भारतीय शेयर बाज़ार वैश्विक स्तर पर चौथा सबसे बड़ा बाज़ार | 25 Jan 2024

हाल ही में भारतीय शेयर बाज़ार हॉन्गकॉन्ग को पीछे छोड़ कर विश्व का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाज़ार बन गया है।

  • ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू सूचकांकों में 1.5% की गिरावट के बावजूद भारतीय एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध शेयरों का संयुक्त मूल्य 4.33 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर रहा जो हॉन्गकॉन्ग के 4.29 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक है।
  • अमेरिका, चीन तथा जापान विश्व के शीर्ष शेयर बाज़ार हैं।

और पढ़ें…शेयर बाज़ार विनियमन