- फ़िल्टर करें :
- भूगोल
- इतिहास
- संस्कृति
- भारतीय समाज
- कर्रेंट अफेयर्स
- डाटा इंटरप्रिटेशन
कुल प्रश्नों की संख्या : 363
-
‘भू-चुंबकत्व’ एवं ‘पुरा-चुंबकत्व’ की अवधारणा को स्पष्ट करें। अद्यतन उपग्रहीय डेटा के अनुसार पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में बदलाव होने के कारणों की विवेचना करें।
30 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
अमूमन देखा जाता है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में ताकतवर चक्रवाती तूफान दुर्लभ ही उत्पन्न होते हैं। बंगाल की खाड़ी में ‘तितली’ और अरब सागर में ‘लुबान’ नामक चक्रवाती तूफानों की उत्पत्ति के कारणों की विवेचना के साथ-साथ चक्रवातों के नामकरण की पद्धति पर भी प्रकाश डालें।
29 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
हिमानी के समरूप नदियों द्वारा अपरदन तथा निक्षेप प्रव्रियाओं द्वारा निर्मित झीलाें की विवेचना कीजिये।
23 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
‘ऋणात्मक ताप पतन दर’ की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए तापीय प्रतिलोमन के प्रकारों की विवेचना करें।
19 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
जलवर्षा के लिये वायु का संतृप्त होकर संघनित होना आवश्यक है एवं इसके लिये वायु का ऊपर उठना ज़रूरी होता है जो विभिन्न कारकों के कारण संभव होता है। इन्हीं कारणों के परिप्रेक्ष्य में संवहनीय, पर्वतीय और चक्रवातीय जलवर्षा को विस्तारपूर्वक समझाएँ।
18 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
संसार के शहरी निवास-स्थानों में ताप-द्वीप बनने के कारण बताइये।
17 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
ज्वालामुखी की प्लेट विवर्तनिकी और परंपरागत वितरण प्रणाली को ध्यान में रखते हुए ज्वालामुखियों की मेखलाबद्ध वितरण प्रणाली को विस्तार में बताएँ।
11 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
विभिन्न महासागरों में तापमान की स्थानिक एवं उर्ध्वाधर भिन्नता पाई जाती है। महासागरीय जल के तापमान वितरण को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना करें।
08 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
महासागरीय धाराओं से आपका क्या तात्पर्य है? महासागरीय धाराओं की उत्पत्ति को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना करें।
07 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की उत्पत्ति केवल समुद्रों पर ही क्यों होती है? ऊष्णकटिबंधीय चक्रवात के किस भाग में मूसलाधार वर्षा होती है तथा उच्च वेग की पवनें चलती हैं और क्यों?
04 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रमुख वनस्पति प्रकार तथा जलवायु परिस्थिति के आधार पर भारतीय वनों के प्रकारों को समझाएँ।
28 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
अपक्षय को परिभाषित करते हुए उसके प्रकारों को विस्तार पूर्वक समझाएँ।
26 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारतीय संदर्भ में मानसून के निवर्तन की ऋतु को स्पष्ट करें। साथ ही मानसूनी वर्षा की विशेषताओं पर चर्चा करें।
22 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
नदी द्वारा निर्मित रचनात्मक स्थलरूपों में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण डेल्टा के निर्माण की आवश्यक दशाएँ बताते हुए उसके वर्गीकरण को सोदाहरण समझाएँ।
11 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
विश्व की दो बड़ी पर्वत शृंखलाओं के बारे में बताते हुए पर्वतों के वर्गीकरण को सोदाहरण स्पष्ट करें।
08 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
अंतर्वेधी आकृतियों (Intrusive forms) से आप क्या समझते है? विभिन्न अंतर्वेधी आकृतियों का संक्षेप में वर्णन करें।
03 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
पृथ्वी के धरातल पर तापक्रम का क्षैतिज वितरण जिन कारकों पर निर्भर करता है उनकी विवेचना करें।
30 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
नदी के अपरदन द्वारा निर्मित महत्त्वपूर्ण स्थलाकृतियाँ कौन-सी हैं?
29 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
अपवाह तंत्र (Drainage System) और अपवाह प्रतिरूप (Drainage Pattern) के मध्य अंतर स्पष्ट करते हुए अपवाह प्रतिरूप के प्रकारों को सोदाहरण समझाएँ।
27 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
क्या कारण है कि गंभीर और भयानक चक्रवात अक्तूबर में ही आते है?
17 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
जनसंख्या के वितरण एवं घनत्व को प्रभावित करने वाले कारकों की व्याख्या कीजिये।
16 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
कृषि भूमि उपयोग संबंधी वान थ्यूनेन के सिद्धांत का संक्षिप्त वर्णन कीजिये।
13 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
पश्चिमी विक्षोभ की प्रक्रिया को स्पष्ट करते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव की विवेचना कीजिये।
09 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
जेट स्ट्रीम के विकास की अवस्थाओं को स्पष्ट करते हुए इसके महत्त्व पर चर्चा करें।
03 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
क्या कारण है कि भारत का पूर्वी तट इसके पश्चिमी तट की अपेक्षा चक्रवात से अधिक प्रभावित रहता है? ऐसे चक्रवातों के जनन में हिन्द महासागर की तटीय संरचना की क्या भूमिका है?
21 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारतीय मैदान की भौतिक दशाएँ संसार के अन्य भागों से कम बेहतर नहीं हैं, फिर भी यहाँ खाद्यान्न की प्रति हेक्टेयर उत्पादकता एवं कृषि दक्षता निम्नतर बनी हुई है। विवेचन करें।
15 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
किसी स्थान विशेष पर किसी उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले प्रमुख औद्योगिक कारकों की चर्चा करें तथा भारत के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों को संदर्भित करते हुए व्याख्या करें।
11 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
नदी घाटी की विकास प्रक्रिया का सविस्तार वर्णन करें।
01 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
स्थलरूप संरचना, प्रक्रम तथा अवस्था का प्रतिफल होता है। स्पष्ट कीजिये।
31 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
रेटजेल द्वारा प्रतिपादित विचारधाराओं का संक्षेप में वर्णन कीजिये।
29 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल