कुल प्रश्नों की संख्या : 4298
-
भारत में यूरिया उत्पादन की क्या स्थिति है? इसकी कमी से निपटने के लिये भारत सरकार ने क्या कदम उठाए हैं ?
24 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
सामाजिक सुधारों के समृद्ध इतिहास और समानता के सिद्धांत से युक्त संविधान वाले भारत में आज भी रंग व नस्लीय भेद-भाव वाली मानसिकता जीवित है। उदाहरणों सहित टिप्पणी करें।
24 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन व पश्चिमी एशिया में रहने वाले प्रवासी भारतीय वर्तमान में किस प्रकार की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं ?
24 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
कार्य-संस्कृति से आप क्या समझते हैं? एक अच्छी कार्य-संस्कृति से किसी संगठन को क्या लाभ हो सकते हैं?
23 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारतीय संविधान की प्रस्तावना, संविधान के दर्शन का सार है। टिप्पणी करें।
23 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हालिया रेल दुर्घटनाएं भारतीय रेल के प्रबंधन व संचालन पर प्रश्नवाचक चिह्न लगाती हैं । इन दुर्घटनाओं के मूल कारणों का उल्लेख करते हुए भारत में रेल यात्रा को सुरक्षित बनाने हेतु उपाय सुझाएँ।
23 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
आधुनिक दासता (Modern Slavery) क्या है? वैश्विक दासता सूचकांक में भारत की स्थिति को बताते हुए आधुनिक दासता के नियंत्रण हेतु प्रभावी उपायों की चर्चा करें।
23 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भावनात्मक बुद्धिमत्ता से आप क्या समझते हैं? एक सिविल सेवक को अपने कार्य निष्पादन के दौरान इससे किस प्रकार सहायता मिल सकती है?
22 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
केंद्रीय वित्त आयोग की संवैधानिक स्थिति व कार्य क्या हैं ? संक्षेप में बताएँ। अगले कुछ ही समय में गठित होने वाले नए केंद्रीय वित्त आयोग के समक्ष क्या चुनौतियाँ होंगी?
22 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
एक बड़ी धनराशि खर्च करने के बाद भी गंगा सफाई की “नमामि गंगे” परियोजना कोई उल्लेखनीय परिणाम नहीं दे पाई है। इसके कारणों पर चर्चा करें।
22 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
पल्लवों की स्थापत्य कला की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए उनकी सांस्कृतिक उपलब्धियों की चर्चा करें।
22 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
आप किसी राज्य में ज़िलाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। आपके ज़िले में साक्षरता की स्थिति काफी दयनीय है, जो लगभग 25 प्रतिशत है। राज्य के मुख्यमंत्री ने इस विषय पर व्यक्तिगत रूप से आपसे संपर्क करके इस मुद्दे का प्रभावी उपाय खोजने को कहा है ताकि, देश में राज्य और ज़िले की छवि को धूमिल होने से बचाया जा सके। एक ज़िलाधिकारी के रूप में आप किस प्रकार इस चुनौती से निपटेंगे?
21 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
पिछले कुछ वर्षों से भारतीय राजनीति की कर्त्तव्यनिष्ठा और चरित्र प्रश्नगत होने लगा है। क्या भारतीय राजनीति को पुनः एक संतुलित और ज़िम्मेदार राजनीतिक वर्ग की आवश्यकता है? टिप्पणी करें।
21 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
उच्च उत्पादक, परंतु असंवहनीय भारतीय कृषि को संवहनीय कृषि में रूपांतरित करने के प्रयास किये जा रहे हैं। इन प्रयासों की सफलता सुनिश्चित करने के लिये कौन से कदम उठाए जा सकते हैं ?
21 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
चीन में साम्यवाद के उदय के कारणों पर चर्चा करें। चीन की साम्यवादी क्रांति का विश्व राजनीति पर क्या प्रभाव पड़ा?
21 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
मेक इन इंडिया अभियान के अब तक के प्रदर्शन की समीक्षा करें। इसे और प्रभावी बनाने के उपाय भी सुझाएँ।
19 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने लंबे समय तक खुद को सामाजिक सुधार के प्रयासों से दूर रखा। इन सुधारों की ठोस शुरुआत केरल के मंदिर प्रवेश आंदोलनों से हुई। इन आंदोलनों पर संक्षेप में टिप्पणी करें।
19 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत में कुछ समय से चीन से होने वाले आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की जा रही है। इसके पक्ष और विपक्ष में तर्क प्रस्तुत करें।
19 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
बिना पूर्व तैयारी के लागू किये गए सुधारों की सफलता संदिग्ध होती है। इस कथन के आधार पर “फेल न करने की नीति” (No detention policy) की समीक्षा करें।
18 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
गांधी जी के विचारों में क्या पर्यावरणवाद की भी झलक मिलती है ? विश्लेषण करें।
18 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आंतरिक जलमार्गों के रूप में नदियाँ बहुत उपयोगी हैं। महत्त्वपूर्ण वाणिज्यिक मार्ग के रूप में विश्व के प्रमुख नदी जलमार्गों का उल्लेख करें। भारत में इनका विकास क्यों बाधित रहा है?
18 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत की पारंपरिक जल संरक्षण तकनीकें एक स्थायी जल प्रबंधन का विकल्प प्रदान करती हैं। विश्लेषण करें।
18 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
ई-हाट जैसी पहल न केवल महिलाओं के उद्यम को पोषित करने का माध्यम है , बल्कि यह उन्हें ई-शासन से भी जोड़ती है। टिप्पणी करें।
17 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सोशल मीडिया और सूचनाधिक्य के इस दौर में बच्चों में मूल्यरोपण कराने में परिवार की क्या भूमिका हो सकती है? उदाहरण सहित समझाइये।
17 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सामाजिक प्रभाव आकलन से आप क्या समझते हैं ? यह क्यों महत्त्वपूर्ण है?
17 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
ज़मींदारी समाप्त करने के सरकारी दृढ़ निश्चय के बावज़ूद इस कार्य में लगभग एक दशक का समय लग गया था। ज़मींदारी उन्मूलन कानूनों को लागू करने में आई विभिन्न बाधाओं पर प्रकाश डालें।
17 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत के नीति-निर्माताओं द्वारा लोक नीतियों का निर्माण, विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिये। क्या आप इस विचार से सहमत हैं? अपने विचार की पुष्टि करें।
16 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
नागरिक घोषणा-पत्र (CITIZEN CHARTER ) क्या है? इसके कौन-कौन से अवयव हैं?
16 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
क्या सूचना-प्रौद्योगिकी (IT) क्षेत्र में चल रही नौकरियों की छंटनी भारत की अर्थव्यवस्था के लिये चिंताजनक है? समालोचनात्मक विश्लेषण करें।
16 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
विधवा महिला के प्रति भारतीय समाज के दृष्टिकोण को उज़ागर करते हुए उसकी समस्याओं व उनके निदान पर प्रकाश डालें।
16 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज