- फ़िल्टर करें :
- भूगोल
- इतिहास
- संस्कृति
- भारतीय समाज
- कर्रेंट अफेयर्स
- डाटा इंटरप्रिटेशन
कुल प्रश्नों की संख्या : 363
-
हिमालय और प्रायद्वीपीय नदी तंत्रों के बीच अंतर स्पष्ट करें। साथ ही यह बताएँ कि पूर्व की ओर प्रवाहित होने वाली नदियाँ डेल्टा का निर्माण करती हैं जबकि पश्चिम की ओर प्रवाहित होने वाली नदियाँ एश्चुअरी बनाती हैं?
22 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारतेन्दु के ‘अंधेर नगरी’ नाटक की समकालिकता। (2013, प्रथम प्रश्न-पत्र, 5 ग)
18 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत में सीमेंट उद्योग के वितरण का उल्लेख करते हुए उसके स्थानीयकरण के आधार को समझाइए।
18 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
युराशियों के वर्गीकरण को स्पष्ट करते हुए वाताग्र-जनन (Frontogenesis) में उनकी भूमिका का उल्लेख करें।
14 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत में एल्युमिनियम उद्योग के वितरण को रेखांकित करें। एल्युमिनियम उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले कारक कौन-कौन से हैं?
11 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
वायुमंडलीय स्थिरता व अस्थिरता से आप क्या समझते हैं? वायुमंडलीय अस्थिरता के विभिन्न प्रकारों की व्याख्या करें।
01 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
कार्बन डाइऑक्साइड को चूना पत्थर के आधार पर कार्बोनेट खनिज में बदलना नया नहीं है। पृथ्वी स्वयं इस रूपांतरण तकनीक का प्रयोग वायुमंडलीय कार्बन डाईऑक्साइड को संतुलित करने के लिये करती रही है। कथन के संदर्भ में “कार्बफिक्स परियोजना” द्वारा कार्बन डाईऑक्साइड का पृथ्वी की निचली परतों में संग्रहण, इसके लाभ व हानि पर चर्चा करें।
24 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
क्या कारण है कि भारत में अधिकांश धात्विक खनिज प्रायद्वीपीय पठारी क्षेत्र की प्राचीन रवेदार चट्टानों में पाये जाते हैं? भारत में खनिज वितरण की मुख्य पट्टियों की चर्चा कीजिए।
23 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
झंझा-नीर (storm water) प्रबंधन कृषि भूमि के कटाव और शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की बाढ़ को रोकने के लिये आवश्यक है। भारत के विविध भौगोलिक क्षेत्रों के संदर्भ में झंझा-नीर प्रबंधन की चुनौतियों का परीक्षण करें।
23 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
"स्थानीय पवनों का विशेष सामाजिक-आर्थिक महत्व है।" भारत तथा विश्व के संदर्भ में इस कथन पर चर्चा करें।
11 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
विभिन्न प्रकार के उद्योगों का परिचय देते हुए भारत में उद्योगों की स्थापना हेतु उत्तरदायी कारकों की पहचान कीजिये।
05 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
तापमान व्युत्क्रमण (प्रतिलोम अथवा विलोम ) से क्या अभिप्राय है? इसके लिये कौन-सी भौगोलिक परिस्थितियाँ सहयोग देती हैं?
23 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
कृषि वानिकी से आप क्या समझते हैं ? इससे प्राप्त होने वाले लाभ कौन-से हैं? क्या कृषि वानिकी पूर्णतः दोषमुक्त है ? परीक्षण करें।
19 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत में सूखा प्रभावित क्षेत्र कौन से हैं ? सूखे के प्रभाव को कम करने के लिये कौन-से उपाय किये जा सकते हैं?
15 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
हिमालय के प्रादेशिक विभाजन को समझाइये। क्या हिमालय पर्वत में उत्थान अब भी जारी है ? तर्क प्रस्तुत करें।
12 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
मैंगनीज़ के उपयोगों का उल्लेख करते हुए इसके वैश्विक वितरण पर प्रकाश डालें। भारत के मैंगनीज़ निर्यात में कमी आने के क्या कारण हैं ?
04 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
महासागरीय जल की लवणता को प्रभावित करने वाले कारक कौन-से हैं? विश्व में उच्च लवणता वाले क्षेत्रों का उल्लेख भी करें।
31 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
वर्षा के प्रमुख प्रकारों को स्पष्ट कीजिये तथा वर्षा के वितरण को रेखांकित कीजिये।
25 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
आंतरिक जलमार्गों के रूप में नदियाँ बहुत उपयोगी हैं। महत्त्वपूर्ण वाणिज्यिक मार्ग के रूप में विश्व के प्रमुख नदी जलमार्गों का उल्लेख करें। भारत में इनका विकास क्यों बाधित रहा है?
18 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत की पारंपरिक जल संरक्षण तकनीकें एक स्थायी जल प्रबंधन का विकल्प प्रदान करती हैं। विश्लेषण करें।
18 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
महासागरीय धाराओं को परिभाषित करें। इनकी उत्पत्ति की प्रक्रिया तथा स्थानीय मौसम व उद्योग पर इनके प्रभावों की चर्चा करें।
14 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
मानक समय से क्या अभिप्राय है? क्या भारत की मानक समय- व्यवस्था में परिवर्तन की आवश्यकता है? अपना मत प्रकट करें ।
05 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
तमाम प्रयासों के बावजूद जनसँख्या नियंत्रण आज भी देश के समक्ष चुनौती बना हुआ है। इसके क्या कारण हैं ? इन प्रयासों में कौन से सुधार संभव हैं ?
04 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत में लवणीय मृदा क्षेत्रों की पहचान कीजिये। इन क्षेत्रों में लवणीकरण के कारणों का उल्लेख करते हुए इसके प्रभावी नियंत्रण हेतु उपाय सुझाएँ।
29 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
ऐसा देखा जाता है कि वलित पर्वत प्रायः महाद्वीपों के किनारे पर अवस्थित हैं । विश्व में वलित पर्वतों एवं भूकंप तथा ज्वालामुखी के वितरण के अंतर्संबंध को स्पष्ट कीजिये ।
21 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारतीय उपमहाद्वीप का ‘उत्तरी प्रहरी’ हिमालय अपनी विशिष्टताओं के कारण भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण प्राकृतिक संपदा है। चर्चा कीजिये।
19 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारतीय मृदा की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करते हुए मृदा अपरदन के प्रभावों का वर्णन करें।
17 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
कृत्रिम वर्षा की विभिन्न प्रविधियों की चर्चा करते हुए भारत के सूखाग्रस्त क्षेत्रों में कृत्रिम वर्षा की व्यवहार्यता पर प्रकाश डालें।
21 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की उत्पत्ति के लिये उत्तरदायी कारकों का उल्लेख करते हुए भारत में इनके पूर्वानुमान के लिये अपनाये जाने वाले उपायों की चर्चा कीजिये।
17 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारतीय उपमहाद्वीप में कृषि के विकास पर सामान्यतः किन कारकों का प्रभाव पड़ता है? विस्तार से बताइएँ।
14 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल