कुल प्रश्नों की संख्या : 4302
-
जीएसटी के प्रभावी कार्यान्वयन के साथ एक संशोधित प्रत्यक्ष कर प्रणाली भविष्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों को तर्कसंगत बनाने में सहायक हो सकती है। देश की विद्यमान कर प्रणाली से जुड़े मुद्दों को ध्यान में रखते हुए चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
06 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
अमीरों की पितृसत्तात्मक मानसिकता रजिया सुल्तान के शांतिपूर्ण शासन के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा थी। टिप्पणी करें।
06 Dec, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
20वीं शताब्दी की शुरुआत में अतिवादी प्रवृत्तियों के उदय के पीछे निहित कारणों की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
05 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
निजी अस्पतालों के विषय में लोगों की आम धारणा सामान्यत: यह बनती जा रही है कि-
निजी अस्पताल अपने पेशागत नैतिक मूल्यों को भूल चुके हैं तथा आर्थिक लाभ के लिये उनके द्वारा अपनाए जा रहे अनैतिक एवं अनुचित तौर-तरीके आपराधिक कृत्य बनते जा रहे हैं।
निजी अस्पतालों की मनमानी एवं अमानवीय व्यवहारों के लिये प्रभावी नियम-कानूनों के साथ-साथ सक्षम नियामक संस्थाओं का अभाव ज़िम्मेदार है।
आप स्वास्थ्य विभाग में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं। हाल के दिनों में, समाचार की सुर्खियाँ बन रही मेडिकल पेशे को शर्मशार करने वाली शिकायतों एवं इस संबंध में लोगों की उपरोक्त धारणा के आलोक में आप क्या सुधारात्मक कदम उठाएंगे? (250 शब्द)
05 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
वॉन थ्यूनेन के कृषि भूमि उपयोग मॉडल की संक्षिप्त आलोचनात्मक व्याख्या कीजिये।
05 Dec, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स भूगोल -
परीक्षण करें कि किस प्रकार योजना आयोग को नीति आयोग से प्रतिस्थापित करके, देश की विकास प्रक्रिया के एक पूर्णत: नए उपागम का सूत्रपात किया गया है? नीति आयोग ने अभी तक इस दिशा में किस प्रकार कार्य किया है? (250 शब्द)
04 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
जलवायु परिवर्तन के संभावित परिणामों की चर्चा करते हुए इसके समाधान के उपायों को बताइए।
04 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
संस्मरण ‘स्मृति की रेखाएँ’ पर टिप्पणी लिखिये।
04 Dec, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
जेट प्रवाह के विकास चक्र की चर्चा करते हुए स्थानीय एवं प्रादेशिक मौसम पर इसके प्रभाव को स्पष्ट कीजिये।
03 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
‘व्यावसायिक आचरण संहिता’ से आप क्या समझते हैं? हाल के दिनों में इसकी बढ़ती अवहेलना की सोदाहरण विवेचना कीजिये। साथ ही, इसके प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु मौलिक सुझावों की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
03 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
'वज्रयान’ के उद्विकास की चर्चा कीजिये। इसकी महत्त्वपूर्ण विशेषताएँ क्या हैं?
03 Dec, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
देश में विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने व विभिन्न उद्योगों के विकास में गैर-सरकारी संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर टिप्पणी करें। (250 शब्द)
02 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
आपदा बचाव कार्यो के दौरान जख्मी व्यक्ति को आपातकालीन चिकित्सीय सुविधा प्रदान करने के संदर्भ में त्वरित ट्रॉमा केयर सेंटर की भूमिका का विश्लेषण कीजिये। (200 शब्द)
02 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
जलीय चक्र से आशय स्पष्ट करते हुए उसकी क्रियाविधि को स्पष्ट कीजिये।
02 Dec, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स भूगोल -
गांधीजी को एक जन नेता के रूप में स्थापित करने में चंपारण सत्याग्रह के महत्त्व का मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
30 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
आप एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र व सामाजिक न्याय के प्राध्यापक हैं। गजेंद्र जोशी व सुखीराम घनिष्ठ मित्र हैं और आपके प्रिय छात्र हैं। गजेंद्र तथाकथित उच्च जाति से आता है और सुखीराम दलित वर्ग से। दोनों प्रतिभावान व प्रगतिशील विचार वाले हैं। एक दिन दोनों के बीच आरक्षण के मुद्दे पर तीखी बहस होती है। गजेंद्र का कहना है कि न तो उसने और न ही उसके परिवार वालों ने कभी जातिगत आधार पर किसी के साथ कोई भेदभाव किया। उसके मित्रों में सभी जाति-वर्ग के लोग शामिल हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति किसी भी मामले में गजेंद्र से खराब नहीं है, फिर आरक्षण के रूप में महज़ जाति के नाम पर उसके साथ भेदभाव क्यों होता है? वे दोनों आपके पास आते हैं और इस मुद्दे पर आपके विचार जानना चाहते हैं। आरक्षण से संबंधित नैतिक मुद्दों की चर्चा करते हुए उपरोक्त स्थिति के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत करें। (250 शब्द)
30 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
कवि सुंदरदास के बारे में संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये।
30 Nov, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
भारतीय आपराधिक न्याय प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही को सुनिश्चित करने में मलिमथ समिति की सिफारिशें किस हद तक सहायक सिद्ध हो सकती हैं? (250 शब्द)
29 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सुस्पष्ट कीजिये कि आज भारतीय कृषि जिन संस्थागत एवं संरचनात्मक बाधाओं से जूझ रही है, उसमें सरकार द्वारा किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करने का लक्ष्य किस प्रकार से एक गंभीर चुनौती है? इस संबंध में सरकार द्वारा घोषित ‘सात सूत्रीय रणनीति’ किस प्रकार से उक्त लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगी? (250 शब्द)
29 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘तुर्कान-ए-चहलगानी’ क्या था? समकालीन राजनीति पर इसके प्रभाव की चर्चा करें।
29 Nov, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
फ्राँस की राज्य क्रांति विश्व इतिहास की एक अवश्यंभावी घटना थी तथा क्रांति का स्रोत तत्कालीन सामाजिक जीवन के दोषों एवं सरकार की भूलों में निहित था। विवेचना कीजिये। (150 शब्द)
28 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भावनात्मक समझ न केवल व्यक्ति के निर्णयन को प्रभावित करती है बल्कि पूरे समूह के निर्णयन को भी गहरे स्तर पर प्रभावित करती है। सोदाहरण स्पष्ट कीजिये (150 शब्द)
28 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
वाताग्र जनन की प्रक्रिया की चर्चा करते हुए शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवातों की उत्पत्ति में वाताग्रों की भूमिका को स्पष्ट कीजिये।
28 Nov, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स भूगोल -
राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के महत्त्व पर प्रकाश डालिये। एनआरसी को अद्यतन करने के मार्ग में मौजूद चुनौतियों के समाधान से जुड़े उपायों को सुझाइये। (250 शब्द)
25 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
जबकि यह सच है कि सशस्त्र संघर्षों में से कई के साथ भारत सरकार की बातचीत हुई है या शांति समझौते के माध्यम से वे समाप्त हो गए हैं; पर यह भी सच है कि पूर्वोत्तर भारत की शांति और विकास में अनेक चुनौतियाँ विद्यमान हैं। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
25 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
‘उग्रसुधारवाद पूंजीवादी संकट के विरुद्ध भूगोल में सामाजिक क्रांति लाने का प्रयास था।’ स्पष्ट कीजिये।
25 Nov, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
शांति केवल युद्ध का निलंबन नहीं है।
24 Nov, 2019 निबंध लेखन -
द्वितीय विश्वयुद्ध ने उस भू-राजनीतिक वातावरण का निर्माण किया, जिसने वि-औपनिवेशीकरण को बल दिया। उन कारणों को तुलनात्मक रूप से स्पष्ट कीजिये जिनके चलते इस संदर्भ में प्रथम विश्वयुद्ध विफल रहा। (250 शब्द)
23 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
किसी संगठन में नैतिकता के मानकों को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारकों की संक्षिप्त चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
23 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
'यही सच है’ कहानी की शिल्प-योजना पर प्रकाश डालिये।
23 Nov, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य