- फ़िल्टर करें :
- सैद्धांतिक प्रश्न
- केस स्टडीज़
कुल प्रश्नों की संख्या : 790
-
शासन में AI प्रौद्योगिकी के नैतिक निहितार्थों पर चर्चा करते हुए इसकी पूर्वाग्रही और भेदभावकारी क्षमता पर प्रकाश डालिये। AI के नैतिक कार्यान्वयन हेतु समाधान बताइये। (250 शब्द)
21 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
लोक प्रशासन में पारदर्शिता तथा जवाबदेहिता को बढ़ावा देने में व्हिसलब्लोइंग की भूमिका का विश्लेषण करते हुए इसके नैतिक एवं विधिक आयामों का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
21 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
लोक सेवा में सत्यनिष्ठा की भूमिका की उदाहरण सहित चर्चा कीजिये। नैतिक नेतृत्व से संगठनों में सत्यनिष्ठा की संस्कृति को किस प्रकार बढ़ावा मिल सकता है? (250 शब्द)
14 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
निर्णय निर्माण में नैतिकता एवं अभिक्षमता के बीच संबंधों का परीक्षण कीजिये। प्रशासनिक परिदृश्यों में नैतिक दुविधाओं को प्रभावी ढंग से किस प्रकार हल किया जा सकता है? (250 शब्द)
14 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
क्या आपको लगता है कि "राजनीति" एवं "नैतिकता" असंगत हैं? उदाहरण देते हुए तर्क सहित स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
07 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"आपको स्वयं में ऐसे परिवर्तन लाना चाहिये जो आप विश्व में देखना चाहते हैं"। इस कथन से आप क्या समझते हैं? इस सिद्धांत को वास्तविक जीवन में किस प्रकार लागू किया जा सकता है? (150 शब्द)
07 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
वर्तमान संदर्भ में निम्नलिखित उद्धरण आपको क्या संदेश देता है?
स्वयं की खोज का सबसे अच्छा तरीका, स्वयं को दूसरों की सेवा में लीन कर देना है- महात्मा गांधी (150 शब्द)
29 Feb, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
वर्तमान संदर्भ में निम्नलिखित उद्धरण आपको क्या संदेश देता है?
अभिवृत्ति एक ऐसा सामान्य पहलू है, जिससे व्यापक अंतर आता है- विंस्टन चर्चिल। (150 शब्द)
29 Feb, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सिविल सेवा के मूलभूत मूल्यों को पहचानिये। सिविल सेवकों के गैर-नैतिक व्यवहार को रोकने के तरीकों और साधनों का वर्णन कीजिये। (250 शब्द)
22 Feb, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
क्या आपको लगता है, कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) नैतिक सिद्धांतों से समझौता करता है? AI को जिम्मेदार निर्णय निर्माताओं में किस प्रकार बदला जा सकता है? (250 शब्द)
22 Feb, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
पर्यावरणीय नैतिकता में जैव केंद्रवाद (Biocentrism) की अवधारणा एवं पारिस्थितिकी संरक्षण के लिये इसके निहितार्थ पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
15 Feb, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
राज्यों द्वारा, विशेष रूप से मानवीय हस्तक्षेपों से संबंधित वैश्विक मामलों में किये जाने वाले सैन्य बल प्रयोग से संबंधित नैतिक चुनौतियों का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
15 Feb, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
जनमत को आकार देने तथा सामाजिक परिवर्तन लाने में अनुनय (Persuasion) की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
08 Feb, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
लोक प्रशासन में नैतिक शासन की आधारशिला के रूप में सत्यनिष्ठा की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
08 Feb, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत के संदर्भ में जैव नैतिकता के दायरे एवं महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
01 Feb, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रभावी नेतृत्वकर्ताओं की विशेषता के रूप में स्व-नियमन के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
01 Feb, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
शासन में ईमानदारी के प्रमुख घटकों को बताते हुए नैतिक एवं पारदर्शी प्रशासन को बढ़ावा देने हेतु इसके महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
25 Jan, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रशासकों एवं लोक सेवकों के नैतिक व्यवहार एवं विकल्पों के चयन को आकार देने में किसी व्यक्ति की अंतरात्मा (विवेक) के महत्त्व का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
25 Jan, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भावनात्मक बुद्धिमत्ता की अवधारणाओं का परीक्षण करते हुए प्रशासनिक प्रणाली में उनकी उपयोगिताओं एवं अनुप्रयोग पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
18 Jan, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"सिविल सेवा के संदर्भ में अभिरुचि और बुनियादी मूल्यों के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। ये तत्त्व सिविल सेवकों की प्रभावशीलता एवं नैतिक आचरण में किस प्रकार योगदान देते हैं? (150 शब्द)
18 Jan, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
निजी और सार्वजनिक संबंधों के संदर्भ में नैतिक विचार किस प्रकार भिन्न होते हैं। प्रत्येक क्षेत्र में नैतिक चुनौतियों का समाधान करते समय व्यक्तियों को किन मार्गदर्शक सिद्धांतों का पालन करना चाहिये? (150 शब्द)
11 Jan, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
महान नेताओं के जीवन और शिक्षाएँ, आवश्यक मानवीय मूल्यों को आकार एवं बढ़ावा देने में किस प्रकार सहायक हो सकती हैं? (150 शब्द)
11 Jan, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के नैतिक उपयोग हेतु एक वैश्विक ढाँचा स्थापित करने की आवश्यकता एवं संबंधित चुनौतियों का परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
04 Jan, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
विध्वंसकारी गतिविधियाँ अक्सर जटिल विधिक एवं नैतिक चिंताओं से संबंधित होती हैं। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
04 Jan, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
मनोवैज्ञानिक अहंकारवाद और नैतिक अहंकारवाद के बीच अंतर स्पष्ट कीजिये। मनोवैज्ञानिक अहंकारवाद किस प्रकार से नैतिक अहंकारवाद के समक्ष चुनौती उत्पन्न करता है? (150 शब्द)
28 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के संदर्भ में संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान हेतु राजनयिक, भावनात्मक बुद्धिमत्ता का लाभ किस प्रकार उठा सकते हैं? (150 शब्द)
28 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
Q. एक आईएएस अधिकारी श्री शर्मा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। वह सरोगेसी पर एक नीतिगत मसौदा तैयार करने के लिये ज़िम्मेदार हैं, जिसका उद्देश्य सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (ART) को विनियमित करने तथा सरोगेट माताओं, इच्छित माता-पिता एवं सरोगेसी के माध्यम से पैदा हुए बच्चों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा करना है।
श्री शर्मा का विवाह श्रीमती शर्मा से हुआ है, जो एक सफल अधिवक्ता होने के साथ एक प्रतिष्ठित लॉ फर्म में भागीदार हैं। वे पिछले 10 साल से बच्चा पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कुछ मेडिकल कारणों से वह असफल रहे हैं। उन्होंने बच्चा गोद लेने के विकल्प पर भी विचार किया है, लेकिन इस प्रक्रिया में उन्हें कई बाधाओं और विलंब का सामना करना पड़ा है।
एक दिन श्रीमती शर्मा ने श्री शर्मा को सूचित किया कि उन्हें एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक सरोगेट माँ मिल गई है, जो उचित राशि के बदले उनके बच्चे को जन्म देने के लिये तैयार है। वह यह भी बताती हैं कि उन्होंने अपनी कानूनी फर्म से परामर्श किया है तथा उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे सरोगेसी हेतु कानूनी औपचारिकताओं एवं कागजी कार्रवाई को पूरा कर सकते हैं। वह श्री शर्मा से इस विकल्प पर सहमत होने का आग्रह करती हैं क्योंकि बच्चा पैदा करने का यह उनका आखिरी मौका है। हालाँकि वर्तमान कानून व्यावसायिक सरोगेसी पर प्रतिबंध लगाने के साथ केवल योग्य युग्लों को परोपकारी सरोगेसी की अनुमति देता है।
इस मामले में कौन से नैतिक मुद्दे शामिल हैं?
इस मामले में श्री शर्मा के पास कौन से संभावित विकल्प उपलब्ध हैं?
ऐसे में शर्मा जी को क्या करना चाहिये? अपने उत्तर के पक्ष में उपयुक्त तर्क दीजिये। (250 शब्द)
22 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सामाजिक पूंजी की व्याख्या कीजिये। यह सुशासन में वृद्धि कैसे करती है? (150 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
21 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"अधिकतम लोगों का अधिकतम कल्याण" मात्रात्मक उपयोगितावाद का एक मूलभूत सिद्धांत है। सार्वजनिक नीति निर्माण में व्यक्तिगत अधिकारों पर मात्रात्मक परिणामों को प्राथमिकता देने के नैतिक निहितार्थों की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
21 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘सत्यनिष्ठा प्रभावी शासन प्रणाली और सामाजिक-आर्थिक विकास के लिये अनिवार्य है। विवेचना कीजिये। (150 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
14 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न