प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

टाइफून गेमी

  • 27 Jul 2024
  • 2 min read

स्रोत: द हिंदू

हाल ही में टाइफून गेमी (Gaemi) के कारण भारी वर्षा हुई है, जिसके कारण पूर्वी चीन, ताइवान और फिलीपींस में व्यापक क्षति और जान-माल की हानि हुई है।

  • टाइफून गेमी जिसने ताइवान लैंडफॉल किया विगत आठ वर्षों में यहाँ आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान है, जिससे द्वीप के दूसरे सबसे बड़े शहर ताइचुंग में भीषण बाढ़ आ गई।
    • फिलीपींस में इसने मौसमी वर्षा में वृद्धि की, जिसके परिणामस्वरूप बाढ़ और भूस्खलन शुरू हो गया तथा झेजियांग (Zhejiang) प्रांत में भीषण बाढ़ आ गई तथा चीन के वेनझोउ (Wenzhou) शहर में तूफानी वर्षा की उच्चतम चेतावनी जारी कर दी गई।
  • टाइफून एक तरह का तूफान है। इसकी उत्पत्ति के स्थान के आधार पर इसे हरीकेन, टाइफून या चक्रवात कह सकते हैं।
    • इन सभी प्रकार के तूफानों का वैज्ञानिक नाम उष्णकटिबंधीय चक्रवात है।
    • उष्णकटिबंधीय चक्रवात प्रबल वृत्ताकार तूफान होते हैं जो गर्म उष्णकटिबंधीय महासागरों के ऊपर उत्पन्न होते हैं। इनकी गति 119 किमी/घंटा से अधिक होती है और ये अपने साथ भारी वर्षा लाते हैं।
    • उष्णकटिबंधीय चक्रवात उत्तरी गोलार्द्ध में वामावर्त दिशा में गति करते हैं।

प्रकार

स्थान

टाइफून 

चीन सागर और प्रशांत महासागर

हरीकेन

वेस्ट इंडियन आइलैंड, कैरेबियन सागर, अटलांटिक महासागर

टॉरनैडो

पश्चिमी अफ्रीका का गिनी क्षेत्र, दक्षिणी USA

विली-विलीज़

उत्तर-पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया

उष्णकटिबंधीय चक्रवात

हिंद महासागर क्षेत्र

और पढ़ें: चक्रवात

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2