जयपुर शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 7 अक्तूबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

टाइफून शानशान

  • 09 Sep 2024
  • 3 min read

स्रोत: टाइम्स ऑफ इंडिया 

हाल ही में टाइफून (चक्रवात) शानशान के कारण जापान में अत्यधिक वर्षा और तेज़ हवाएँ चलीं, जिसके कारण एयरलाइंस तथा रेलवे को कई सेवाएँ रद्द करनी पड़ीं।

  • टाइफून:
    • टाइफून एक प्रकार का उष्णकटिबंधीय चक्रवात होता है, जिसे उनके स्थान के आधार पर प्रभंजन/हरिकेन या चक्रवात भी कहा जा सकता है।
    • चक्रवात निम्न दाब वाले क्षेत्र के चारों ओर वायु का तेज़ी से अंतर्वाह (अंदर की ओर) परिसंचरण होता है।
      • हवा उत्तरी गोलार्द्ध में वामावर्त दिशा में और दक्षिणी गोलार्द्ध में दक्षिणावर्त दिशा में घूमती है।
    • ये आमतौर पर प्रबल विध्वंसक तूफान और खराब मौसम के साथ आते हैं।
  • चक्रवातों का नामकरण:
    • विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के नाम निर्धारित करने के लिये प्रक्रियाएँ विकसित की हैं, जो क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग हैं।
    • ये नाम पुरुषों और महिलाओं के नामों के बीच बारी-बारी से या देशों के वर्णमाला क्रम का पालन करते हुए वर्णानुक्रम में चुने जाते हैं ।
    • नामकरण प्रक्रिया स्थानीय उष्णकटिबंधीय चक्रवात निकायों द्वारा संचालित की जाती है, जो WMO सदस्यों की राष्ट्रीय मौसम विज्ञान और जल विज्ञान सेवाओं द्वारा प्रस्तावित नामों की पूर्व-निर्धारित सूचियाँ स्थापित करते हैं।

चक्रवात के प्रकार

स्थान

टाइफून

चीन सागर और प्रशांत महासागर

प्रभंजन/हरिकेन 

पश्चिमी भारतीय द्वीप, कैरेबियन सागर, अटलांटिक महासागर

टॉरनेडो

पश्चिमी अफ्रीका का गिनी लैंड, दक्षिणी अमेरिका

विली-विलीज़

उत्तर-पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया

उष्ण कटिबंधीय चक्रवात 

हिंद महासागर क्षेत्र

और पढ़ें: चक्रवात, उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के नामों की नई सूची

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2