कुल प्रश्नों की संख्या : 4298
-
महासागरीय प्रदूषण समूची मानव जाति के लिये चिंता का विषय है। महासागरों के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए इनके संरक्षण के उपाय सुझाएँ।
05 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-4) के आँकड़ों से वयस्कों में तम्बाकू के इस्तेमाल में कमी के संकेत मिलते हैं, परन्तु अपेक्षित परिणामों की प्राप्ति के लिये इस दिशा में और क्या प्रयास किये जा सकते हैं ?
04 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
आपको सरकार द्वारा रेलवे परियोजना अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है और एक विशेष क्षेत्र, जहाँ अभी तक रेल नहीं पहुँची है, का कार्यभार सौंपा गया है। ज्ञात हो की यह पर्यावरणीय दृष्टि से एक संवेदनशील क्षेत्र है, जो पर्यावरण के साथ-साथ स्थानीय समुदाय के लिये भी काफी लाभदायक है। सरकार द्वारा परियोजना को मंज़ूरी दी जा चुकी है, लेकिन स्थानीय समुदायों और पर्यावरणविदों द्वारा इसका तीव्र विरोध किया जा रहा है। ऐसे में सरकार से आपको यह आदेश प्राप्त हुआ है कि स्थानीय समुदाय की आजीविका, पर्यावास व संस्कृति और पर्यावरण को क्षति पहुँचाए बिना एक मध्यम मार्ग निकालकर परियोजना को निर्धारित समय- सीमा में पूरा किया जा सके। एक परियोजना अधिकारी के रूप में आप इस समस्या का समाधान कैसे करेंगे?
04 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
देश को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्म-निर्भर होने की क्या आवश्यकता है ? इसके लिये अब तक किये गए प्रयासों पर चर्चा कीजिये।
04 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
तमाम प्रयासों के बावजूद जनसँख्या नियंत्रण आज भी देश के समक्ष चुनौती बना हुआ है। इसके क्या कारण हैं ? इन प्रयासों में कौन से सुधार संभव हैं ?
04 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
नैतिक दुविधाओं से आप क्या समझते हैं? एक लोक सेवक को किन-किन नैतिक दुविधाओं का सामना करना पड़ता है ?
03 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
देश के विभिन्न भागों में किसानों के हालिया प्रदर्शनों ने सरकारों पर कृषि ऋण माफी का दबाव बनाया है । क्या ऋण माफी कृषि समस्याओं को सुलझाने का उपाय हो सकता है ? चर्चा करें ।
03 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
"यदि भौगोलिक कारक पर्यटन को प्रेरित करते हैं, तो वहीं वे पर्यटन में बाधा भी डालते हैं" । भारतीय तथा वैश्विक परिप्रेक्ष्य में चर्चा करें ।
03 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल ही के डोकलाम संकट के सन्दर्भ में , क्या भूटान को “भारत द्वारा संरक्षित राज्य” कहा जा सकता है ? भूटान की अर्थव्यवस्था तथा सुरक्षा के लिये भारत कितना महत्त्वपूर्ण है ? चर्चा करें।
03 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
“मलेरिया उन्मूलन के लिये राष्ट्रीय रणनीति योजना (2017-2022)” भारत में मलेरिया से निपटने में किस प्रकार सहायक सिद्ध होगी ? यह मलेरिया संबंधित पूर्व नीतियों से किस प्रकार भिन्न है ?
02 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘सत्यनिष्ठा’ (Integrity) से आप क्या समझते हैं? बौद्धिक सत्यनिष्ठा (Intellectual Integrity) और बौद्धिक पाखंड (Intellectual Hypocrisy) में अंतर स्पष्ट करें।
02 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
तेल-गैस क्षेत्र में विलय के माध्यम से बड़े सरकारी उपक्रमों की स्थापना से देश के ऊर्जा-व्यापार पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?
02 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
कर्नाटक संगीत की विशेषताओं को बताते हुए एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी के योगदान को रेखांकित कीजिये।
02 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
हाल ही में सरकार द्वारा बंधुआ मज़दूरों के पुनर्वास के लिये पूर्ववर्ती योजना की कम प्रभावशीलता को देखते हुए नई केंद्रीय योजना आरंभ की। इसकी प्रमुख विशेषताओं और महत्त्व को स्पष्ट करें।
01 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हृदय परिवर्तन की अवधारणा क्या है? महात्मा गांधी उसे किस आधार पर स्वीकार करते हैं? व्यावहारिक जीवन में उसका क्या औचित्य है?
01 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार और भारी लीकेज को देखते हुए क्या इसमें प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (Direct Benefit Transfer) व्यवस्था लागू कर देनी चाहिये? तर्क संगत उत्तर दें।
01 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारतीय बोलियों को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किये जाने को लेकर चल रहे विवाद पर टिप्पणी करें ।
01 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
स्वास्थ्य रक्षा कार्यक्रम क्या है? इस कार्यक्रम के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए बताएँ कि इसकी सफलता सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार ने क्या-क्या प्रयास किये हैं?
31 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
आप किसी ज़िले में ज़िलाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। विश्वसनीय सूत्रों से आपको यह जानकारी मिलती है कि आपके कार्यक्षेत्र के अंतर्गत किसी गाँव में सामूहिक रूप से बाल-विवाह का आयोजन होने वाला है। बाल-विवाह आयोजित कराने में समाज के कुछ प्रतिष्ठित एवं राजनीतिक पहुँच रखने वाले लोगों के साथ कुछ गरीब एवं लाचार लोग भी शामिल हैं। पूर्व में भी ऐसी घटनाएँ हुईं थीं जिन्हें रोकने में असफल होने पर प्रशासनिक ईकाइयों की काफी आलोचना की गई थी। ध्यातव्य है कि इस गाँव की पृष्ठभूमि ऐसी है कि छोटी-छोटी बातों पर भी उग्र व हिंसक प्रदर्शन करने लगते हैं। इस घटना को रोकने के लिये आपके पास कौन-कौन से विकल्प हैं?
31 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सार्वजनिक वितरण प्रणाली में केंद्र और राज्यों की भूमिका को विलगित करते हुए इस प्रणाली से संबंधित छत्तीसगढ़ मॉडल और राजस्थान मॉडल को स्पष्ट करें।
31 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
1848 के बाद यूरोप में राष्ट्रवाद का जनतंत्र और क्रांति से अलगाव होने लगा। जर्मनी और इटली में हुई घटनाओं के उदाहरणों के माध्यम से इस विकास को बताएँ।
31 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
अनौपचारिक संगठनों की प्रमुख विशेषताओं को रेखांकित करते हुए इसके सदस्यों एवं समाज पर इनके प्रभावों की समीक्षा करें।
29 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में लवणीय मृदा क्षेत्रों की पहचान कीजिये। इन क्षेत्रों में लवणीकरण के कारणों का उल्लेख करते हुए इसके प्रभावी नियंत्रण हेतु उपाय सुझाएँ।
29 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
आत्महत्या के प्रयास को अपराध नहीं माना जाना चाहिये क्या आप सहमत हैं। इसमें कौन-से नैतिक मुद्दे शामिल है?
29 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
संगठित अपराध क्या है? संगठित अपराध और आतंकवाद के मध्य संबंध स्पष्ट करें।
29 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में सिविल सेवाओं के ऐतिहासिक विकास का कालक्रमानुसार वर्णन करते हुए भारतीय लोकतंत्र में सिविल सेवाओं की भूमिका स्पष्ट करें।
28 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"नैतिक कथन महज एक दिखावा है। ये बाह्य रूप से भले ही सुंदर प्रतीत होते हैं लेकिन अंदर से खोखले होते हैं।" टिप्पणी करें-
28 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत में महिला सशक्तीकरण के लिये जेंडर बजटिंग की आवश्यकता क्यों है? भारत में जेंडर बजटिंग की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालें।
28 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष में विदेशी धरती से संचालित किये जाने वाले गतिविधियों को रेखांकित कर, उनके महत्त्व पर प्रकाश डालें।
28 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
सरकार ने निर्धनता से प्रभावी रूप से निपटने के लिये सामाजिक-आर्थिक कल्याण कार्यक्रमों को लागू करने के हेतु निर्धनता रेखा विधि के स्थान पर सामाजिक-आर्थिक जनगणना (Socio Economic Cast Census) का उपयोग करने का निर्णय लिया। स्पष्ट कीजिये कि यह विधि (SECC) पूर्ववर्ती निर्धनता रेखा विधि से किस प्रकार बेहतर है।
26 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था