डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4651
-
‘‘किसानों की ऋण माफी जैसे लोकलुभावन फैसले भविष्य में आर्थिक जोख़िम पैदा करेगें।" इस कथन का विश्लेषण करते हुए बताएँ कि कृषि को एक लाभप्रद पेशा बनाने के लिये क्या किया जाना चाहिये?
17 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
ब्रिटिश भारत में शिक्षा को प्रोत्साहन देने के संबंध में हुए ‘आंग्ल-प्राच्य विवाद’ की चर्चा करें एवं बताएँ कि इस विवाद के समाधान के पश्चात् भारतीय शिक्षा के विकास की स्थिति क्या रही?
17 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
एन. के. सिंह की अध्यक्षता में गठित FRBM पैनल की सिफारिशों का उल्लेख करें एवं यह भी बताएँ कि मुख्य आर्थिक सलाहकार ने इन सिफारिशों से असहमति क्यों दिखाई है?
15 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सर्वोच्य न्यायालय का ‘इंटरनेट तक पहुँच का अधिकार बनाम PCPNDT एक्ट की धारा 22’ के संबंध में क्या मत है? स्पष्ट करें। साथ ही यह भी बताएँ कि वर्तमान में इंटरनेट के माध्यम से लिंग चयन के लिये किये जाने वाले विज्ञापनों की रोकथाम के क्या प्रयास किये जा रहे हैं?
15 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा भारत में प्रचलित पुरानी भू-राजस्व व्यवस्था को बदलकर नए प्रकार के भू-राजस्व बंदोबस्त कायम करने की जरूरत क्यों पड़ी? कंपनी द्वारा अपनायी गई विभिन्न भू-धृति पद्धतियों (Land Tenure System) का संक्षेप में परिचय भी दें।
15 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
कार्य संस्कृति किसी भी संगठन ही प्रगति या अवसान में सबसे महत्त्वपूर्ण कारक होती है। एक अच्छी कार्य संस्कृति की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए इस विषय पर अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करें।
14 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
वित्त विधेयक 2017 के द्वारा आयकर अधिनियम, 1961 मेंकिए गए प्रमुख संशोधनों का उल्लेख करते हुए बताएँ कि क्या इससे ‘कर आतंकवाद’ (Tax Terrorism) को बढ़ावा मिलेगा?
14 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘‘भारत का विभाजन एक अत्यन्त त्रासदीपूर्ण लेकिन अवश्यंभावी घटना थी जिसका बीजारोपण बहुत पहले हो चुका था। प्रारम्भ से ही कांग्रेस व गांधी द्वारा ऐसे गंभीर कदम नहीं उठाये गये थे जिससे संभावित विभाजन को रोका जा सकता।’’ इस कथन का परीक्षण करें।
14 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत के लिए बांग्लादेश की प्रासंगिकता का उल्लेख करते हुए बांग्लादेश प्रधानमंत्री की भारत यात्रा का महत्त्व स्पष्ट करें।
14 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
राजनीतिक दलों के वित्तपोषण में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए संघीय बजट 2017-18 में किए गए सुधारों की चर्चा करें एवं यह बताएँ कि अपने उद्देश्यों को पूरा करने में इन सुधारों की सफलता की क्या संभावनाएँ हैं?
13 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत द्वारा इस्पात आयात पर आरोपित न्यूनतम आयात शुल्क की युक्तियुक्तता की भारत-जापान इस्पात विवाद के संदर्भ में चर्चा करें।
13 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
थम विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर भारतीय राजनीतिक परिदृश्य में प्रतिक्रियात्मक राजनीति के नये स्वरूप के रूप में शुरू हुआ होमरूल लीग आंदोलन 1919 तक आते-आते कमजोर व धीमा पड़ गया था। उन कारणों का उल्लेख कीजिये जिनके चलते इस आंदोलन का अवसान हुआ। साथ ही, उस आंदोलन की उपलब्धियों पर भी चर्चा कीजिये।
13 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
नैतिक संहिता (Code of Ethics) और आचार संहिता (Code of conduct) में अन्तर स्पष्ट करें। साथ ही, उन नैतिक सिद्धान्तों का उल्लेख करें जिनका अनुपालन लोकसेवकों द्वारा किये जाने का सुझाव द्वितीय प्रशासनिक आयोग ने दिया है।
12 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
राज्य विधान परिषदें महज खर्चीली और अनावश्यक विधायी अंग है। इस संदर्भ में विधान परिषदों की उपयोगिता की जाँच करें। साथ ही इनके गठन एवं विघटन के प्रक्रियागत पहलुओं का उल्लेख करें।
12 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में ब्रिटिश काल की शुरुआत के संदर्भ में इतिहासकारों में प्रायः मतभेद पाया जाता है। तथापि, यह तो तथ्य है कि ब्रिटिश काल की शुरूआत 18वीं शताब्दी में चुकी थी। भारत में ब्रिटिश साम्राज्य की स्थापना की सफलता में कौन-कौन से कारक उत्तरदायी थे?
12 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट के पर्यावरणीय प्रभावों एवं ई-अपशिष्ट (प्रबंधन) नियम, 2016 के संदर्भ में, इसके निपटान के श्रेष्ठ तरीकों पर चर्चा कीजिये। ई-अपशिष्ट के उचित उपयोग और निपटान के लिये प्रोत्साहन हेतु कुछ उपाय सुझाए।
12 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
भारत में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने की संभावनाओं पर विचार करते हुए इससे होने वाले लाभों व इसके कार्यान्वयन में उपस्थित बाधाओं व चुनौतियों पर चर्चा कीजिये।
11 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
मुगल-शक्ति के पराभव के पश्चात् अंग्रेज़ों एवं मराठों के मध्य हुए ‘आंग्ल-मराठा युद्ध’ स्वयं को एक-दूसरे से सर्वश्रेष्ठ साबित करने का संघर्ष थे; जिसमें अंततः अंग्रेज़ों की विजय हुई। इसी पृष्ठभूमि में आंग्ल-मराठा युद्धों में मराठों की पराजय के कारणों का विश्लेषण करें।
11 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
जलवायु परिवर्तन, प्रवाल द्वीपों के अस्तित्व के समक्ष उपस्थित अनेक चुनौतियों में से एक है। चर्चा कीजिये। साथ ही बताएं कि प्रवाल द्वीपों के विनाश को रोकने हेतु क्या उपाय किये जा सकते है?
11 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
आप देश की राजधानी से बहुत दूर एक छोटे-से कस्बे में रहते हैं। देश की जनसंख्या के हिसाब से तो आपका समुदाय ‘अल्पसंख्यकों’ के अंतर्गत आता है किंतु आपके कस्बे में आपका समुदाय कस्बे की कुल जनसंख्या का 80 प्रतिशत है। आपके कस्बे की साक्षरता दर काफी कम है क्योंकि आपके समुदाय के लोग आधुनिक पढ़ाई को बहुत अधिक महत्त्व नहीं देते हैं। आप थोड़े प्रगतिशील विचारों वाले पढ़े-लिखे इंसान हैं। आपने प्रेम-विवाह किया है और आपकी पत्नी कस्बे के ‘अल्पसंख्यक’ समुदाय से संबंध रखती हैं। एक दिन अचानक कस्बे में दंगे भड़क जाते हैं। दरअसल किसी व्यक्तिगत मुद्दे को लेकर कस्बे में आपके समुदाय के सबसे बड़े व सम्मानित धार्मिक व्यक्ति की दूसरे समुदाय के कुछ लोगों द्वारा हत्या कर दी जाती है; जिससे पूरा कस्बा दंगे की चपेट में आ जाता है। चूँकि आपका समुदाय आपके कस्बे में बहुसंख्यक है इसलिये स्वाभाविक है कि दंगे के नियम भी आपके समुदाय के कुछ कट्टर लोग तय करते हैं। वे तीन तरह के ‘आदेश’ जारी करते हैं- 1. सभी अल्पसंख्यकों को मार दिया जाए। 2. अपने समुदाय के जिस भी लड़के/लड़की ने दूसरे समुदाय की लड़के या लड़की से शादी की है, उनमें से भी उस ‘दूसरे’ को मार दिया जाए। 3. अपने समुदाय का जो भी व्यक्ति इस ‘पवित्र’ कार्य में सहयोग न करे और दूसरे समुदाय के लोगों की सहायता करे, उसे भी गद्दार समझकर मार दिया जाए। आपके पड़ोस में कुछ दूसरे समुदाय के लोग रहते हैं जिनके साथ आपका वर्षों से बहुत अच्छा व्यवहार रहा है। वे सभी अत्यन्त भयभीत और आतंकित होकर आपके पास आते हैं। आपके पड़ोस में कुछ परिवार आपके समुदाय के भी हैं जिनमें कुछ अनपढ़-शरारती तत्त्व हैं जो अच्छी तरह जानते हैं कि आपकी पत्नी भी दूसरे समुदाय की है। ऐसी जटिल परिस्थिति में आप क्या कदम उठाएंगे? स्मरण रहे कि आपके कस्बे का देश के दूरदराज इलाके में स्थित होने व कस्बे की पुलिस आदि में अधिकतर लोग आपके समुदाय के ही होने से आपको बाहरी मदद मिलने की संभावना भी काफी कम है।
10 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रसूति प्रसुविधा (संशोधन) अधिनियम, 2017 के प्रमुख प्रावधानों का उल्लेख करते हुए इस अधिनियम का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।
10 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘यूनिवर्सल बेसिक इनकम’ किसी देश के नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा (Social security) प्रदान करने का एक महत्त्वपूर्ण उपकरण होता है, परन्तु भारत में इसे लागू करना भारत की वर्तमान सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियाँ में एक चुनौतीपूर्ण कदम हो सकता है। विवेचना करें।
10 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
फ्रांसीसी क्रान्ति के उद्देश्य और उपलब्धि में कोई सामञ्जस्य नहीं था। स्पष्ट करें।
10 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की मुख्य विशेषताओं का उल्लेख करते हुए इसके कार्यान्वयन के समक्ष प्रस्तुत हो रही चुनौतियों की विवेचना कीजिये।
08 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
19 वीं शताब्दी की उन घटनाओं/कारकों का उल्लेख करें जो भारत में निम्न जातीय आंदोलनों के उदय का आधार बने। साथ ही, कुछ ऐसे समाज सुधारकों/नेताओं का भी संक्षिप्त परिचय दें, जिन्होंने इन आंदोलनों को सशक्त नेतृत्व दिया।
08 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
आपकी दृष्टि में नागरिक घोषणापत्र (Citizen Charter) को किस प्रकार प्रभावी बनाया जा सकता है? किसी सरकारी संस्थान की कार्य-संस्कृति को सुधारने में नागरिक घोषणापत्र की भूमिका की उदाहरणों के साथ चर्चा करें।
08 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत-बांग्लादेश संबंधों की प्रगाढ़ता की राह में तीस्ता नदी जल विवाद एक बड़ा अवरोध है। भारत-बांग्लादेश के ऐतिहासिक संबंधों के आलोक में इस मुद्दे पर चर्चा करें।
08 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
निम्नलिखित पारिभाषित शब्दों के बीच विभेदन करेंः
07 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
(i) अंतःप्रज्ञा (Intuition) और अंतरात्मा (Conscience)
(ii) नैतिक कृत्य (Ethical Act) और विधिसम्मत कृत्य (Legal Act)
(iii) प्रतिबद्धता (Commitment) और अध्यवसाय (Perseverance) -
द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) से आप क्या समझते हैं? हाल ही में भारत ने 58 देशों के साथ अपनी सभी पुरानी द्विपक्षीय निवेश संधियों को समाप्त कर दिया है। क्या यह निर्णय भारत को फिर से 1991 से पहले की परिस्थितियों में पहुँचा देगा? परीक्षण कीजिये।
07 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
1907 में कांग्रेस का सूरत विभाजन केवल उदारवादियों और अतिवादियों के मध्य उपस्थित मतभेदों का परिणाम न होकर ब्रिटिश सरकार की रणनीति का प्रतिफल भी था। विवेचना करें।
07 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास