प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

रूस से भारत का कच्चा तेल आयात बढ़ा

  • 04 Jul 2024
  • 2 min read

स्रोत: बिज़नेस लाइन

भारत ने जून 2024 में रूस से कच्चे तेल के आयात में उल्लेखनीय वृद्धि देखी, जो 1.97 मिलियन बैरल प्रतिदिन (million barrels per day- mbpd) तक पहुँच गई, जो जुलाई 2023 के बाद से सबसे अधिक है।

  • यह वृद्धि, जो महीने-दर-महीने लगभग 15% और वार्षिक आधार पर 2% थी, चीन को रूस से कच्चे तेल की आपूर्ति में कमी आने के कारण हुई, जिससे अधिक बैरल भारत की ओर आ गए।
  • सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों जैसे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation Ltd.- IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Bharat Petroleum Corporation Ltd.- BPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Hindustan Petroleum Corporation Ltd.- HPCL) और निजी रिफाइनरियों जैसे रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (Reliance Industries Ltd.- RIL) ने भारी मात्रा में आयात किया, जिसमें निजी रिफाइनरियों ने प्रतिदिन रिकॉर्ड 871,200 बैरल का आयात किया।
  • इसी समय, पश्चिम एशिया के पारंपरिक आपूर्तिकर्त्ताओं, खासकर इराक (भारत का दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्त्ता) और सऊदी अरब से आयात में काफी गिरावट आई। इराक के शिपमेंट में महीने-दर-महीने 20% की गिरावट आई, जबकि सऊदी अरब के शिपमेंट में 36% की गिरावट आई, जो उच्च आधिकारिक बिक्री मूल्यों से प्रभावित था।
  • इसके विपरीत अमेरिका से भारत में कच्चे तेल के आयात में वृद्धि जारी रही, जो यूरोप में रिफाइनरी व्यवधानों के बीच वैश्विक आपूर्ति गतिशीलता में बदलाव का संकेत है।

और पढ़ें: इंडियन ऑयल मार्केट आउटलुक 2030: IEA, लाल सागर व्यवधान और भारत की तेल आयात गतिशीलता

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow