कुल प्रश्नों की संख्या : 4302
-
‘भारत सरकार की अग्रसक्रिय नीति के तहत बी.एस. VI मानकों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से अपनाया गया है।’ इस कथन के संदर्भ में भारत में वायु प्रदूषण की भयावह स्थिति तथा भारत स्टेज VI मानकों को विश्लेषित कीजिये। (200 शब्द)
30 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
‘‘नेताओं का दृष्टिकोण एवं उनके निर्णय ही किसी राष्ट्र के भाग्य का फैसला करते हैं।’’ इस कथन के आलोक में, भारत को एकजुट करने और इसे एक लोकतांत्रिक स्वरूप प्रदान करने में पंडित नेहरू तथा सरदार पटेल की भूमिका का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
30 Oct, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
पिछले कुछ वर्षों में, वामपंथी अतिवाद (एलडब्ल्यूई) ने स्वयं को भारत के लिये सबसे प्रमुख आंतरिक सुरक्षा चुनौती के रूप में प्रस्तुत किया है। सरकारों द्वारा किये गए विभिन्न उपायों के बावजूद एलडब्ल्यूई इतने वर्षों तक किस प्रकार कायम रहा है? वे उपाय सुझाइये जो एलडब्ल्यूई प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी शांति ला सकते हैं। (250 शब्द)
29 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
मूल्य से आप क्या समझते हैं? अभिवृत्ति तथा मूल्य के बीच के संबंध को स्पष्ट करते हुए यह दर्शाएँ कि मूल्य किस प्रकार अभिवृत्ति को प्रभावित करते हैं? (150 शब्द)
29 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
छायावादी कविता के बिंब-सौंदर्य पर प्रकाश डालिये।
29 Oct, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
स्थानीय एवं वैश्विक पर्यावरणीय क्षेत्र में कई दूरगामी घटनाएँ घटित हुई हैं, जिन्हें हमारी पर्यावरणीय नीति में सम्मिलित करने की आवश्यकता है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
26 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
‘‘बुद्धिमता और चरित्र-निर्माण’’, क्या वर्तमान भारतीय शिक्षा-प्रणाली में इस संयोजन की प्राप्ति संभव है? चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
26 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अज्ञेय के यात्रा-साहित्य का परिचय देते हुए उसके वैशिष्ट्य पर प्रकाश डालिये।
26 Oct, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
युद्ध के नए तरीकों के उद्भव एवं गैर-राज्य अभिकर्त्ताओं से उत्पन्न खतरे की विविधता के आलोक में, भारत के लिये एक नए राष्ट्रीय सुरक्षा सिद्धांत की आवश्यकता का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
25 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘पर्यावरण संरक्षण के संदर्भ में मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल को मील का पत्थर कहा जाता है।’ इस कथन के आलोक में मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल की उपलब्धियों को बताते हुए ओज़ोन समस्या की विद्यमानता का उल्लेख कीजिये। (200 शब्द)
25 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
मौर्य साम्राज्य की तकनीकी प्रगति, धार्मिक सहिष्णुता और भौगोलिक एकता उसकी कला में परिलक्षित होती है। मौर्यकालीन गुफाओं, स्तूपों एवं स्तंभों के माध्यम से उपर्युक्त कथन की विवेचना कीजिये। (150 शब्द)
25 Oct, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
भारत के रेगिस्तानी इलाकों में सूखे की समस्या से निपटने एवं किसानों की अनुकूलन क्षमता को बढ़ाने में वर्षा जल संग्रहण ढाँचा और बागवानी-चरागाह प्रणाली कारगर साबित हो सकती है। विवेचना करें। (200 शब्द)
24 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
सिविल सेवाओं के संदर्भ में निम्नलिखित की प्रासंगिकता का परीक्षण करें। (150 शब्द)
(a) दृढ़-संकल्प
(b) साहस
(c) विषयनिष्ठता/वस्तुनिष्ठता
(d) लचीलापन
24 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अवस्थिति विश्लेषण की अवधारणा की आलोचना के आधारों को स्पष्ट कीजिये। (200 शब्द)
24 Oct, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स भूगोल -
भीष्म साहनी के उपन्यासों में निहित सामाजिक चेतना पर प्रकाश डालिये।
23 Oct, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
उदारीकरण के बाद से भारत की विदेश नीति किस प्रकार विकसित हुई है और वर्तमान में कौन-से कारक इसे सबसे अधिक प्रभावित कर रहे हैं?
23 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भीड़ हिंसा भारत में एक गंभीर समस्या के रूप में उभर रही है। उपयुक्त उदाहरण देते हुए, ऐसी हिंसा के कारणों और परिणामों का विश्लेषण कीजिये। भीड़ हिंसा को रोकने के लिये उपाय भी सुझाइये। (250 शब्द)
23 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
अकबर तथा औरंगजेब की धार्मिक नीतियों की तुलना करें।
22 Oct, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
दुर्लभ खगोलीय घटना ‘सुपरमून’, ‘ब्लूमून’ और ‘ब्लडमून’ की संक्षिप्त चर्चा कीजिये।
22 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
आप केंद्रीय विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी एक सहकर्मी के प्रति आकर्षित हैं और उसे विवाह का प्रस्ताव देते हैं। वह खुशी-खुशी इसे स्वीकार कर लेती है। आपके इस निर्णय को आप दोनों के परिवार वाले भी खुशी-खुशी सहमति प्रदान कर देते हैं। एक दिन रात्रि भोजन के लिये वह आपको अपने घर पर आमंत्रित करती है और आपको अपने मम्मी, पापा व भाई-बहन से मिलवाती है। आपको सबका व्यवहार काफी अच्छा व आत्मीय लगता है। भोजन के उपरांत वह आपको घर दिखाने ले जाती है। घर के एक कोने में आपको छोटा सा कमरा दिखता है जो घर के बाकी हिस्सों की तुलना में काफी गंदा व अस्त-व्यस्त है और उसके भीतर से आपको एक बूढ़ी महिला के खाँसने की आवाज़ सुनाई देती है। आपके पूछने पर वह बताती है कि बूढ़ी औरत उसकी दादी है जो मानसिक रूप से बीमार है और सबको परेशान करती है, इसलिये उन्हें अलग रखा जाता है। जब आप स्वयं उसकी दादी से मिलते हैं और बात करते हैं तो पाते हैं कि वह एकदम सामान्य है। बातों-बातों में आपको यह भी पता चलता है कि परिवार वाले उनके साथ एकदम उदासीन व उपेक्षित व्यवहार करते हैं। (250 शब्द)
22 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(a) इस पूरे प्रकरण को आप किस रूप में देखते हैं?
(b) उक्त प्रकरण के आलोक में हमारे देश में वृद्धों की समस्या पर संक्षिप्त टिप्पणी करें और इसके समाधान के उपाय भी सुझाएँ। -
क्षेत्रीय विभेदीकरण की संकल्पना को स्पष्ट कीजिये तथा यह बताइए कि इसकी आलोचना के आधार कितने प्रासंगिक हैं?
21 Oct, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स भूगोल -
विश्वव्यापी राष्ट्रवाद के विकास पर फ्राँसीसी क्रांति के प्रभाव की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
21 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत के रेगिस्तानी इलाकों में सूखे की समस्या से निपटने एवं किसानों की अनुकूलन क्षमता को बढ़ाने में वर्षा जल संग्रहण ढाँचा और बागवानी-चरागाह प्रणाली कारगर साबित हो सकती है। विवेचना करें। (200 शब्द)
21 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
1. सुशासन में मीडिया की भूमिका।
2. राष्ट्रीय पहचान और देशभक्ति।
20 Oct, 2019 निबंध लेखन -
‘‘आप आज टाल-मटोल करके कल की ज़िम्मेदारी से बच नहीं सकते हैं।’’ अब्राहम लिंकन के इस कथन की प्रासंगिकता पर टिप्पणी करें। (150 शब्द)
19 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारतीय संविधान सभी लोगों को रोज़गार का समान अवसर प्रदान करता है। इस संदर्भ में ‘प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना’ की भूमिका पर प्रकाश डालें। (250 शब्द)
19 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
मार्क्सवादी प्रभाव के आलोक में निराला की प्रगति-चेतना पर विचार कीजिये।
19 Oct, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
संघ सरकार के समक्ष विशेष श्रेणी के राज्य का दर्जा मुख्य चुनौती के रूप में उपस्थित है। उपरोक्त परिस्थिति के संदर्भ में विशेष श्रेणी के राज्य के दर्जे की माँगों की व्यवहार्यता का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
18 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वन्य जीवों के संरक्षण से संबंधित सख्त कानूनों के बावजूद देश में इनके खिलाफ होने वाले अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है। इस समस्या के संदर्भ में वन्य जीव संरक्षण कानून के क्रियान्वयन तथा जनसहभागिता को विश्लेषित कीजिये। (200 शब्द)
18 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
अलाउद्दीन खिलजी द्वारा विभिन्न विभागों में शुरू किये गए सुधारों की चर्चा करें। सुधार किस सीमा तक सफल रहे इसका मूल्यांकन करें।
18 Oct, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास