रैपिड फायर
बारबाडोस का ऑनरेरी ऑर्डर पुरस्कार
- 11 Mar 2025
- 2 min read
स्रोत: पी.आई.बी.
भारत के प्रधानमंत्री को कोविड-19 महामारी के दौरान उनके रणनीतिक नेतृत्व और समर्थन हेतु 'ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस' से सम्मानित किया गया है।
- नवंबर 2024 में गुयाना में आयोजित भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री के साथ बैठक के दौरान इसकी घोषणा की गई थी।
- भारत और बारबाडोस ने वर्ष 1966 में राजनयिक संबंध स्थापित किये ।
- वर्ष 2021 में, बारबाडोस ने आधिकारिक तौर पर महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय को अपने राज्य प्रमुख के पद से हटा दिया और डेम सैंड्रा के साथ बारबाडोस गणराज्य के पहले राज्य प्रमुख (राष्ट्रपति) के रूप में विश्व का नवीनतम गणराज्य बना।
- बारबाडोस को 30 नवंबर 1966 को ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्रदान हुई।
- बारबाडोस उत्तरी अटलांटिक महासागर में वेनेज़ुएला के उत्तर-पूर्व में एक कैरेबियाई द्वीप है।
- प्रधानमंत्री मोदी के अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों की सूची में वर्तमान में 19 प्रतिष्ठित सम्मान शामिल हैं। इनके प्रदत्त उल्लेखनीय पुरस्कारों में रूस का "ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोसेल" और अमेरिका का "लीज़न ऑफ मेरिट" शामिल है।
और पढ़ें: बारबाडोस: विश्व का नवीनतम गणराज्य