रैपिड फायर
माधव राष्ट्रीय उद्यान
- 10 Mar 2025
- 2 min read
स्रोत: द हिंदू
मध्य प्रदेश (MP) के चंबल क्षेत्र में स्थित माधव राष्ट्रीय उद्यान को भारत का 58वाँ बाघ अभयारण्य (MP का 9वाँ बाघ अभयारण्य) घोषित किया गया है। वर्तमान में इस अभयारण्य में 5 बाघ हैं।
माधव राष्ट्रीय उद्यान
- शिवपुरी ज़िले में स्थित यह राष्ट्रीय उद्यान ऊपरी विंध्य पहाड़ियों का हिस्सा है और ऐतिहासिक रूप से मुगल सम्राटों व ग्वालियर के महाराजाओं का शिकार क्षेत्र रहा है।
- इसे वर्ष 1959 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।
- इस उद्यान में झीलें, शुष्क पर्णपाती व काँटेदार वन सहित समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्र है, जहाँ बाघ, तेंदुआ, नीलगाय, चिंकारा, चौसिंगा और विभिन्न प्रकार के हिरण पाए जाते हैं।
- यह भारत के 32 प्रमुख बाघ कॉरिडोर में शामिल है, इसे वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत बाघ संरक्षण योजना के माध्यम से संचालित किया जाता है।
- वर्ष 2022 तक भारत में बाघों की अनुमानित संख्या 3167 से 3925 के बीच थी, जो वार्षिक 6.1% की दर से बढ़ रही है, वर्त्तमान में भारत विश्व के 75% बाघों का निवास स्थल है।
और पढ़ें... प्रोजेक्ट टाइगर