ध्यान दें:



डेली अपडेट्स

रैपिड फायर

रिवाइव अवर ओशन पहल

  • 29 Apr 2025
  • 3 min read

स्रोत: डाउन टू अर्थ

अंतर्राष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन डायनेमिक प्लैनेट द्वारा शुरू की गई 'रिवाइव अवर ओशन' पहल का उद्देश्य समुद्री संरक्षित क्षेत्र (MPA) बनाने के लिये स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाकर समुद्री संरक्षण को बढ़ावा देना तथा मत्स्य पालन और पर्यटन के माध्यम से सतत् आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।

  • रिवाइव अवर ओशन: यह पहल कुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैवविविधता ढाँचे के 30X30 लक्ष्य के अनुरूप है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक 30% महासागरों को संरक्षित करना है।
    • यह आरंभ में सात देशों - UK, पुर्तगाल, ग्रीस, तुर्किये, फिलीपींस, इंडोनेशिया और मैक्सिको - को लक्षित करता है, जहाँ स्थानीय समुदायों को प्रभावी ढंग से MPA स्थापित करने और प्रबंधित करने के लिये सशक्त बनाया जाएगा।
    • यह MPA को आर्थिक परिसंपत्तियों के रूप में रेखांकित करता है, जिसमें मेडिस द्वीप (स्पेन) जैसे उदाहरण शामिल हैं, जहाँ मत्स्य-निषेध क्षेत्र पर्यटन के माध्यम से प्रतिवर्ष 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर की आय होती है।
    • यह पहल वर्ष 2023 हाई सीज़ ट्रीटी के अनुरूप है, जिसे लागू होने के लिये 60 देशों द्वारा अनुसमर्थन की आवश्यकता है (भारत ने हाई सीज़ ट्रीटी पर हस्ताक्षर किये हैं)।
  • MPA: MPA समुद्री संसाधनों के संरक्षण के लिये प्रबंधित एक क्षेत्र है, जिसमें पारिस्थितिकी तंत्र, आवास या मत्स्य पालन की सुरक्षा के लिये कुछ गतिविधियों पर प्रतिबंध होता है। 
    • मत्स्यन और अनुसंधान जैसी कुछ गतिविधियाँ अभी भी बहुउद्देशीय MPA में हो सकती हैं।
    • प्रोटेक्टेड प्लेनेट रिपोर्ट, 2024 के अनुसार, यद्यपि 16,000 से अधिक MPA विश्व के 8% महासागरों को कवर करते हैं, परन्तु केवल 3% ही पूर्णतः संरक्षित हैं।
    • कई MPA निम्नस्तरीय प्रबंधन से ग्रस्त हैं या बॉटम ट्रॉलिंग जैसी विनाशकारी गतिविधियों की अनुमति देते हैं।

Marine_Protected_Areas_India

और पढ़ें: समुद्री संरक्षित क्षेत्र

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2