कुल प्रश्नों की संख्या : 4298
-
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) विभिन्न कारकों के कारण विश्वसनीयता और भरोसे के संकट का सामना कर रहा है। इस संकट के कारणों और परिणामों का विश्लेषण कीजिये तथा CBI के संदर्भ में सार्वजनिक विश्वास एवं प्रतिष्ठा को बहाल करने के उपायों का सुझाव दीजिये। (250 शब्द)
20 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय समाज की विविधता और बहुलवाद पर वैश्वीकरण के प्रभावों की चर्चा कीजिये। अपने उत्तर के समर्थन में उपयुक्त उदाहरण दीजिये। (150 शब्द)
19 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
उन कारकों का विश्लेषण कीजिये जिनके कारण सिंधु घाटी सभ्यता का उत्थान और पतन हुआ। मानव इतिहास में इस सभ्यता के प्रमुख योगदान क्या रहे हैं? (250 शब्द)
19 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
निबंध:
1. अक्सर हम घटनाओं को वैसा नहीं देखते, जैसी वे होती हैं बल्कि हम उन्हें वैसा ही देखते हैं जैसा हम देखना चाहते हैं।
17 Jun, 2023 निबंध लेखन निबंध
2. नैतिकता के अभाव में किसी व्यक्ति को शिक्षित करना, समाज में जोखिमपूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने जैसा है। -
आप एक शहर के अग्निशमन विभाग में कार्यरत अधिकारी हैं। एक दिन एक कोचिंग संस्थान की एक इमारत में भीषण आग लग जाती है जिसमें 1000 से अधिक विद्यार्थी फंसे हुए हैं। इसके अलावा उस इमारत में उचित अग्नि सुरक्षा उपायों और पर्याप्त निकास का अभाव है। आग और धुएँ से बचने की कोशिश के क्रम में इमारत के अंदर विद्यार्थियों के बीच दहशत फैल जाने के कारण कुछ विद्यार्थी खुद को बचाने के लिये इमारत से कूद जाते हैं।
16 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
जैसे ही आप घटनास्थल पर पहुँचते हैं, आपको निम्नलिखित दुविधाओं का सामना करना पड़ता है ऐसे में:
सीमित संसाधनों और उपलब्ध समय को देखते हुए बचाव कार्यों को आप किस प्रकार प्राथमिकता देंगे?
भवन स्वामी की लापरवाही और अग्नि सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन से संबंधित नैतिक और कानूनी निहितार्थों से आप कैसे निपटेंगे?
अपने और अपनी टीम के सदस्यों पर इस तरह की दुखद घटना को देखने के भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक प्रभाव को आप किस प्रकार संतुलित करेंगे? -
“आप विश्व में जो बदलाव देखना चाहते हैं, वह स्वयं में कीजिये ” - महात्मा गांधी (150 शब्द)
a. लोक सेवा के संदर्भ में इस उद्धरण का अर्थ और महत्त्व स्पष्ट कीजिये।
15 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
b. ऐसी स्थिति का उदाहरण दीजिये जहाँ आपने अपने व्यक्तिगत या व्यावसायिक जीवन में इस सिद्धांत का अनुभव किया हो या इसे लागू किया हो।
c. भविष्य में एक सिविल सेवक के रूप में आपके समक्ष उत्पन्न नैतिक दुविधाओं और चुनौतियों को हल करने के क्रम में यह उद्धरण आपको किस प्रकार प्रेरित कर सकता है? -
‘शासन व्यवस्था में ईमानदारी’ के महत्त्व को बताते हुए प्रशासनिक प्रभावशीलता तथा प्रशासन पर लोगों के विश्वास निर्माण में इसके प्रभावों की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
15 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
कट्टरवाद और हिंसक उग्रवादी गतिविधियों का मुकाबला करने में नागरिक समाज तथा स्थानीय समुदायों की क्या भूमिका होती है? आंतरिक सुरक्षा पहलुओं में इन्हें शामिल करने से संबंधित चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
14 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
भारत में जल और ऊर्जा सुरक्षा के संदर्भ में बाँधों की भूमिका का आलोचनात्मक परीक्षण करते हुए जलवायु परिवर्तन के आलोक में बाँधों के सतत् विकास से संबंधित चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
14 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
G20 की अध्यक्षता के आलोक में भारत की थीम,’समावेशिता (Inclusivity)’ है। भारत के शहरी केंद्रों को दिव्यांगों के और अधिक अनुकूल बनाने से संबंधित चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
13 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
शहरी स्थानीय निकाय (ULBs) एक ऐसे बिंदु पर खड़े हैं जिससे इनके व्यापक सुधार की मांग परिलक्षित होती है। ULBs के सुचारू कार्य संचालन में विद्यमान प्रमुख चुनौतियों को बताते हुए इन्हें दूर करने के उपाय बताइये। (250 शब्द)
13 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में इस्लामी शासन के आगमन के साथ ही भारत की तत्कालीन वास्तुकला किस प्रकार विकसित हुई थी? (250 शब्द)
12 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
भारत में राष्ट्रीय एकता और शासन पर क्षेत्रवाद के प्रभावों की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
12 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
निबंध
1. बहुत अधिक सतर्क रहने की नीति, सभी खतरों में सबसे बड़ा खतरा है।
10 Jun, 2023 निबंध लेखन निबंध
2. बुराई पर नियंत्रण के अभाव में यह बढ़ती है और बुराई को सहन करने की प्रवृत्ति पूरी व्यवस्था के लिये विष के समान होती है। -
आप किसी राज्य में लोक निर्माण विभाग के सचिव हैं। आप राज्य में विभिन्न बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं के निर्माण और रखरखाव के लिये जिम्मेदार हैं। हाल ही में आपके विभाग द्वारा बनाए गए एक पुल के गिरने के कारण कई लोगों की मृत्यु हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। इस पुल का उद्घाटन कुछ महीने पहले ही हुआ था और इसे इंजीनियरिंग उत्कृष्टता का एक मॉडल माना जाता था। इस घटना से लोग आक्रोशित हैं और आपके विभाग पर लापरवाही तथा भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। यह लोग आपके इस्तीफे की मांग करते हुए आपके कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हैं। कुछ मीडिया चैनलों द्वारा आप पर इस भ्रष्टाचार में शामिल होने तथा पुल बनाने वाले ठेकेदार से रिश्वत लेने का भी आरोप लगाया गया है। आप इस घटना से काफी दुखी हैं और इस पुल के गिरने के पीछे की सच्चाई का पता लगाना चाहते हैं। आप अपनी प्रतिष्ठा और सत्यनिष्ठा की भी रक्षा करना चाहते हैं, जिसे आपने वर्षों की कड़ी मेहनत और ईमानदारी से अर्जित किया है।
इस स्थिति में आप क्या करेंगे? इस मामले में शामिल नैतिक मुद्दों को बताते हुए इस संदर्भ में अपने द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के बारे में चर्चा कीजिये।
09 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
अपने कर्त्तव्यों के प्रभावी और नैतिक निर्वहन हेतु सिविल सेवकों में अभिक्षमता कौशल तथा आधारभूत मूल्य जैसे गुण होने आवश्यक हैं। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
08 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सिविल सेवकों हेतु उपयुक्त चाणक्य के दर्शन के मुख्य सिद्धांतों की चर्चा कीजिये तथा बताइये कि समकालीन भारतीय प्रशासन हेतु ये सिद्धांत किस प्रकार प्रासंगिक हैं। (150 शब्द)
08 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
लागत प्रभावी उपग्रहों के निर्माण हेतु भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र को विश्व स्तर पर लोकप्रियता हासिल है और वर्तमान में भारत द्वारा विदेशी उपग्रहों को भी अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया जा रहा है। इस आलोक में भारत की नई अंतरिक्ष नीति के महत्त्व तथा इससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। इसके साथ ही अंतरिक्ष क्षेत्र की क्षमता का पूरी तरह से दोहन करने हेतु उपाय बताइये। (250 शब्द)
07 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
भारत में ट्रेन दुर्घटनाओं हेतु उत्तरदायी प्राथमिक कारण क्या हैं? विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों पर प्रकाश डालते हुए उन प्रभावी उपायों को बताइये जिन्हें इन दुर्घटनाओं हेतु उत्तरदायी कारणों को हल करने के साथ भारत के रेलवे नेटवर्क की सुरक्षा और विश्वसनीयता को बढ़ावा देने हेतु लागू किया जा सकता है। (250 शब्द)
07 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
OPEC+ देशों द्वारा अपने तेल उत्पादन को कम करने के निर्णय से संबंधित मुख्य कारक और उद्देश्य क्या हैं? भारत पर इस निर्णय के प्रभाव का मूल्यांकन करने के साथ बताइये भारत इस स्थिति का किस प्रकार सामना करेगा। (250 शब्द)
06 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने विभिन्न ऐतिहासिक फैसलों में राजद्रोह कानून की व्याख्या किस प्रकार की है? भारत में भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर इन फैसलों के प्रभावों का विश्लेषण कीजिये। क्या आपको लगता है कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में राजद्रोह कानून वर्तमान में भी प्रासंगिक है? अपने उत्तर के कारण भी बताइये। (250 शब्द)
06 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
अर्बन हीट आइलैंड इफेक्ट क्या है? इसके कारणों और परिणामों पर चर्चा कीजिये। साथ ही भारतीय शहरों में अर्बन हीट आइलैंड प्रभाव को कम करने के लिये कुछ उपाय सुझाइये। (150 शब्द)
05 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
द्रविड़ मंदिर वास्तुकला की विशिष्ट विशेषताओं पर प्रकाश डालिये और इस स्थापत्य शैली को आकार देने में चोल राजवंश द्वारा निभाई गई महत्त्वपूर्ण भूमिका का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
05 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
निबंध:
1. एकमात्र सच्चा ज्ञान यह जानने में है कि आप कुछ नहीं जानते हैं।
03 Jun, 2023 निबंध लेखन निबंध
2. कहीं भी होने वाला अन्याय, प्रत्येक आयाम में होने वाले न्याय के लिये खतरा होता है। -
श्री चंद्रकांत एक कॉलेज में प्रिंसिपल हैं। इस कॉलेज का एक प्रोफेसर सत्ताधारी दल के एक विधायक का साला है। यह प्रोफेसर महिला शिक्षकों और छात्राओं के प्रति अपमानजनक व्यवहार करता है। कई महिलाओं ने उस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने उसके व्यवहार को लेकर कई शिकायतें दर्ज कराई हैं। यह इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से डरती हैं क्योंकि ऐसा करने पर प्रोफेसर ने उनका करियर खराब करने की धमकी दी है।
इस स्थिति में श्री चंद्रकांत दुविधा में हैं। वह प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई करना चाहते हैं लेकिन विधायक और संबंधित दल के संभावित राजनीतिक विरोध के कारण उन्हें ऐसा करने का डर बना हुआ है। वह जानते हैं कि प्रोफेसर महिलाओं को परेशान करने और उनकी प्रतिष्ठा तथा अधिकारों का उल्लंघन करने के लिये अपनी शक्ति और प्रभाव का दुरुपयोग कर रहा है। वह यह भी जानते हैं कि प्रोफेसर के कार्यों के कारण प्रताड़ित महिलाएँ मानसिक आघात और असुरक्षा से पीड़ित हैं।
1. इस मामले में कौन से नैतिक मुद्दे शामिल हैं?
02 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. इस संदर्भ में श्री चंद्रकांत के लिये कौन से विकल्प उपलब्ध हैं?
3. ऐसे में श्री चंद्रकांत को क्या करना चाहिये और क्यों? -
सुकरात की मुख्य शिक्षाएँ क्या हैं। लोक सेवा में नैतिक निर्णय लेने के क्रम में यह शिक्षाएँ किस प्रकार प्रासंगिक हैं? उदाहरणों के साथ समझाइए। (150 शब्द)
01 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सभी पक्षी वर्षा के दौरान आश्रय ढूँढते हैं लेकिन ईगल बादलों से ऊपर उड़कर बारिश से बचने की कोशिश करता है। अर्थात समस्याएँ आना आम बात है लेकिन फर्क हमारे नज़रिये से पड़ता है। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
एक सिविल सेवक के लिये इस उद्धरण के अर्थ और निहितार्थों का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
01 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
'30*30 पहल' क्या है। जैव विविधता के संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के शमन के संदर्भ में इसके क्या निहितार्थ हैं? इस लक्ष्य को प्राप्त करने में भारत के समक्ष विद्यमान चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
31 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत में विकास और उग्रवाद के बीच संबंधों की चर्चा कीजिये। देश की आंतरिक सुरक्षा के समक्ष चुनौती उत्पन्न करने वाले हिंसक आंदोलनों के मूल कारणों को सरकार किस प्रकार दूर कर सकती है? उपयुक्त उदाहरणों सहित अपने उत्तर की व्याख्या कीजिये। (250 शब्द)
31 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
जल्लीकट्टू जैसी सामाजिक-धार्मिक प्रथाएँ पशु अधिकारों के संदर्भ में विरोधाभाषी हैं। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इस संदर्भ में हाल ही में दिये गए निर्णय के आलोक में इसका समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
30 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था