इंदौर शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 11 नवंबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

ग्रीनलैंड में भूस्खलन प्रेरित भूकंप

  • 26 Sep 2024
  • 7 min read

स्रोत: द हिंदू

चर्चा में क्यों?

वैज्ञानिकों ने विश्व भर में उत्पन्न हो रही असामान्य भूकंपीय तरंगों का पता लगाया है, जो ग्रीनलैंड में नौ दिनों तक चले भूस्खलन का परिणाम हैं।

  • सामान्य भूकंप संकेतों (P और S तरंगों) के विपरीत, इन तरंगों ने एकल आवृत्ति प्रदर्शित की, जो गैर भूकंपीय उत्पत्ति का संकेत देती है।
  • भू-वैज्ञानिकों ने आरंभ में इस घटना को इसकी रहस्यमय प्रकृति के कारण "USO" (अज्ञात भूकंपीय वस्तु) नाम दिया था।

भूस्खलन-प्रेरित भूकंप के बारे में मुख्य तथ्य क्या हैं?

  • उत्पत्ति: भूकंपीय डेटा, उपग्रह चित्रों, जल स्तर मॉनीटरों और सिमुलेशन का विश्लेषण करके, वैज्ञानिकों ने पाया कि ग्रीनलैंड के डिक्सन फियाॅर्ड में हुए बड़े भूस्खलन की घटना के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।
    • ह्वीड स्टोवहॉर्न शिखर से हिमस्खलन हुआ, जिससे पनडुब्बी भूस्खलन आरंभ हो गया।
  • फियाॅर्ड में सेश प्रभाव: सीमित फियाॅर्ड में, तरंगे इसकी दीवारों के बीच उत्पन्न होती हैं, जिससे एक घटना उत्पन्न होती है जिसे "सेश" के रूप में जाना जाता है
    • इन तरंगों का प्रभाव नौ दिनों तक जारी रहा, जिसमें प्रत्येक 90 सेकंड में लहरें दोलित होती रहीं।
  • सुनामी: भूकंप के कारण आर्कटिक महासागर क्षेत्र में एक अलग जगह पर 200 मीटर ऊँची मेगा सुनामी की घटना हुई। इससे कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन एला द्वीप पर स्थित एक शोध केंद्र को नुकसान पहुँचा।
  • वैश्विक प्रतिध्वनि: सेश तरंगों ने समस्त विश्व में भूकंपीय संकेत भेजे, जिससे पृथ्वी की सतह पर कंपन उत्पन्न हुए। 
  • जलवायु परिवर्तन से संबंध: भूस्खलन की यह घटना इसलिये घटित हुई क्योंकि फिओर्ड के तल पर स्थित ग्लेशियर ग्लोबल वार्मिंग के कारण पिघल गया और उसका निवर्तन हुआ, जिससे कारण चट्टानी ढाल आधारहीन हुआ और उसका निपात हो गया।
    • यह ध्रुवीय क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को रेखांकित करता है, जहाँ ताप में वृद्धि से हिम का गलन तीव्र हो जाता है, जिससे भूमि अस्थिर हो जाती है।

फियाॅर्ड क्या हैं?

  • फियाॅर्ड: फियाॅर्ड समुद्र के लंबे, गहरे, संकीर्ण, खड़ी किनारों वाले प्रवेश द्वार हैं जो अंतर्देशीय रूप से लंबी दूरी में विस्तृत होते हैं और हिमाच्छादित घाटी के जलमग्न होने के कारण निर्मित होते हैं।
    • फियाॅर्ड विशेष रूप से, उच्च अक्षांशों पर (लगभग 80 डिग्री तक) उत्तरी और दक्षिणी दोनों गोलार्द्धों के पर्वतीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं
  • फियाॅर्ड का निर्माण: फियाॅर्ड का निर्माण पिछले हिमयुग के दौरान हिमनदों के कारण हुआ था। हिमनदों का क्रमिक रूप से संचलन होने के साथ गहरी घाटियों का निर्माण हुआ जिससे अंततः फियाॅर्ड का निर्माण हुआ
    • फियाॅर्ड्स सबसे गहरे अंतर्देशीय स्थान हैं, क्योंकि हिमाच्छादन के दौरान हिमनद का बल सबसे अधिक यहीं था।

  • फियाॅर्ड का भौगोलिक वितरण: फियाॅर्ड मुख्य रूप से नॉर्वे, चिली, न्यूजीलैंड, कनाडा, ग्रीनलैंड और अलास्का में पाए जाते हैं।
  • फियाॅर्ड्स में प्रवाल भित्तियाँ: कुछ फियाॅर्ड्स, विशेष रूप से नॉर्वे में गहरे शीतल जल की प्रवाल भित्तियाँ  पाई जाति हैं, जिनसे मत्स्य, प्लवक और समुद्री एनीमोन जैसी समुद्र की विभिन्न प्रजातियों पोषण संभव होता है
    • इन प्रवाल भित्तियों की संवृद्धि, अन्य उष्णकटिबंधीय प्रवाल भित्तियों के विपरीत, पूर्णतया अप्रकाशिक और चरम दाब की स्थिति में होती है।
  • स्केरीज़ (चट्टानी द्वीप): स्केरीज़ लघु चट्टानी द्वीप हैं जो हिमनदों के फलस्वरूप निर्मित फियाॅर्ड के समीप पाए जाते हैं। ये सामान्यतः स्कैंडिनेवियाई तटरेखा के अनुदिश पाए जाते हैं।
  • शांत पोताश्रय के रूप में फियाॅर्ड: चट्टानी द्वीपों अथवा स्केरीज़ की उपस्थिति (जिससे नौवहन में कठिनाई आती है) के बावजूद फियाॅर्ड प्रायः शांत और संरक्षित होते हैं। प्रशांत (अतरंगित) जल के कारण जहाज़ों के लिये यह आदर्श बंदरगाह है।

ग्रीनलैंड

  • सबसे बड़ा द्वीप: ग्रीनलैंड विश्व का सबसे बड़ा द्वीप है और यह डेनमार्क के स्वायत्त क्षेत्र के रूप में कार्य करता है।
  • भौगोलिक रूप से यह उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप का भाग है।
  • जलवायु: ग्रीनलैंड में उच्च अक्षांश के कारण प्रत्येक वर्ष दो माह की अवधि तक दिन रहता है।
  • सामरिक महत्त्व: शीत युद्ध की शुरुआत में संयुक्त राज्य अमेरिका ने थुले में एक रडार बेस स्थापित किया था।

  यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न (PYQ)  

प्रिलिम्स

प्रश्न. पृथ्वी ग्रह पर जल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2021)

  1. नदियों और झीलों में जल की मात्रा भू-जल की मात्रा से अधिक है।
  2. ध्रुवीय हिमच्छद और हिमनदों में जल की मात्रा भू-जल की मात्रा से अधिक है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2
(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (b)


प्रश्न. निम्नलिखित में से किस घटना ने जीवों के विकास को प्रभावित किया होगा? (2014)

  1. महाद्वीपीय
  2. हिमनद चक्र

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (c)

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2