- फ़िल्टर करें :
- सैद्धांतिक प्रश्न
- केस स्टडीज़
कुल प्रश्नों की संख्या : 790
-
एक अच्छे नेता में कौन-कौन से गुण होने चाहिये, आपको प्रभावित करने वाले कुछ प्रमुख नेताओं के गुणों को बताते हुए उत्तर दें।
25 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
किन परिस्थितियों में आपको लगता है कि झूठ बोलना उचित है? क्या इन परिस्थितियों में झूठ बोलने से आप अपराध बोध की भावना से ग्रस्त होते हैं?
24 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सूचना और उपभोक्तावाद के इस युग में मीडिया द्वारा चित्रित महिलाओं की छवि, उनके प्रति हमारे ‘सामाजिक अभिवृत्ति’ को गहरे तौर पर प्रभावित करती है। चर्चा करें।
22 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
किसी विशिष्ट परिस्थिति में हम किन मानदंडों पर किसी व्यक्ति की क्रिया को नैतिक या अनैतिक ठहरा सकते हैं? दैनिक जीवन में आने वाली नैतिक दुविधाओं को आप किस प्रकार सुलझाएंगे?
21 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"जो लोग धर्म को राजनीति से अलग करते हैं, वे यह नहीं जानते कि धर्म क्या होता है।" कथन के संदर्भ में, भारत में लोगों की राजनीतिक अभिवृत्ति में धर्म की भूमिका तथा उसके परिणामों का परीक्षण करे।
20 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
एक लोकसेवक से सदैव अपेक्षित रहता है कि वह सार्वजनिक निधियों का उचित, तर्कपूर्ण एवं न्यासंगत उपयोग व वितरण करे। यह तभी संभव है जब व्यवस्था भ्रष्टाचार रहित हो। इस संदर्भ में लोकसेवाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार से निपटने के लिये नवाचारी उपायों को सुझाएँ।
19 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में नैतिकता’ के संदर्भ में भारत के पंचशील सिद्धांतों को सदैव सराहना मिली है किंतु इन आदर्शों के कारण विदेश नीति में आई कठोर यर्थाथवाद की कमी के कारण देश ने भारी कीमत भी चुकाई है। इस संबंध में अपना मत प्रकट करें।
14 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘सूचना के अधिकार’ कानून के इस दौर में क्या सरकारी गोपनीयता अधिनियम की अभी भी कोई प्रासांगिकता है?
13 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आत्म-प्रबंधन (Self-regulation) और बेहतर अंतर-वैयक्तिक दक्षता (Interpersonal Skill) किस प्रकार एक लोक सेवक की कार्यक्षमता एवं नेतृत्व को अन्यों से श्रेष्ठ बनाती हैं?
12 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप एक निजी अस्पताल में चिकित्सक के पद पर कार्यरत हैं। एक दिन आपके पास एक गर्भवती महिला आती है और आपसे अनुरोध करती है कि उसे ऐसी दवा दें जिससे उसका गर्भपात हो जाए। आप उसे पूरी स्थिति बताने के लिये कहते हैं। दरअसल उस महिला के पहले से ही तीन बेटियाँ हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है लेकिन फिर भी पति और ससुराल के अन्य लोगों की ‘लड़के’ की चाह के कारण वह पुनः गर्भवती हुई। तीन माह के गर्भ पर जब उसने व उसके पति ने एक अन्य निजी अस्पताल में पैसे देकर भ्रूण लिंग जाँच कराई तब पता चला कि उसके तीन लड़कियाँ एक साथ गर्भ में हैं। इस सूचना से उसका पति और वह स्तब्ध रह गए। वे पहली तीन लड़कियों का लालन-पालन भी अच्छे से नहीं कर पा रहे हैं। अब यदि 3 लड़कियाँ और हो गई तो समाज व ससुरालवाले तो जीना दूभर करेंगे ही, लड़कियों की जिन्दगी भी खराब होनी निश्चित है। इसीलिये महिला ने गर्भपात का फैसला लिया है।
11 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
(क) इस केस-स्टडी में कौन-कौन से नैतिक मुद्दे निहित हैं?
