कुल प्रश्नों की संख्या : 4302
-
‘संगम साहित्य से प्राचीन तमिल देश के समाज व संस्कृति का ज्ञान प्राप्त होता है।’ विश्लेषण कीजिये। (200 शब्द)
26 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
जब से भारत ने 1974 में शांतिपूर्ण परमाणु परीक्षण किया, तब से यह परमाणु प्रौद्योगिकी हस्तांतरण व्यवस्था की अस्वीकृति के निशाने पर रहा है। हालाँकि अब भारत परमाणु क्लब के लिये परित्यक्त देश नहीं रहा है। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
26 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
‘हार्डवेयर मॉडल’ की विवेचना कीजिये। (150 शब्द)
20 Dec, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स भूगोल -
निम्नलिखित में उदाहरण के साथ अंतर स्पष्ट करें। (150 शब्द)
(a) अभिवृत्ति तथा अभिरुचि
(b) समानुभूति तथा सहानुभूति
(c) नैतिक चिंता तथा नैतिक दुविधा
20 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘अमरावती मूर्तिकला अपने धार्मिक तत्त्व को आत्मसात करते हुए लोकोन्मुखी रही है।’ विश्लेषण कीजिये। (200 शब्द)
20 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
भारतीय न्यायपालिका स्वभाव से अक्षम व धीमी हो गई है। इस कथन के आलोक में भारतीय न्यायिक व्यवस्था की समस्याओं को उजागर कीजिए। (250 शब्द)
18 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रेमचंद के उपन्यासों में व्यक्त यथार्थवाद के स्वरूप पर प्रकाश डालें।
18 Dec, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
बलबन का राजत्व प्रतिष्ठा, शक्ति तथा न्याय पर आधारित था। चर्चा कीजिये।
17 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
आशा गोपालन एक युवा आईपीएस (IPS) अधिकारी हैं। कारागार अधीक्षक के रूप में उनकी नियुक्ति एक ऐसे कारागृह में होती है जहाँ कुछ प्रभावी राजनेता व बाहुबली अपराधी सज़ा काट रहे हैं। अपना कार्यभार संभालते ही आशा को पता चलता है कि इस कारागृह में राजनेताओं तथा अपराधियों को वी.वी.आई.पी (VVIP) सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं तथा कारावास एक प्रकार से उनके लिये होटल जैसी सुविधाएँ प्रदान करता है। इतना ही नहीं, वे जब चाहे कारागृह से बाहर आ-जा सकते हैं और ये सब उनके लिये बड़ी सामान्य सी बात है। आशा जब इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से बात करती हैं, तो उन्हें चुप रहने की सलाह दी जाती है। आशा विरोध करती हैं और इससे पहले कि वइ कोई निर्णय लेतीं उनका तबादला कर दिया जाता है। (250 शब्द)
- उपरोक्त केस स्टडी के आलोक में देश के कारागृहों की अनियमितता पर संक्षिप्त टिप्पणी करें।
- इस घटना से आशा का सिस्टम पर से भरोसा उठ जाता है और वह अपने पद से त्यागपत्र देने का निर्णय लेती हैं। एक मित्र के रूप में आप आशा को क्या सलाह देंगे?
-
क्या ‘भारत-दुर्दशा’ को ‘त्रासदी’ माना जा सकता है? अपना मत प्रकट कीजिये।
14 Dec, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
‘कार्पोरेट सामाजिक जवाबदेही’ (CSR) की संक्षिप्त चर्चा करते हुए भारत में इससे संबंधित नियमों तथा इस क्षेत्र में हुई प्रगति पर टिप्पणी करें। (150 शब्द)
14 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
चीन के साथ 1962 का युद्ध चीनी आक्रामकता की बजाय एक व्यावहारिक भारतीय विदेश नीति की अनुपस्थिति का परिणाम अधिक था। टिप्पणी कीजिये। (250 शब्द)
14 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत में यूनाइटेड नेशन्स कन्वेंशन अगेंस्ट टॉर्चर की पुष्टि एवं यातना निरोधक कानून (एंटी-टॉर्चर लॉ) की आवश्यकता पर प्रकाश डालिये। भारत द्वारा यातना के उन्मूलन के लिये क्या कदम उठाए गए हैं? (250 शब्द)
13 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
रोज़गारविहीन आर्थिक संवृद्धि भारत के युवाओं के लिये हमेशा मुश्किल खड़ी करती रही है। रोज़गारविहीन आर्थिक संवृद्धि के कारणों को बताते हुए इस मुद्दे के समाधान के लिये उपाय सुझाइये। (150 शब्द)
13 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
यद्यपि शेरशाह का शासनकाल काफी छोटा था परंतु वह भारतीय इतिहास में अपने सुधाराें के लिये जाना जाता है, जो कि शासन के प्रत्येक पहलू को स्पर्श करता है। चर्चा करें।
13 Dec, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
भारत के एकीकरण में राज्यों के जन आंदोलन की भूमिका का आकलन कीजिये। लोकतांत्रिक विचारधारा की वाहक होने के बावजूद कॉन्ग्रेस देशी रियासतों में लोकतांत्रिक विचारों को ले जाने में अग्रसक्रिय क्यों नहीं रही? (250 शब्द)
12 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में बढ़ती अलगाववादी हिंसक घटनाओं पर अंकुश लगाने, राज्य के पथ-भ्रष्ट युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने एवं वहाँ के विभिन्न समूहों के मध्य सामंजस्य स्थापित करने हेतु आपको अपना वार्ताकार नियुक्त किया है। आप वहाँ जाकर विद्यमान परिस्थिति का अवलोकन कर विभिन्न लोगों एवं समूहों के साथ कई दौर की वार्त्ताएँ एवं संवाद करते हैं। आप पाते हैं कि कुछ समूह अपनी पाकिस्तान परस्त मानसिकता को त्यागने के लिये राजी नहीं हैं, साथ ही कई राजनितिक दल अपनी विभाजनकारी राजनीति से बाज नहीं आ रहे हैं। उक्त परिस्थितियों में आपके समक्ष कौन-कौन सी चुनौतियाँ हैं और इस संबंध में आप सरकार को क्या सुझाव प्रस्तुत करेंगे? (250 शब्द)
12 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
वर्षण की प्रक्रिया को स्पष्ट कीजिये तथा विश्व में वर्षण के प्रतिरूप की चर्चा कीजिये।
12 Dec, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स भूगोल -
भारत के सभी परिवारों को बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु एक ऐसे ऊर्जा ढाँचे की आवश्यकता है जो इक्विटी, दक्षता एवं स्थिरता के सिद्धांत पर आधारित हो। सरकार द्वारा शुरू की गई ‘सौभाग्य योजना’ के संदर्भ में उक्त कथन पर प्रकाश डालें। (250 शब्द)
11 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
सरकार को बैंकों में अपने स्वामित्व को कम करना चाहिये और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रभावी विनियमन के लिये आरबीआई को अधिक शक्तियाँ देनी चाहिये। विवेचना कीजिये। (150 शब्द)
11 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
किसी भी संगठन की प्रामाणिकता, व्यापक महत्त्व के मुद्दों को हल करने की इसकी क्षमता द्वारा निर्धारित होती है। उन कारणों का उल्लेख कीजिये जिनके चलते राष्ट्र संघ अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करने में विफल रहा, संयुक्त राष्ट्र के संदर्भ में इस तरह के परिणामों से बचने के लिये इससे क्या सबक लिया जा सकता है। (250 शब्द)
10 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भीड़ हत्या (मॉब लिंचिंग) एक सभ्य व नैतिक समाज के लिये कलंक है। टिप्पणी करें। (150 शब्द)
10 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘कफन’ की संवेदना पर विचार कीजिये। क्या यह कहानी दलित-विरोधी है?
10 Dec, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
भारत की प्रतिष्ठित, ख्यातिलब्ध संस्थाएँ; विश्वसनीयता के संकट से ग्रसित दिखलाई दे रही हैं। यह संस्थाओं की ढाँचागत समस्या है या यह क्षरण संस्थाओं के संचालनकर्त्ताओं के व्यक्तित्व से जुड़ा है? स्पष्ट कीजिये। (250 शब्द)
09 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सरकार को सार्वभौमिक पहुँच की दुविधा के साथ चयन की स्वतंत्रता को अवश्य संतुलित करना चाहिये। नेट न्यूट्रैलिटी की बहस के संदर्भ में चर्चा कीजिये।
09 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
औद्योगिक अवस्थिति के संबंध में ‘श्रम लागत प्रभाव’ की विवेचना कीजिये।
09 Dec, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स भूगोल -
बर्लिन की दीवार के पतन ने पूंजीवादी विचारधारा को बल प्रदान किया और साम्यवाद की हार का प्रतीक बना। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
07 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘‘सिद्धांत, एक ऐसा सामान्य कानून या नियम है जो व्यवहार या निर्णयों का मार्ग-निर्देशन करता है, जबकि मूल्य आदर्श नैतिक अवस्था की आकांक्षा को सुस्पष्ट करता है।’’
दैनिक जीवन का उदाहरण लेते हुए ‘नीति संहिता’ (Code of Ethics) एवं ‘आचरण संहिता’ (Code of Conduct) के संदर्भ में उक्त कथन का विवेचन करें। (150 शब्द)
07 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
व्याख्या कीजिये:
संभवत: पहचानती नहीं हो और न पहचानना ही स्वाभाविक है क्योंकि मैं वह व्यक्ति नहीं हूँ जिसे तुम पहचानती रही हो। दूसरा व्यक्ति हूँ, और सच कहूँ तो वह व्यक्ति हूँ जिसे मैं स्वयं नहीं पहचानता हूँ।
07 Dec, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
वर्तमान परिदृश्य में नि:शक्तता के विभिन्न आयामों को समझाइये तथा नि:शक्तजनों के सशक्तीकरण के मार्ग में विद्यमान चुनौतियों को स्पष्ट करते हुए उपयुक्त समाधान भी बताइये। (250 शब्द)
06 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय