कुल प्रश्नों की संख्या : 4298
-
गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक ( लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 से संबंधित मुद्दे क्या हैं? इन मुद्दों को बताते हुए इनके समाधान हेतु उपाय सुझाइए।(150 शब्द)
30 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
हिंद महासागर द्विध्रुव (Indian Ocean Dipole- IOD) के बारे में बताते हुए हिंद महासागर क्षेत्र की जलवायु और मौसम प्रतिरूप पर इसके प्रभावों की चर्चा कीजिये। IOD के सकारात्मक और नकारात्मक चरणों के संभावित सामाजिक-आर्थिक एवं पर्यावरणीय प्रभावों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
29 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारतीय मंदिर परंपरा में चौसठ योगिनी वास्तुकला के महत्त्व की चर्चा कीजिये। इस वास्तुकला से तत्कालीन समाज के सामाजिक-सांस्कृतिक और धार्मिक पहलू किस प्रकार परिलक्षित होते हैं? (150 शब्द)
29 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
निबंध:
1. महान नेता नवाचार के साथ उत्थान करने के साथ ही दूसरों को भी सक्षम बनाते हैं।
27 May, 2023 निबंध लेखन निबंध
2. हम में से प्रत्येक के पास अच्छे और बुरे दोनों ही गुण होते हैं लेकिन जो लोग अच्छे गुणों पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लेते हैं वे जीवन में सफल हो जाते हैं। -
आप एक ऐसे ज़िले के पुलिस अधीक्षक हैं जहाँ महिलाओं के खिलाफ अपराध (जैसे बलात्कार, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा आदि) की घटनाएँ अधिक होती हैं। आप पुलिसकर्मियों को संवेदनशील बनाने के साथ लोगों में जागरूकता पैदा करने, कानूनी तथा चिकित्सा सहायता प्रणालियों को मजबूत करने आदि के माध्यम से इस स्थिति में सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं। हालाँकि आपको अपने प्रयासों में कई चुनौतियों और बाधाओं का सामना करना पड़ता है जिसमें पर्याप्त कर्मचारियों और बुनियादी ढाँचे की कमी, राजनीतिक हस्तक्षेप और दबाव, सामाजिक कलंक और पूर्वाग्रह, मीडिया द्वारा मामले को सनसनीखेज बनाना एवं जन-दबाव आदि शामिल हैं। एक दिन आपको एक महिला का फोन आता है जो दावा करती है कि उसके साथ चार पुरुषों ने सामूहिक बलात्कार किया है जो समाज में काफी प्रभावशाली स्थिति में हैं। वह कहती है कि वह अपनी सुरक्षा और प्रतिष्ठा के डर से पुलिस स्टेशन या अस्पताल जाने से डर रही है। वह आपसे मदद करने का अनुरोध करती है।
- इस मामले में शामिल नैतिक दुविधाएँ क्या हैं?
- इस स्थिति से निपटने के लिये आपके पास कौन से संभावित विकल्प उपलब्ध हैं?
- इस संदर्भ में आपकी कार्रवाई क्या होगी और क्यों?
-
'नैतिक अभिक्षमता (Ethical Competence)' शब्द से आप क्या समझते हैं? सिविल सेवक के लिये नैतिक अभिक्षमता विकसित करना क्यों महत्त्वपूर्ण है? (150 शब्द)
25 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
'भावनात्मक बुद्धिमत्ता' शब्द से आप क्या समझते हैं? यह सामान्य बुद्धिलब्धि (IQ) से किस प्रकार भिन्न है? विभिन्न हितधारकों के साथ व्यवहार करने के क्रम में किसी सिविल सेवक के लिये भावनात्मक बुद्धिमत्ता किस प्रकार उपयोगी हो सकती है, उदाहरणों सहित व्याख्या कीजिये। (250 शब्द)
25 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
माइटोकॉन्ड्रियल रिप्लेसमेंट थेरेपी (MRT) की अवधारणा को बताते हुए मानव स्वास्थ्य तथा प्रजनन पर इसके संभावित प्रभावों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
24 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
हाल ही में RBI ने अपनी क्लीन नोट पॉलिसी के तहत उच्च मूल्य के करेंसी नोटों को बाज़ार से वापस लेने का निर्णय लिया है। भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभावों पर विचार करते हुए, इस कदम के संभावित लाभों और हानियों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
24 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल ही में केरल की कुदुम्बश्री योजना के 25 वर्ष पूरे हुए हैं। इस आलोक में भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने तथा गरीबी उन्मूलन में स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
23 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
क्षेत्रीय और वैश्विक परिदृश्य के संदर्भ में भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों के महत्त्व का विश्लेषण कीजिये। ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत के संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु उपाय सुझाइए। (250 शब्द)
23 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
जलवायु परिवर्तन से निपटने में महिलाओं की भूमिका के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
22 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
वैश्विक जलवायु परिवर्तन और इसके प्रभावों पर पर्माफ्रॉस्ट विगलन (Permafrost thawing) की भूमिका की चर्चा कीजिये। पर्माफ्रॉस्ट विगलन के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने के सुझाव दीजिये। (150 शब्द)
22 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
निबंध
1. गरीबी, क्रांति और अपराध की जननी है।
20 May, 2023 निबंध लेखन निबंध
2. राजनेताओं के अनावश्यक महिमामंडन से लोगों के ध्रुवीकरण को प्रेरणा मिलती है। -
आप एक सरकारी कार्यालय में कार्य करते हैं तथा आपकी विशेषज्ञता और भरोसे के कारण, आपको चुनाव ड्यूटी के लिये चुना गया है। आपकी भूमिका में मतदान केंद्र के संचालन की देखरेख, मतदान मशीनों का रखरखाव और चुनाव अधिकारियों के आचरण की निगरानी करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित कराना शामिल है।
चुनाव के दौरान आपको पता चलता है कि आपका साथी चुनाव अधिकारी (जो आपका अच्छा दोस्त है) कदाचार में लिप्त है। यह अधिकारी किसी विशेष राजनीतिक दल का पक्ष लेकर मतदान प्रक्रिया में हेरफेर करने के साथ अनाधिकृत व्यक्तियों को कई बार मतदान करने की अनुमति दे रहा है और कुछ लोगों के मतदान को रोकने की कोशिश कर रहा है। आप जानते हैं कि इस अधिकारी के कार्य से न केवल चुनाव की सत्यनिष्ठा के साथ समझौता होता है बल्कि निष्पक्षता और पारदर्शिता से संबंधित चुनावी सिद्धांतों का उल्लंघन होता है।
इस संदर्भ में आप संभावित व्यक्तिगत परिणामों तथा चुनाव प्रक्रिया के प्रति अपने कर्त्तव्यों के बीच किस प्रकार संतुलन स्थापित करेंगे?
19 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
रोज़गार के विस्थापन, असमानता को बढ़ावा मिलने के साथ पुनर्प्रशिक्षण एवं कौशल विकास की आवश्यकता के आलोक में कार्यस्थल पर ऑटोमेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते उपयोग से उत्पन्न नैतिक चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
18 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
मानव भ्रूण में CRISPR-Cas 9 जैसी जीन एडिटिंग तकनीकों के उपयोग से संबंधित नैतिक चिंताओं को बताते हुए भावी पीढ़ियों पर इसके संभावित प्रभावों का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
18 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
वनाग्नि की घटना एक क्रमिक पर्यावरणीय समस्या बन गई है जिसके गंभीर प्रभाव होते हैं। वनाग्नि के कारणों और प्रभावों को बताते हुए इस प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं के नकारात्मक प्रभावों को कम करने के उपायों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
17 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
हाल ही में जारी केंद्रीय बजट 2023-24 में सरकार ने मैंग्रोव को संरक्षित करने के उद्देश्य से "MISHTI" नामक एक योजना शुरू की है। जलवायु परिवर्तन की समस्या को हल करने में मैंग्रोव के महत्त्व पर चर्चा करते हुए बताइए कि यह योजना भारत में मैंग्रोव के संरक्षण में किस प्रकार योगदान देगी। (250 शब्द)
17 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की भूमिका और कार्यों पर चर्चा करने के साथ आर्थिक अपराधों से निपटने में इसकी प्रभावशीलता का मूल्यांकन कीजिये। अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में ED के समक्ष उत्पन्न प्रमुख चुनौतियों को बताते हुए इसकी दक्षता को बढ़ाने के उपाय सुझाइए? (250 शब्द)
16 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
विदेश नीति के उद्देश्यों, क्षेत्रीय स्थिरता और आर्थिक हितों के संदर्भ में खाड़ी देशों के साथ भारत के संबंधों के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। खाड़ी देशों के साथ अपने संबंधों को मज़बूत करने के लिये भारत द्वारा अपनाई गई रणनीतियों पर प्रकाश डालिये। (250 शब्द)
16 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के विशिष्ट संदर्भ में, 18वीं शताब्दी के भारत के राजनीतिक परिदृश्य को आकार देने में कर्नाटक युद्धों की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
15 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
चक्रवात, तटीय क्षेत्रों के लिये जोखिम उत्पन्न करने वाली प्राकृतिक आपदाओं के प्रकार हैं। चक्रवातों के निर्माण, विशेषताओं और प्रभावों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
15 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
निबंध
1. कुछ लोगों को बदलाव पसंद नहीं होता है, लेकिन अगर आप आपदा में हैं, तो आपको बदलाव को अपनाने की जरूरत है।
13 May, 2023 निबंध लेखन निबंध
2. शक्ति, ज्ञान रखने से नहीं बल्कि ज्ञान बांटने से आती है। -
आप एक बहुराष्ट्रीय कंपनी XYZ के सीईओ हैं। यह कंपनी श्री राकेश को एक नए प्रबंधक के रूप में नियुक्त करती है, जिन्हें अल्पकालिक लाभप्रदता बढ़ाने और लागत में कटौती के उपायों को प्राथमिकता देने के लिये जाना जाता है। उनके नेतृत्व में कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में तो सुधार होता है, लेकिन कुछ नैतिक चिंताएँ भी उत्पन्न होती हैं।
श्री राकेश उन रणनीतियों को लागू करते हैं जिनमें ऋण के माध्यम से पूंजी प्रवाह बढ़ाना तथा कर्मचारियों पर कार्य का अत्यधिक दबाव डालना शामिल है, जिसके परिणामस्वरूप कंपनी की लाभप्रदता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उनकी नीतियों के माध्यम से कंपनी के शेयरों के मूल्य में वृद्धि होने लगी और बहुत जल्द ही श्री राकेश की निदेशक मंडल की नजर में अच्छी छवि बन गई।
इस कंपनी के कर्मचारी क्रमिक रूप से कंपनी छोड़ने लगते हैं। इस संदर्भ में शुरूआती पूछताछ में पता चलता है कि राकेश के अनियंत्रित व्यवहार के कारण कर्मचारी कंपनी छोड़ रहे हैं। आपको यह भी पता चलता है कि राकेश की नीतियाँ अल्पावधि में तो लाभ को बढ़ावा देंगी लेकिन वे दीर्घावधि में स्थिरता के लिये उपयुक्त नहीं हैं। श्री राकेश ने जो सुखद तस्वीर पेश की है वह पूरी तरह सही नहीं है। वह विनियामक खामियों का उपयोग करते हुए वित्तीय विवरणों में हेरफेर करता है और कृत्रिम रूप से कंपनी की लाभप्रदता में वृद्धि दिखाता है। इससे निवेशक तो आकर्षित होते हैं लेकिन इससे वित्तीय रिपोर्टिंग की सटीकता और पारदर्शिता पर सवाल उठता है।
इस मामले में शामिल नैतिक मुद्दे क्या हैं और इस स्थिति के समाधान हेतु आपके पास कौन से विकल्प उपलब्ध हैं?
12 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
गोपनीयता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के संदर्भ में सरकारी निगरानी कार्यक्रमों से संबंधित नैतिक मुद्दों का परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
11 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
पर्यावरण संरक्षण की तुलना में आर्थिक विकास को अधिक प्राथमिकता देने से संबंधित नैतिक दुविधाएँ क्या हैं? (150 शब्द)
11 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
पूर्वोत्तर भारत में क्रमिक रूप से उत्पन्न होने वाले आंतरिक सुरक्षा खतरों हेतु उत्तरदायी कारकों पर चर्चा कीजिये? (150 शब्द)
10 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
वैश्विक अर्थव्यवस्था 'डी-डॉलराइज़ेशन' से गुजर रही है। इस प्रवृत्ति हेतु उत्तरदायी अंतर्निहित कारक क्या हैं? भारत के संदर्भ में डी-डॉलराइज़ेशन से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान करने हेतु क्या उपाय किये जा सकते हैं? (250 शब्द)
10 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
लोकतंत्र पर सोशल मीडिया के प्रभाव तथा भारत में ऑनलाइन सामग्री के नियमन के क्रम में इससे उत्पन्न होने वाली चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। सोशल मीडिया को विनियमित करने के लिये सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का विश्लेषण करने के साथ जवाबदेहिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बीच संतुलन स्थापित करने के उपायों का सुझाव दीजिये। (250 शब्द)
09 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था