लखनऊ शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 सितंबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

हिंदी दिवस के खास अवसर पर पाएँ 40% का विशेष डिस्काउंट सभी ऑनलाइन, पेनड्राइव कोर्सेज़, डीएलपी और टेस्ट सीरीज़ पर, साथ ही बुक्स पर 20% की छूट। ऑफर सिर्फ़ 13 से 14 सितंबर तक वैध

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

कोलंबो बंदरगाह पर भारतीय और चीनी युद्धपोत

  • 11 Sep 2024
  • 2 min read

स्रोत: TH

हाल ही में तीन चीनी युद्धपोतों और भारत की नियामक मिसाइल विध्वंसक INS मुंबई ने एक ही दिन श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह का दौरा किया।

  • श्रीलंका बंदरगाह पर INS मुंबई की यह पहली यात्रा है।
    • बंदरगाह किसी जहाज़ की नियोजित यात्रा का एक मध्यवर्ती पड़ाव होता है, जहाँ वह कार्गो संचालन करने या आपूर्ति या ईंधन परिवहन के लिये रुकता है।
  • भारत के लिये चीनी युद्धपोतों के सामरिक निहितार्थ: 
    • बढ़ी चिंताएँ: चीनी युद्धपोतों हेफेई, किलियानशान और वुझिशान के हिंद महासागर क्षेत्र (IORA) में प्रवेश से लेकर कोलंबो में उनके डॉकिंग तक, भारतीय नौसेना ने उनकी गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखी। 
    • हिंद महासागर क्षेत्र में नौसेना की उपस्थिति में विस्तार: चीनी नौसेना ने हिंद महासागर क्षेत्र में और अधिक लंबी अवधि के लिये अपनी उपस्थिति बढ़ा दी है।
    • चीन का नौसैनिक विस्तार: 370 से अधिक जहाज़ों के साथ चीनी नौसेना अब विश्व की सबसे बड़ी नौसेना है।
    • संभावित विदेशी सैन्य अड्डे: खुफिया रिपोर्ट से संकेत मिले हैं कि चीन पाकिस्तान, श्रीलंका और म्याँमार में सैन्य अड्डे स्थापित करने की संभावना तलाश रहा है।
    • कोलंबो बंदरगाह दक्षिण-पश्चिमी श्रीलंका में स्थित है। यह देश का सबसे बड़ा शिपिंग बंदरगाह भी है।

और पढ़ें: चीन के साथ भारत का संबंध

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2