- फ़िल्टर करें :
- सैद्धांतिक प्रश्न
- केस स्टडीज़
कुल प्रश्नों की संख्या : 790
-
चिकित्सा क्षेत्र में विद्यमान विकास की व्यापक संभावनाओं के आलोक में व्यावहारिक नैतिकता के क्षेत्र में ‘जैव नैतिकता’ अत्यधिक रुचिकर क्षेत्र हो गया है। इसकी रूपरेखा को स्पष्ट करते हुए वर्तमान में इसकी प्रासंगिकता की चर्चा करें।
27 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सिविल सेवक, जिन्होंने सरकारी आदेश का पालन करने के लिये स्वेच्छा से सरकार के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किये हैं, वे उन आदेशों का पालन करने के लिये बाध्य हैं, भले ही वे आदेश उनके अंतःकरण के खिलाफ हों। क्या यह सत्य है? अपने मत के समर्थन में तर्क दीजिये।
26 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
निम्नलिखित के अंतर स्पष्ट करें – (i) प्रतिमान (मानदण्ड) और मूल्य (ii) भावुकतावाद और व्यक्तिपरकतावाद (iii) दृढ़तामूलक न्याय और वितरणमूलक न्याय (iv) कर्त्तव्य और उत्तरदायित्व
24 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नैतिकता की दृष्टि से अपूर्ण माहौल में राजनीति में पूर्णता की उम्मीद करना अवास्तविक एवं एकपक्षीय है। भारतीय राजनीति में नैतिक मूल्यों के क्षरण के क्या कारण हैं? राजनीति में नैतिक मूल्यों में कैसे सुधार लाया जा सकता है?
23 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रायः समाचारों में खबरें आती रहती हैं कि भारतीय सेना में अधिकारियों की बहुत कमी है। देश के युवाओं का सेना से लगाव सोशल मीडिया पर तो दिखाई देता है परंतु सेना में भर्ती होकर देश-सेवा करना उनकी प्राथमिकता नहीं होती। वे क्या कारण हैं जिनके चलते आज के युवाओं की अभिवृत्ति ऐसी हो गई है? आपके विचार से अनिवार्य सैन्य सेवा लागू कर देना, क्या एक उचित कदम होगा?
20 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"एक संतुष्ट सूअर होने की अपेक्षा असंतुष्ट मनुष्य होना श्रेष्ठ है, संतुष्ट मूर्ख होने की अपेक्षा असंतुष्ट सुकरात होना श्रेष्ठ है।" आपके लिये उपरोक्त अवतरण का वर्तमान संदर्भ में क्या महत्त्व है? स्पष्ट कीजिये।
18 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘नैतिक सापेक्षतावाद’ और ‘नैतिक वस्तुनिष्ठतावाद’ से आप क्या समझते हैं? क्या आप मानते हैं कि ये अवधारणाएँ भारत जैसे बहुलवादी समाज में सामाजिक विवादों का समाधान करने में सहायक हो सकती हैं?
13 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अंततः कानून ही नैतिक शासन के लिये आधार के रूप में कार्य कर सकता है। क्या आप इस कथन से सहमत हैं? अपने जवाब की औचित्य के साथ व्याख्या करें।
12 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप एक ज़िले के किसी महत्त्वपूर्ण सरकारी कार्यालय के प्रमुख हैं। कुछ समय पहले आपके कार्यालय में एक चपरासी की नियुक्ति हुई है। वह अशिक्षित है और उसके पास काम के लिये आवश्यक बुनियादी जानकारी भी नहीं है। वह हमेशा गपशप में लगा रहता है। वह स्टाफ के वरिष्ठ सदस्यों के आदेश का पालन भी नहीं करता है। आप जानते हैं कि कार्यालय में उसकी नियुक्ति उसी कार्यालय में कार्यरत रहे उसके पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा के आधार पर हुई है। उसकी माँ अक्सर बीमार रहती है। एक चपरासी के रूप में उसकी नौकरी ही उसके परिवार के लिये आय का एकमात्र स्रोत है। आप गरीब लोगों के प्रति अपनी सहानुभूति के लिये जाने जाते हैं। अ) इस स्थिति से निपटने के लिये आपके पास कौन-से विकल्प उपलब्ध हैं? ब) आप किस विकल्प का चयन करेंगे और क्यों?
11 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
निम्नलिखित के बीच विभेद करें। (i)अंतःकरण एवं इच्छा शक्ति (ii) आचार संहिता और आचरण संहिता (iii) दृढ़ता और धारण (Perseverance and Persuasion) (iv) नैतिक दुविधा एवं नैतिक चिंता
11 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
चर्चा करें कि नैतिक शासन और जवाबदेही कैसे जुड़े हैं। इसके अलावा प्रशासन में नैतिक जवाबदेही के लिये बाधाओं पर भी चर्चा करें।
09 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
राजनय (डिप्लोमेसी) में नैतिकता की क्या आवश्यकता है? उन सिद्धांतों का उल्लेख करें जो वैश्विक कानूनों और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को प्रशासित करते हैं।
06 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
मेडिकल एथिक्स से क्या अभिप्राय है? इससे जुड़े नैतिक पहलू कौन-कौन से हैं?
05 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
“एक सिविल सेवक को राजनीतिक रूप से असंबद्ध होना चाहिये, लेकिन यह उसके लिये संभव नहीं है।” विश्लेषण करें।
27 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
“भारत में सूचना का अधिकार अधिनियम पारित हुए एक दशक से भी अधिक समय बीत गया है, किंतु इसके अप्रभावी क्रियान्वयन के कारण पारदर्शिता एवं जवाबदेहिता खतरे में हैं।” मूल्यांकन करें।
27 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अभिरुचि और रुचि में क्या संबंध है? एक सिविल सेवक में कौन-सी अभिरुचियों का होना वांछनीय है ?
23 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप किसी ज़िले में ज़िला आपूर्ति अधिकारी के पद पर तैनात हैं। एक दिन आपको सूचना मिलती है कि आपके ज़िले में मिड-डे-मील का खाना खाकर सैकड़ों बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। ज़िले के जिस क्षेत्र में यह घटना हुई है, वहाँ का स्थानीय राजनेता, जो सत्तापक्ष का बाहुबली नेता है, आप पर संबंधित विद्यालय के बारे में कोई भी नकारात्मक रिपोर्ट न बनाने के लिये दबाव डालता है। ऐसी स्थिति में आप क्या प्रतिक्रिया व्यक्त करेंगे?
22 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
किसी कर्म को नैतिक या अनैतिक सिद्ध करने वाले निर्धारक तत्त्व कौन-से हैं ?
21 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भ्रष्टाचार निवारण में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिये किस प्रकार के तंत्र की आवश्यकता है? टिप्पणी करें।
20 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
मंत्रियों के लिये नैतिक संहिता पर द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग के विचार और इसके लिये की गई सिफारिशें कौन-सी हैं?
19 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
जंगलों के संकुचन और वन्यजीवों के आवास विखंडन के परिणामस्वरूप मानव-पशु संघर्ष में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। हाल ही में एक अधेड़ उम्र की व्यक्ति को एक बाघ ने उस समय मार दिया जब वह अपने पशुओं को पास के आरक्षित वन के समीप चराने ले गया था। इस घटना से क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने वन-विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और बाघ को मार गिराने की मांग की। यदि एक भूखे बाघ ने अपनी क्षुधा की तृप्ति के लिये किसी व्यक्ति को मार दिया तो क्या इसके बदले में मनुष्य द्वारा बाघ को मार गिराए जाने की मांग नैतिक है? आलोचनात्मक टिप्पणी करें।
18 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रतिस्पर्द्धा सेवा प्रदाताओं और ग्राहकों को किस प्रकार प्रभावित करती है ? उदाहरण सहित टिप्पणी करें।
16 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
क्या स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक हैं? टिप्पणी करें।
15 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
समर्पण से आप क्या समझते हैं? एक सिविल सेवक में ऐसे कौन-से लक्षण होने चाहिये, जो जनसेवा के प्रति उसके समर्पण को प्रदर्शित करें।
14 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
“व्यापारिक नैतिकता” से क्या अभिप्राय है ? व्यापार में नैतिकता की क्या आवश्यकता है?
13 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
“व्यापारिक नैतिकता” से क्या अभिप्राय है ? व्यापार में नैतिकता की क्या आवश्यकता है?
13 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
शक्ति को लोगों के पास अंतरित करने के लिये क्या किया जाना चाहिये, जिससे निर्णय लेने का शक्ति-बिंदु (power point) लोगों के नज़दीक हो सके ? क्या इससे जवाबदेही बढ़ेगी?
12 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘नैतिक चिंता’ और ‘नैतिक दुविधा’ में क्या अंतर है? सार्वजनिक तथा निजी संस्थाओं से जुड़ी कुछ नैतिक चिंताओं का उल्लेख करते हुए उनके समाधान के उपायों पर विचार कीजिये।
11 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप के पड़ोस में एक व्यक्ति ओम प्रकाश रहता है। आप उसकी गतिविधियों को देखते हैं तो यह पाते हैं कि कुछ दिनों से वह अक्सर ही अपने 11 वर्षीय बेटे हर्ष से भारत में लोकतंत्र के बदले अधिनायकवादी व्यवस्था की स्थापना की वकालत करता रहता है। वह व्यक्ति कुछ धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों को मिलने वाली विशेष सुविधाओं के भी विरोध में है। उसका मानना है कि वे लोग इस देश के निवासी नहीं हैं और उन्हें भारत में रहने का अधिकार नहीं है। उन्हें उनके अपने देशों में वापस भेज दिया जाना चाहिये ताकि भारत में शांति व्यवस्था कायम हो सके। उपर्युक्त परिस्थिति में हर्ष के पिताजी के दृष्टिकोण पर टिप्पणी कीजिये।
09 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भावनात्मक बुद्धिमत्ता से संबंधित डेनियल गोलमेन के मॉडल पर टिप्पणी करें।
08 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न