है? (250 शब्द)
15 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भावनात्मक भूख से आप क्या समझते हैं? यह प्रेम से किस प्रकार भिन्न है? वर्तमान समय में समाज में भावनात्मक भूख के बढ़ने के कारणों की जाँच कीजिये। (150 शब्द)
15 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
कला के क्षेत्र में पल्लवों की उपलब्धियों का मूल्यांकन कीजिये।
15 Oct, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
अगर भारत अपने छोटे पड़ोसी देशों के साथ मतभेदों को नहीं सुलझाएगा, तो इससे भारत के पड़ोस में सिर्फ चीन की संलग्नता बढ़ेगी और कुछ नहीं। विवेचना कीजिये।
14 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
बायोमेडिकल अपशिष्ट क्या है? ये अपशिष्ट किस प्रकार से पर्यावरण के लिये चुनौती बने हुए हैं? इन चुनौतियों से निपटने के संदर्भ में बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन (संशोधन) नियम, 2018 को विश्लेषित कीजिये।
14 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भौगोलिक अवधारणा के विकास पर डार्विनवाद के प्रभाव को स्पष्ट कीजिये।
14 Oct, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स भूगोल -
स्वतंत्र विचारण को बचपन से ही प्रोत्साहन दिया जाना चाहिये।
13 Oct, 2019 निबंध लेखन -
मुगल चित्रकला भारतीय, फारसी और इस्लामी शैलियों के एक विशेष संयोजन को प्रतिबिंबित करती है। परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
12 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
समकालीन हिंदी उपन्यास में ‘स्त्री-विमर्श’ की उपस्थिति की पहचान कीजिये।
12 Oct, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
आप रक्षा मंत्रालय में सैन्य साजो-सामान की खरीद के मामले में वरिष्ठ अधिकारी हैं। सेना को विश्वस्तरीय रिवॉल्वरों की तत्काल आवश्यकता के आलोक में सरकार द्वारा टेंडर जारी किया गया है, जिस पर कई कंपनियों ने अपने उत्पादों को बेचने का प्रस्ताव आपके समक्ष प्रस्तुत किया है। साथ ही, आपके एक मित्र के संबंधी ने भी इसके लिये प्रस्ताव पेश किया है और आप उसके उत्पाद की उच्च गुणवत्ता एवं मूल्य-प्रभाविता से संतुष्ट हैं। आप एक ईमानदार अधिकारी हैं लेकिन आपके ही एक रिश्तेदार पर भ्रष्टाचार के एक गंभीर मामले में अभियोग चल रहा है, जिस कारण आप उक्त रक्षा खरीद मामले में निर्णय लेने में खुद को नैतिक दुविधा की स्थिति में पाते हैं।
12 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
इस दुविधा का सामना आप कैसे करेंगे? इस परिस्थिति में आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? अपने निर्णय के औचित्य का परीक्षण करें। (250 शब्द) -
आप किस हद तक सहमत हैं कि मुगल साम्राज्य के पतन का मुख्य कारण जागीर व्यवस्था थी? चर्चा कीजिये।
11 Oct, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
प्राकृतिक गैस हाइड्रेट्स क्या हैं? भारत की वर्तमान ऊर्जा समस्या का समाधान क्या इनके ज़रिये संभव है? (200 शब्द)
11 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
अनुसूचित जाति व जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम, 1989 के प्रावधानों को स्पष्ट कीजिये। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के संदर्भ में इस कानून का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
11 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘त्रिक जंक्शन’ से आप क्या समझते हैं? विश्व के प्रमुख त्रिक जंक्शनों की चर्चा करते हुए बताएँ कि विनाशकारी भूकंपों का त्रिक जक्शनों से क्या संबंध है? (200 शब्द)
10 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
निम्नलिखित मानवीय मूल्य किसी भी समाज के लिये महत्त्वपूर्ण माने जाते हैं-
10 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
(a) विनम्रता
(b) दयालुता
(c) निष्कपटता
(d) उदारचरितता
मौलिक उदाहरणों द्वारा सार्वजनिक जीवन में उक्त मूल्यों की प्रासंगिकता का परीक्षण करें। (150 शब्द) -
‘‘यूनानियों ने न केवल भूगोल के क्षितिज का विस्तार किया बल्कि इसे दृढ़ता भी प्रदान की।’’ स्पष्ट कीजिये।
10 Oct, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स भूगोल -
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता प्राप्त करने में भारत के समक्ष कौन-सी चुनौतियाँ हैं? इस बात का भी परीक्षण कीजिये कि यदि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बन जाता है तो इससे भारत को क्या लाभ होगा? (150 शब्द)
09 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
सरदार सरोवर बांध नि:संदेह आर्थिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है किंतु इसके नकारात्मक सामाजिक एवं पर्यावरणीय प्रभाव को अनदेखा नहीं किया जा सकता। समालोचनापूर्वक परीक्षण कीजिये।
09 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रगतिवादी कविता की प्रवृत्तियों पर प्रकाश डालिये।
09 Oct, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
आपको ज़िलाधिकारी के रूप में एक ऐसे ज़िले का पदभार सौंपा गया है जो महिलाओं के प्रति अपराधों में उस राज्य में शीर्ष स्थान पर है। वह ज़िला पुरुषवादी सामाजिक जड़ता से बुरी तरह ग्रस्त है, वहाँ बालिका शिशु मृत्युदर उच्च है, लिंगानुपात निम्न है तथा परिवार में महिलाओं-बालिकाओं की दोयम स्थिति है। आप एक खुले विचारों वाली निडर महिला अधिकारी हैं एवं किसी भी प्रकार के लैंगिक विभेद को गलत मानती हैं। आप महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके विकास हेतु कई कदम उठाती हैं, लेकिन आपको समाज का सहयोग नहीं मिल रहा है और प्रशासनिक तंत्र भी उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उक्त परिस्थिति में आप समाज की मनोवृत्ति में परिवर्तन लाने एवं महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु क्या पहल करेंगी? (250 शब्द)
07 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
हड़प्पा की संस्कृति आज भी भारत में प्रचलित है। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
07 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भूगोल में ‘मॉडल’ निर्माण की आवश्यकता को स्पष्ट करते हुए उसका आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।
07 Oct, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स भूगोल -
1. ‘वैश्वीकरण’ बनाम ‘राष्ट्रवाद’।
2. क्या प्रतिस्पर्द्धा का बढ़ता स्तर युवाओं के हित में है?
06 Oct, 2019 निबंध लेखन -
भारत के भू-जल परिदृश्य में आए बदलाव से उत्पन्न समस्याओं एवं उपायों को गिनाइये। (200 शब्द)
05 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण