- फ़िल्टर करें :
- भूगोल
- इतिहास
- संस्कृति
- भारतीय समाज
- कर्रेंट अफेयर्स
- डाटा इंटरप्रिटेशन
कुल प्रश्नों की संख्या : 363
-
क्या कारण है कि भारत का पूर्वी तट उसके पश्चिमी तट की अपेक्षा चक्रवात से अधिक प्रभावित रहता है? ऐसे चक्रवातों के जनन में हिन्द महासागर की तटीय संरचना की क्या भूमिका होती है?
02 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
पूर्वी घाट की अपेक्षा पश्चिमी घाट पर वर्षा अधिक क्यों होती है? पश्चिमी घाट के कर्नाटक भाग पर महाराष्ट्र व केरल भाग की अपेक्षा अधिक वर्षा होने के कारणों की विवेचना करें।
27 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
“सागरीय निक्षेप किसी देश के खनिज एवं ऊर्जा संसाधन के महत्त्वपूर्ण स्रोत है।” इस कथन का परीक्षण करें?
26 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
शैल चक्र से आप क्या समझते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट करें।
20 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
हिमालयी क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से प्रायद्वीपीय पठार की अपेक्षा अत्यधिक संवेदनशील क्यों है?
19 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भूकंपीय तरंगें पृथ्वी की आतंरिक संरचना के अध्ययन में किस प्रकार उपयोगी हैं? व्याख्या करें।
17 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
जल संभर प्रबंधन से क्या तात्पर्य है? यह भारत की जल समस्या को सुलझाने में किस प्रकार मदद कर सकता है?
15 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भूमध्य रेखा के आस-पास प्रशांत महासागरीय क्षेत्र में घटित होने वाली अल-नीनो एवं ला-नीना की घटनाएँ पूरे विश्व के जलवायु चक्र को प्रभावित करती हैं। वर्णन करें।
14 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
जेट स्ट्रीम से आप क्या समझते हैं? जेट स्ट्रीम के स्थानीय तथा प्रादेशिक मौसम पर पड़ने वाले प्रभावों की विवेचना कीजिये।
11 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
अफ्रीका में अपरिमित प्राकृतिक संसाधन है फिर भी औद्योगिक दृष्टि से यह बहुत पिछड़ा महाद्वीप है। समीक्षा कीजिये।
15 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
कोरिऑलिस बल को परिभाषित करते हुए मौसम संबंधी गतिविधियों में इसके महत्त्व की चर्चा करें। बताएँ कि भूमध्य रेखा पर इसका न शून्य क्यों होता है?
10 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
वर्तमान समय में भारत जैसे विकासशील देशों में नगरीकरण की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ी है। नगरीय बस्तियों के प्रकार पर प्रकाश डालते हुए विकासशील देशों में नगरीय बस्तियों की समस्याओं को स्पष्ट करें।
09 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
जेट स्ट्रीम से आप क्या समझते हैं? इसके विभिन्न प्रकारों पर प्रकाश डालते हुए इसकी विशेषताएँ बताएँ। यह धरातलीय मौसम को किस प्रकार प्रभावित करता है? चर्चा करें।
06 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत में पेट्रोलियम संसाधनों के वितरण पर टिप्पणी लिखें।
05 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत की ऊर्जा ज़रूरतों को पूरा करने में सौर ऊर्जा अग्रणी भूमिका निभा सकती है। भारत में उपलब्ध भौगोलिक दशाओं के संदर्भ में इस कथन की व्याख्या कीजिए।
31 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
उष्णकटिबंधीय चक्रवात 30° उत्तरी तथा 30° दक्षिणी अक्षांशों के बीच क्यों आते हैं?
25 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
मृदा निर्माण की प्रक्रिया का वर्णन कीजिये तथा इसके निर्माण को प्रभावित करने वाले कारकों का उल्लेख कीजिये।
20 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
व्यापार के लिये एक ईष्टतम स्थान तय करना एक रणनीतिक एवं महत्त्वपूर्ण कदम है। एक अच्छी अवस्थिति व्यापार को सफल बनाने में काफी हद तक सहायक होती है। इस कथन के आलोक में उन महत्त्वपूर्ण भौगोलिक कारकों की चर्चा कीजिए जो उद्योग की अवस्थिति को चुनने के निर्णय को प्रभावित करते हैं।
14 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
ग्रामीण बस्तियों के प्रतिरूप की रूपरेखा को प्रस्तुत कीजिये एवं ग्रामीण बस्तियों की समस्याओं का उल्लेख करें।
08 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
पवन द्वारा निर्मित विभिन्न आकृतियों का वर्णन करें।
03 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
जल चक्र से आप क्या समझते हैं? जलीय चक्र के विभिन्न तत्त्व किस प्रकार संबंधित हैं?
27 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
अपरदन तथा निक्षेपण को स्पष्ट करते हुए नदी द्वारा निर्मित होने वाली निक्षेपित भू-आकृतियों का वर्णन करें?
26 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
‘प्लेट विवर्तनिकी’ की अवधारणा को समझाएं। प्लेटो के संचरण के परिणाम स्वरुप बनने वाली सीमाओं का वर्णन करें।
19 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत में मरुस्थलीय क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं की चर्चा करें और इन समस्याओं के समाधान के लिये उपाय बताएँ।
16 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत के पक्ष में दिये जाने वाले तर्कों की विवेचना कीजिये। यह प्लेट विवर्तनिक सिद्धांत से किस प्रकार भिन्न है?
12 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत के भू - आकृतिक विभाजन का संक्षिप्त परिचय देते हुए नदी घाटी मैदान में पाई जाने वाली प्रमुख स्थलाकृतियों का संक्षिप्त वर्णन करें।
09 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भूस्थानीकरण क्या है? क्या यह बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा अपनाई गई बाज़ार संबंधी रणनीति है अथवा वास्तव में कोई सांस्कृतिक संश्लेषण हो रहा है? चर्चा करें।
06 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
हाल ही में सरकार द्वारा ‘सूखा’ की परिभाषा में परिवर्तन किया गया है। परिवर्तन को रेखांकित करते हुए इसके प्रभावों की चर्चा करें।
06 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
चट्टानों (शैलों) के प्रमुख प्रकारों का परिचय देते हुए उनकी विशेषताओं का उल्लेख करें।
28 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत में अपनाई जाने वाली सिंचाई की विभिन्न प्रणालियाँ कौन-कौन सी हैं और सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पारंपरिक सिंचाई प्रणाली से किस प्रकार भिन्न है?
25 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल