प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

नाकुरू बाँध

  • 18 May 2024
  • 2 min read

स्रोत: डाउन टू अर्थ

केन्या ने हाल ही में रिपोर्ट दी है कि टोंगी नदी की ओर जलधारा को मोड़ने वाली एक अंडरपास सुरंग में अत्यधिक रुकावट के कारण नाकुरू बाँध को विनाशकारी विफलता का सामना करना पड़ा है।

  • यह रुकावट अत्यधिक वर्षा, मलबे, पत्थरों और मिट्टी के जमा होने के कारण हुई।
  • इसके पड़ोसी देशों जैसे तंज़ानिया, युगांडा, इथियोपिया व सोमालिया जैसे देशों में भी अत्यधिक वर्षा और बाढ़ जैसी आपदाओं के विनाशकारी परिणाम हुए हैं।

Kenya_map

  • केन्या पूर्वी अफ्रीका में स्थित है। इसका भूभाग हिंद महासागर के निचले तटीय मैदान से लेकर इसके केंद्र में पहाड़ों और पठारों तक फैला हुआ है।
    • यह मसाई मारा सहित अपने वन्यजीव आवासों के लिये प्रसिद्ध है, जहाँ कई जंगली जानवरों और ज़ेब्रा वार्षिक तौर पर प्रवास करते हैं।
    • मानवों के सर्वप्रथम पूर्वजों में से एक की अस्थियाँ  केन्या के तुर्काना बेसिन में खोजी गई थीं।
      • यह एक होमो इरेक्टस (Homo erectus) था जोकि "तुर्काना बॉय" का नाम से दिया गया।
  • UN-हैबिटेट का मुख्यालय केन्या के नैरोबी में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में स्थित है।

और पढ़ें: भारत-केन्या संबंध

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2