Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 6 नवंबर, 2023 | 06 Nov 2023

भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रूज़ लाइनर को हरी झंडी 

हाल ही में केंद्रीय बंदरगाह, जहाज़रानी और जलमार्ग मंत्री ने मुंबई से भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रूज़ लाइनर, जहाज़ कोस्टा सेरेना की पहली समुद्री यात्रा को झंडी दिखाई।

  • यह पहल "देखो अपना देश" अभियान के अनुरूप है, जो पर्यटन को बढ़ावा देने की सरकार की अवधारणा पर बल देती है।
  • क्रूज़ और लाइटहाउस पर्यटन का विकास सागरमाला परियोजना का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक भारत को एशिया-प्रशांत क्षेत्र में प्रमुख क्रूज़ हब के रूप में स्थापित करना है।
    • इसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक भारत में क्रूज़ यात्रियों की वार्षिक संख्या को मौजूदा 4.72 लाख से बढ़ाकर 18 लाख तक करना है।
  • भारत की योजना वर्ष 2047 तक 25 परिचालन क्रूज़ टर्मिनल बनाना है, जिसकी अनुमानित वार्षिक यात्री क्षमता 50 लाख होगी।

और पढ़ें…गंगा विलास क्रूज़

ATL मैराथन 2023-24

नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन (AIM) के तहत शिक्षा मंत्रालय, YuWaah एवं UNICEF के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय स्तर के नवाचार चैलेंज ‘अटल टिंकरिंग लैब (ATL) मैराथन 2023-24' के लिये आवेदन मांगे गए हैं। 

  • वर्ष 2023-24 के लिये ATL मैराथन की थीम "भारत के 75वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी, 2024)" पर आधारित है। इस थीम में शामिल विषयों पर छात्रों की टीमें अंतरिक्ष, कृषि, समावेशिता, आपदा प्रबंधन, गतिशीलता, स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास से जुड़ी परियोजनाएँ बना सकती हैं।
    • इसमें भारत भर के छात्र भाग ले सकते हैं और सामुदायिक समस्याओं के लिये नवीन समाधान विकसित कर सकते हैं।
  • इसका उद्देश्य स्कूलों में नवाचार का एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाना एवं छात्रों को नवाचार से अवगत कराना है।

और पढ़ें…अटल न्यू इंडिया चैलेंज 2.0

AIESC बैठक का उद्घाटन 

IIT गांधीनगर में आयोजित ऑस्ट्रेलिया-इंडिया एजुकेशन एंड स्किल काउंसिल (AIESEC) की पहली बैठक ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच द्विपक्षीय शिक्षा एवं कौशल विकास में सहयोग हेतु काफी महत्त्वपूर्ण है। 

  • वर्ष 2011 में ऑस्ट्रेलियाई भारत शिक्षा परिषद् (AIEC) के रूप में स्थापित यह द्वि-राष्ट्रीय निकाय रणनीतिक रूप से दोनों देशों के बीच शैक्षिक, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान साझेदारी का मार्गदर्शन करता है।
  • भविष्य के कार्यबल को आयाम देने, संस्थागत भागीदारी को सुदृढ़ करने और अंतर्राष्ट्रीयकरण के माध्यम से अनुसंधान प्रभाव को बढ़ाने जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित करके परिषद दोनों देशों में शिक्षा एवं कौशल हेतु भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने पर आधारित है।

और पढ़ें: भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

नीरज चोपड़ा को वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर पुरस्कार 2023 हेतु नामांकित किया गया

ओलंपिक और विश्व चैंपियन, भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा दिये जाने वाले पुरुष वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर पुरस्कार 2023 हेतु 11 नामांकित व्यक्तियों में शामिल हैं।

  • चयन प्रक्रिया में त्रि-स्तरीय मतदान प्रणाली को अपनाया गया है, जिसमें विश्व एथलेटिक्स परिषद, वर्ल्ड एथलेटिक्स फैमली और जनता के वोट शामिल हैं।
    • जबकि परिषद के वोट का 50% महत्त्व होता है, शेष 50% वर्ल्ड एथलेटिक्स फैमली और जनता के वोटों के बीच समान रूप से विभाजित होता है।

और पढ़ें…वर्ल्ड एथलेटिक्स