डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4697
-
भारत में एक तरफ बड़ी ऊर्जा परियोजनाओं से संबंधित विद्युत खरीद समझौते गंभीर चिंता के कारण बन गए हैं तो दूसरी तरफ सौर ऊर्जा परियोजनाओं में भी इनका ही अनुसरण किया जा रहा है। इस मुद्दे को स्पष्ट करते हुए सौर ऊर्जा परियोजनाओं के समक्ष आने वाली चुनौतियों का विश्लेषण करें एवं उपयुक्त समाधान भी सुझाएँ।
13 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
पारिस्थितिकी तंत्र में अतिशय मानवीय हस्तक्षेप ने वायुमंडलीय वातावरण से संबंधित गंभीर समस्याओं को जन्म दिया है। ऐसी कुछ प्रमुख समस्याओं की विवेचना कीजिये।
13 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
चीन द्वारा प्रस्तावित वन बेल्ट वन रोड़ (OBOR) पहल भारत के आर्थिक हितों के लिये पोषक साबित हो सकती है फिर भी भारत ने अब तक इसमें शामिल होने में अपनी सहमति प्रकट नहीं की है। भारत के इस रूख की समीक्षा करते हुए बताएँ कि इस पहल के संबंध में भारत की उपयुक्त रणनीति क्या हो?
13 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
पूर्वाग्रह पर नियंत्रण एक मुश्किल कार्य है परंतु समाज में तनाव को बढ़ने से रोकने के लिये इस पर नियंत्रण आवश्यक है। चर्चा कीजिये।
12 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
हाल ही में चर्चा में रही ‘फेज़ थेरेपी’ क्या है? भारत में बढ़ते ‘एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध (AMR)’ की वर्तमान स्थिति का विश्लेषण करते हुए इसके संभावित समाधान सुझाएँ।
12 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रथम विश्व युद्ध के उपरांत अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के नियमन एवं सहयोग का एक महान मंच ‘राष्ट्र संघ’ अल्पकाल में ही असफल हो गया। चर्चा कीजिये।
12 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
वैश्विक तापन (Global Warming) एवं जलवायु परिवर्तन ने दक्षिण प्रशांत महासागर के द्वीपीय देशों को किस प्रकार से प्रभावित किया है? यहाँ से विस्थापित जलवायु शरणार्थियों के प्रति विकसित देशों की क्या प्रतिक्रिया है? जलवायु शरणार्थियों की समस्याओं को कैसे कम किया जा सकता है? सुझाव दें।
12 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
‘नैतिकता के तत्त्व समाज में कूट-कूटकर भरे हुए हैं, लेकिन उनका उद्गार समय और परिस्थिति के अधीन हो गया है, जिसे बदला जाना चाहिये ताकि एक बेहतर, सुंदर एवं विकसित समाज का निर्माण हो सके।’ विवेचना कीजिये
11 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"निजी शिक्षा संस्थानों द्वारा शिक्षा को व्यापार बना दिया गया है। वे अत्यधिक फीस वसूली करते हैं लेकिन शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार गिरावट जारी है। अतः शिक्षा का उचित विनियमन करना आवश्यक है।" इस संबंध में अपने सुझाव दें।
11 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत द्वारा सोने के आयात को कम करने के लिये प्रारंभ की गई स्वर्ण-मुद्रीकरण योजना (Gold Monetization Scheme) भारतीय जनता को उत्साहित करने में असफल ही रही है। इस असफलता के कारणों का विश्लेषण करते हुए इस योजना को अधिक आकर्षक बनाने के लिये अपने सुझाव प्रस्तुत करें।
11 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
कांग्रेस द्वारा संगठन में पूर्ण सहमति के अभाव के बावजूद गांधी जी के खिलाफत आंदोलन को समर्थन देने व सत्याग्रह और असहयोग आंदोलन आरम्भ करने के निर्णय को समर्थन देने की पीछे क्या कारण थे?
11 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
व्यक्ति की अभिवृत्ति के निर्माण में विभिन्न सामाजिक व व्यक्तिगत कारक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक बार अभिवृत्तियाँ निर्मित हो जाती हैं तो उनमें बदलाव बहुत मुश्किल हो जाता है। इस संदर्भ में अभिवृत्तियों के दोषों की चर्चा कीजिये।
10 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"गैर सरकारी संगठनों NGOs से यह अपेक्षा की जाती हैं कि वे राज्य एवं समाज के बीच की खाई को कम कर व्यक्ति को सरकार से जोड़ने का कार्य करें, किंतु अधिकांशतः NGOs इन अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं।" इस कथन की सप्रमाण पुष्टि करते हुए ऐसे सुझाव दें जिनसे कि NGOs को अधिक उत्तरदायी बनाया जा सके।
10 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
फूड फोर्टिफिकेशन (Food Fortification) क्या है एवं भारत में इसकी आवश्यकता क्यों हैं? फूड फोर्टिफिकेशन से होने वाले लाभों का उल्लेख करते हुए इस दिशा में भारत में अब तक किये गए प्रयासों का वर्णन करें।
10 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत दर्शन को स्पष्ट करते हुए इसकी वर्तमान प्रासंगिकता का परीक्षण कीजिए।
10 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
आपका सिविल सेवा में चयन हो जाता है। आपको आपके पैतृक गाँव में सम्मानित करने के लिये ग्राम पंचायत द्वारा निमंत्रण दिया जाता है। आपकी प्राथमिक शिक्षा गाँव में ही हुई थी लेकिन उसके पश्चात् आपका परिवार शहर में बस गया था। आप 15 वर्षों पश्चात् अपने गाँव जा रहे हैं। आपका गाँव राजस्थान के नागौर ज़िले के एक दूर-दराज क्षेत्र में स्थित है। आपके गाँव में पानी के अभाव की बहुत बड़ी समस्या है। गाँव में हरियाली न के बराबर है, मरुस्थलीकरण बढ़ रहा है तथा पेड़ों के नाम पर सिर्फ ‘खेजड़ी’ के वृक्ष हैं। गाँव में बोरवैल नहीं है, क्योंकि जमीन के अंदर का पानी बहुत अधिक खारा है। लोगों ने अपने घरों में पानी के बड़े-बड़े टैंक बनवा रखे हैं जिनमें वे वर्षा का जल इकट्ठा कर लेते हैं और सालभर उसी जल को इस्तेमाल करते हैं। गाँव में खेजड़ी के अलावा किसी भी अन्य वृक्ष को उगाने को अपशगुन माना जाता है। उसी के चलते गाँव में वृक्ष की घनी छाया या हरियाली के दर्शन नहीं हो पाते। आप अपने गाँव की इस समस्या के संबंध में क्या दृष्टिकोण रखेंगे और गाँव वालों के लिये क्या कदम उठाएंगे जिससे गाँव के पर्यावरण व लोगों के जीवन में सुधार लाया जा सके?
09 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"जम्मू-कश्मीर की द्वंद्वात्मक स्थिति यह सिद्ध करती है कि विकास एवं असंतोष का सीधा संबंध नहीं है।" इस कथन की सप्रमाण पुष्टि करें एवं यहाँ की वर्तमान कष्टकारक स्थितियों का उल्लेख करते हुए इन्हें दूर करने के लिये सरकार द्वारा उठाए गए प्रमुख कदमों का वर्णन करें।
09 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
17वीं और 18वीं शताब्दी के वैज्ञानिक अनुसंधानों से आई बौद्धिक क्रान्ति ने तकनीकी विकास द्वारा औद्योगिक क्रान्ति की आधारशिला रखी और उसे अनन्त विकास की ओर ले गई। चर्चा कीजिये।
09 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
जीन साइलेंसिंग में प्रयुक्त RNAi तकनीक क्या हैं एवं यह एंटीसेंस तकनीक से किस प्रकार अलग है? क्या ये तकनीकें वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए भारत के लिये उपयोगी साबित होंगी? इनके उपयोग के समक्ष प्रस्तुत बाधाओं का उल्ल्ेख करते हुए उनके निवारण के सुझाव भी दें।
09 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
‘विभिन्न संवैधानिक प्रावधानों, कानूनों, नियमों एवं विनियमों को सुनिश्चित करने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के राजनीतिक दबावों के बावजूद एक सिविल सेवक ‘प्रतिबद्धता’ और ‘सेवा भावना’ जैसे मूल्यों की शक्ति से ही जन-अपेक्षाओं को पूरा कर पाता है’ विवेचना कीजिये।
08 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सॉफ्ट पॉवर कूटनीति (Soft Power Diplomacy) क्या है एवं वर्तमान में इसके लोकप्रिय होने के क्या कारण हैं? एक सॉफ्ट पॉवर के रूप में भारत की स्थिति की समीक्षा कीजिये।
08 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वित्त वर्ष में बदलाव करने के पक्ष में अब तक अनेक सिफारिशें की गई हैं एवं हाल ही में इसे जनवरी-दिसंबर करने के पक्ष में कई ठोस तर्क भी दिए गए। इन तर्कों के आलोक में वित्त वर्ष में बदलाव की ‘वांछनीयता एवं व्यवहार्यता’ का समालोचनात्मक विश्लेषण करें।
08 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वर्तमान में भारत के लोक-प्रशासन में उपस्थित सामान्य नैतिक समस्याओं/मुद्दों का उल्लेख करते हुए लोक-प्रशासन में नैतिकता को समाहित करने के उपाय सुझाइए।
06 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"सार्क सेटेलाइट का प्रक्षेपण भारत की तकनीकी श्रेष्ठता के प्रदर्शन के स्थान पर तकनीकी-कूटनीति (Techno-Diplomacy) का उदाहरण है जिसका भारत के सार्क देशों के साथ संबंधों पर दूरगामी प्रभाव पड़ने की संभावना है।" स्पष्ट कीजिये।
06 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
विद्युत चालित वाहन (Electric vehicles: EVs) के फायदों के देखते हुए वर्तमान भारत सरकार इन वाहनों को बढ़ावा देने की योजना बना रही है। सरकार द्वारा इस दिशा में अब तक उठाए गए कदमों का उल्लेख कीजिये एवं बताएँ कि इन वाहनों को बढ़ावा देने के लिये और क्या-क्या प्रयास किये जाने चाहिये?
06 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
"भारतीय उपमहाद्वीप की राजनीतिक जमीन पर ब्रिटिश आधिपत्य की इमारत स्थापित करने की प्रक्रिया के क्रम में ‘नींव का पत्थर’ रॉबर्ट क्लाइव ने रखा।" व्याख्या करें।
06 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
"तुर्की का झुकाव पारंपरिक रूप से पाकिस्तान की तरफ होने के बावजूद तुर्की के राष्ट्रपति की भारत यात्रा को दोनों देशों के मध्य आर्थिक एवं कूटनीतिक सहयोग बढ़ाने के एक हिस्से के तौर पर देखा जा सकता है।" चर्चा करें।
05 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
काला धन (Black Money) देश की अर्थव्यवस्था के लिये अत्यंत घातक है अतः काले धन की उत्पत्ति को रोकना सरकार का प्राथमिकता होनी चाहिये। काले धन की उत्पत्ति को रोकने के लिये सरकार को क्या-क्या नवोन्मेषी कदम उठाने चाहिये? अपने सुझाव दें।
05 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
दो शताब्दियों से भी अधिक समय तक भारतीय उपमहाद्वीप के अधिकतर भू-भाग में स्थापित और विस्तृत रहा मुगल साम्राज्य 18वीं शताब्दी में तेजी से विघटित हो गया। वे कौन-से कारक थे जो मुगल-साम्राज्य के तीव्र विघटन के आधार बने?
05 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
आप एक जिले में जिलाधिकारी के पद पर नियुक्त हैं। एक दिन आपको सूचना मिलती है कि आपके जिले के एक गाँव में तथाकथित उच्च जाति के लोगों ने दलितों की जल आवश्यकताओं को पूरा करने वाले एकमात्र कुएँ में केरोसिन तेल डाल दिया है ताकि दलितों के लिये कुएँ का जल पीने योग्य न रहे। जब आप गाँव में वास्तविक स्थिति का पता लगाने जाते हैं, तब आपको ज्ञात होता है कि इस घटना के पीछे असली कारण ‘जातीय-श्रेष्ठता’ का दंभ है। दरअसल एक दलित व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी में बैंड पार्टी को बुलाया था। गाँव की तथाकथित उच्च जाति के लोगों ने इसका विरोध किया क्योंकि उस गाँव में यह परम्परा है कि दलित बैंड पार्टी को अपनी शादी में नहीं ला सकते। वे दूल्हे का स्वागत सिर्फ ढोल से ही कर सकते हैं। परंतु, उस दलित व्यक्ति ने इस परम्परा को न मानते हुए पुलिस को सूचना देकर कड़ी सुरक्षा के बीच बैंड पार्टी के साथ बेटी की शादी की। उसने ग्रामीणों की बहिष्कार की धमकी को भी अनसुना किया। गाँव की तथाकथित उच्च जाति के लोग इस घटना से बहुत नाराज थे। उन्होंने इसी घटना के कारण गुस्से में उस कुएँ में केरोसिन तेल डाल दिया, जिसका इस्तेमाल दलित करते थे। अब गाँव में दोनों वर्गों के मध्य तनाव चरम पर है। (i) इस केस स्टडी में कौन-कौन से नैतिक मुद्दे निहित हैं? (ii) एक जिलाधिकारी के तौर पर आप कौन-से कदम उठाएंगे?
04 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न