(ख) एक चिकित्सक के तौर पर आप नैतिकतः क्या फैसला लेंगे? -
दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम, 1946 की धारा 6A के प्रावधान ‘पूर्व अनुमोदन (Previous Approval)’ को लोक सेवकों के सदंर्भ में स्पष्ट करते हुए वर्तमान समय में इसके औचित्य का विश्लेषण करें।
10 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
लोक-प्रशासन के कुशल व प्रभावी होने के लिये उसमें सिविल-सेवा मूल्यों और नैतिकता की उपस्थिति होना अपरिहार्य होता है। किसी देश के लोक-प्रशासन में ‘नैतिकता’ की सुनिश्चितता/अनुपस्थिति को निर्धारित करने वालो कारकों का उल्लेख करें।
07 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘भीड़ द्वारा हत्या (Mob Lynching)’ की निरन्तर बढ़ती घटनाएँ देश की सामाजिक व सांस्कृतिक व्यवस्था को गंभीर क्षति पहुँचा रही हैं। चर्चा कीजिये।
06 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘कोड ऑफ एथिक्स’ और ‘कोड ऑफ कंडक्ट’ पर द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग की सिफारिशों का उल्लेख करते हुए देश में फैले भ्रष्टाचार के मूल कारणों का वर्णन करें।
05 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सार्वजनिक जीवन में संप्रेषण को प्रभावशाली व सफल बनाने में किन-किन कारकों का अहम योगदान होता है? एक प्रसिद्ध व्यक्तित्व (जैसे-क्रिकेटर, फिल्मी सितारे) के किसी उत्पाद का विज्ञापन करते समय उस उत्पाद के उपभोक्ताओं के प्रति क्या उत्तरदायित्व होने चाहियें?
04 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
समुचित उदाहरणों के साथ स्पष्ट करें कि सिविल सेवाओं/प्रशासन में भावनात्मक बुद्धिमता के प्रयोग द्वारा तनावग्रस्त स्थितियों को किस प्रकार नियंत्रित किया जा सकता है?
03 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘मूल्यों के विकास में जितनी भूमिका परिवार की होती है, उतनी समाज की भी होती हैं।’ इस कथन का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।
01 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आपकी राय में क्या किसी व्यक्ति की अभिवृत्तियों में परिवर्तन करना संभव है? यदि हाँ, तो कैसे?
30 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
व्यक्ति अपने परिवार, समाज व शिक्षण संस्थानों में अन्तर्क्रिया के दौरान विभिन्न ‘विषयों’ के प्रति अपनी अभिवृत्तियाँ निर्मित कर लेता है। सार्वजनिक जीवन में व्यक्ति की इन ‘अभिवृत्तियों’ के संभावित हानिकारक पक्षों का उल्लेख करें।
29 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अभिवृत्ति के निर्माण में सामाजिक अधिगम (Social Learning) की भूमिका को उदाहरणों के साथ स्पष्ट करें।
28 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
लोक-प्रशासन में स्व-विवेक निर्णयन से आपका क्या तात्पर्य है? इसे प्रायः अवांछनीय क्यों माना जाता है? इस स्थिति को कम करने उपायों को सुझाइये।
27 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
राजस्थान सरकार ने राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत अनाज/‘प्रत्यक्ष लाभ अंतरण’ के लाभार्थियों के घर की बाहरी दीवार पर ‘मैं गरीब हूँ’ लिखवाया है ताकि गरीब परिवारों की पहचान सुनिश्चित हो सके। इस संबंध में नैतिक दृष्टिकोण से अपने विचार प्रकट करें।
26 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘कार्य-संस्कृति’ से आपका क्या तात्पर्य है? क्या किसी समाज/देश की संस्कृति वहाँ के संगठनों की कार्य-संस्कृति को प्रभावित करती है?
24 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आपकी राय में भारत जैसे आधुनिक, लोकतांत्रिक व कल्याणकारी राज्य में सरकार एक अच्छी सेवा प्रदाता कैसे बन सकती है?
23 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
परिवार की ऐसी दो स्थितियों की संक्षेप में चर्चा कीजिये, जहाँ भावनात्मक प्रज्ञता (Emotional Intelligence) सहायक हो सकती है।
22 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
वतर्मान में शासन-व्यवस्था में प्रायः नैतिक मूल्यों का अभाव देखा जाता है। आपके विचार से शासन-व्यवस्था में नैतिक-मूल्यों का सुदृढ़ीकरण कैसे संभव है?
21 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘नैतिक दुविधा’ से आपका क्या तात्पर्य है? नैतिक दुविधा की स्थिति उत्पन्न होने पर आपका नैतिक तौर पर मजबूत निर्णय किन आधारों पर अवलम्बित होगा?
20 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘आत्म-संयम’ न केवल व्यक्ति के व्यक्तिगत जीवन को सुखप्रद बनाता है अपितु सामाजिक-व्यवस्था को भी संतुलित बनाए रखने में सहायक होता है।’ विवेचना कीजिये।
19 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप राजस्थान के एक ऐसे जिले में जिलाधिकारी के तौर पर नियुक्त हुए हैं, जिस जिले की कुछ पिछड़ी जातियों में बाल-विवाह की प्रथा प्रचलन में है। इस प्रथा का इतिहास बहुत पुराना है तथा यह प्रथा उन जातियों की संस्कृति का एक हिस्सा बनी हुई है। आप किस रणनीति द्वारा उन जातियों को यह गलत प्रथा बंद करने के लिये प्रेरित व प्रोत्साहित करोगे?
17 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
वर्तमान में समाज के विभिन्न हित समूहों द्वारा किये जा रहे कथित ‘सत्याग्रह’ और गांधी जी के ‘सत्याग्रह’ में विभेद स्पष्ट करें।
14 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न